महाकाल गर्भगृह प्रवेश का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती
Rahul Dave | Jan 27, 2026, 08:52 IST
mahakal temple entry supreme court
महाकाल मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश को लेकर चल रहा विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि मंदिर प्रशासन आम श्रद्धालुओं के साथ भेदभाव कर वीआईपी और विशेष वर्ग को गर्भगृह में प्रवेश देता है। मामले में मंगलवार को सुनवाई होगी।
News In Short
- विवाद: महाकाल मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश को लेकर विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।
- आरोप: मंदिर प्रशासन वीआईपी और विशेष वर्ग को प्रवेश देता है, जबकि आम श्रद्धालुओं को रोका जाता है।
- हाईकोर्ट का निर्णय: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, यह मामला व्यक्तिगत आस्था से जुड़ा बताया है।
- सुप्रीम कोर्ट में चुनौती: याचिकाकर्ता ने समान प्रवेश व्यवस्था की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में मामला उठाया है।
- संवैधानिक समानता: यह मामला आर्टिकल 14 (संवैधानिक समानता) के दायरे में आ गया, जिसका फैसला सुप्रीम कोर्ट करेगा।
News In Detail
दरअसल, इसी मुद्दे पर पहले मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। याचिका में यह मांग की गई थी कि सभी श्रद्धालुओं के लिए समान व्यवस्था हो और जिला कलेक्टर को इस मामले में निर्देश दिए जाएं।
लेकिन हाईकोर्ट ने यह कहते हुए याचिका खारिज कर दी थी कि यह मामला आस्था से जुड़ा है। मंदिर की व्यवस्था (Ujjain Mahakaleshwar Management) तय करना जिला प्रशासन का काम है। अब इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है।
सूत्र Knowledge
- जानकारी के मुताबिक, महाकाल मंदिर में गर्भगृह प्रवेश को लेकर कोई लिखित, सार्वजनिक और समान नीति नहीं है।
- अनुमति पूरी तरह विवेकाधीन है, जिससे भेदभाव की गुंजाइश बनी रहती है।
- यही कारण है कि मामला अब संवैधानिक समानता (Article 14) के दायरे में पहुंच गया है।
अभी क्या है वीआईपी दर्शन की व्यवस्था
90776667-47a
बुकिंग प्रक्रिया
- वीआईपी दर्शन टिकट की कीमत ₹250 प्रति व्यक्ति है।
- टिकट बुक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट shrimahakaleshwar.mp.gov.in पर जाएं।
- मंदिर पहुंचकर त्रिनेत्र कंट्रोल रूम में फॉर्म भरें, जिसमें दान का विवरण भी मांगा जा सकता है।
- ऑफलाइन काउंटर पर भी टिकट मिल सकती है, लेकिन भीड़भाड़ में ऑनलाइन बुकिंग ज्यादा सुविधाजनक है।
दर्शन नियम
- दर्शन के लिए नंदी हॉल या गणेश मंडपम में से एक चुनें।
- पारंपरिक वस्त्र पहनकर आएं – पुरुष धोती-कुर्ता और महिलाएं साड़ी या सलवार पहनें।
- स्लॉट से 45 मिनट पहले मंदिर पहुंचें और अपनी आईडी साथ लाएं।
- गर्भगृह में वीआईपी के लिए विशेष प्रवेश है, आम श्रद्धालुओं को वहां जाने की अनुमति नहीं है।
समय और शुल्क
सूत्र Expert
काफी बढ़ गई भक्तों की संख्या
उस समय कहा गया था कि सावन खत्म होने के बाद पुरानी व्यवस्था लागू हो जाएगी, लेकिन अब तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है। गर्भगृह में प्रवेश को लेकर ये मुद्दा अब राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गया है।
अब भक्त सिर्फ गणेश मंडपम और नंदी हॉल से ही बाबा महाकाल के दर्शन कर पा रहे हैं, जबकि दूर-दूर से आए भक्तों का मन हमेशा ये होता है कि वे बाबा महाकाल को पास से देख सकें। अब ये सुप्रीम कोर्ट का फैसला ही बताएगा कि भक्तों को गर्भगृह में प्रवेश का अधिकार मिलेगा या नहीं।
आगे क्या
- यदि सुप्रीम कोर्ट हस्तक्षेप करता है, तो गर्भगृह में प्रवेश पर समान नीति बनानी पड़ सकती है।
- वीआईपी व्यवस्था पर रोक लग सकती है।
- फैसला आने से देश के अन्य बड़े मंदिरों की व्यवस्थाओं पर भी असर पड़ सकता है।
Documents
सुप्रीम कोर्ट में दायर नई याचिका
निष्कर्ष (Conclusion)
ये खबरें भी पढ़ें...
महाकाल मंदिर की नई वेबसाइट लॉन्च, अब ऑनलाइन दर्शन करना आसान
महाकाल मंदिर में AI सिस्टम, अब ड्रोन और AI से होगा क्राउड मैनेजमेंट
महाकाल मंदिर में ड्रेस कोड लागू, ID कार्ड के साथ कर्मचारियों से लेकर पुजारियों तक एक पहचान
नए साल 2026 के लिए महाकाल मंदिर में बदली दर्शन व्यवस्था, अब इस गेट से होगा प्रवेश, जानें पूरी व्यवस्था
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA