वूमन फ्रेंडली महाकालेश्वर मंदिर के लिए 1100 महिला कर्मचारियों को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग

Kaushiki | Dec 16, 2025, 13:18 IST
Share
WOMEN
WOMEN

महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने मंदिर और कॉरिडोर को वूमन फ्रेंडली बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए 1100 महिला कर्मचारियों को 15 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह पहल सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के तहत एक बड़ा जॉब अपग्रेड है।

Mahakal temple New Rule:अगर आप अकेली महाकाल मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आ रही हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत पॉजिटिव है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने एक बहुत ही इम्पोर्टेन्ट डिसीजन लिया है।

अब मंदिर परिसर और पूरे कॉरिडोर को वूमन फ्रेंडली बनाया जाएगा। इस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए मंदिर की 1100 महिला कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। ये ट्रेनिंग 15 दिनों तक रोज एक घंटे चलेगी। यह पहल महिला सुरक्षा को मजबूत करेगी।

साथ ही मंदिर में जॉब कर रही महिलाओं के स्किल्स को भी बढ़ाएगी। ट्रेनिंग 17 दिसंबर से शुरू होगी। इसमें हर रोज एक घंटे के लिए 15 दिन तक कर्मचारियों को बारी-बारी से सिखाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें...

उज्जैन में 5 दिन तक मनेगा महाकाल महोत्सव, कलाकारों की प्रस्तुति से गूंजेगा शहर

PM Modi to inaugurate Ujjain Mahakal Lok — a model for religious tourism in  India - India Today
PM Modi to inaugurate Ujjain Mahakal Lok — a model for religious tourism in India - India Today

कौन करा रहा ये ट्रेनिंग

इस प्रोजेक्ट में तीन बड़े संस्थान एक साथ आए हैं:

  • श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति।
  • मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड (Madhya Pradesh Tourism Board)।
  • सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च एंड डेवलपमेंट।
पहली बैच में मंदिर की 38 कर्मचारियों को इस ट्रेनिंग से जोड़ा जाएगा। उप प्रशासक सिम्मी यादव को इसकी नोडल अफसर बनाया गया है।

वह ट्रेनिंग के बाद फीमेल विजिटर्स का फीडबैक भी लेंगी, जो सर्विस इम्प्रूवमेंट के लिए अहम होगा। यह पहल सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना (Safe Tourism Destination Project) के अंडर की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें...

पौष द्वादशी तिथि पर रजत त्रिशूल, त्रिपुण्ड से बाबा महाकाल का पवित्र श्रृंगार, भक्तों का उमड़ा सैलाब

कितना विशाल और भव्य है महाकालेश्‍वर मंदिर कॉरिडोर, जो कहलाएगा 'श्री महाकाल  लोक' | YourStory
कितना विशाल और भव्य है महाकालेश्‍वर मंदिर कॉरिडोर, जो कहलाएगा 'श्री महाकाल लोक' | YourStory

ट्रेनिंग में क्या सिखाया जाएगा

मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड, भोपाल की डॉ. रंजना मिश्रा ने बताया कि इस ट्रेनिंग का मेन फोकस कर्मचारियों को महिला अनुकूल और संवेदनशील व्यवहार सिखाना है। यह ट्रेनिंग उनकी जॉब की प्रोफाइल को मजबूत करेगी। जैसे-

  • अकेली महिला को सहयोग:
    अकेली महिला के दर्शन-पूजन के लिए आने पर उन्हें किस प्रकार का सहयोग दिया जाए, यह सिखाया जाएगा।
  • ब्रेस्ट फीडिंग सपोर्ट:
    जो महिलाएं ब्रेस्ट फीडिंग करवाती हैं, उन्हें सही मदद कैसे दी जा सके।
  • बुजुर्गों का ख्याल:
    बुजुर्ग महिलाओं को जिन्हें पैदल चलने में परेशानी होती है, उन्हें दर्शन और प्रसाद लेने में गुड फील हो, ऐसा माहौल बनाना।
यह ट्रेनिंग महिला कर्मचारियों की स्किल को अपग्रेड करके उन्हें बेहतर कस्टमर सर्विस देने के लिए तैयार करेगी।

Cultural Committee's objection to 17 idols and murals of Mahakal Corridor,  somewhere not yagyapovit, somewhere wrong in size | महाकाल प्रोजेक्ट: महाकाल  कॉरिडोर की 17 मूर्तियों और म्यूरल्स पर ...
Cultural Committee's objection to 17 idols and murals of Mahakal Corridor, somewhere not yagyapovit, somewhere wrong in size | महाकाल प्रोजेक्ट: महाकाल कॉरिडोर की 17 मूर्तियों और म्यूरल्स पर ...

क्यों जरूरी हुआ ये बदलाव

डॉ. रंजना मिश्रा ने एक घटना बताते हुए इस बदलाव की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने खुद महसूस किया कि परिसर में महिलाओं के साथ व्यवहार कई बार ठीक नहीं होता है।

उन्होंने प्रसाद लेने के दौरान हुई ठगी की कोशिश का उदाहरण दिया। पहले 5 रुपए का प्रसाद बताकर बाद में 80 रुपए की डिमांड की गई।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि ऐसे व्यवहार को सुधारने की जरूरत है। शुरुआत मंदिर की महिला कर्मचारियों से की जा रही है। बाद में पुरुष कर्मचारियों को भी सिखाया जाएगा ताकि मंदिर परिसर का माहौल इंटरनेशनल स्टैंडर्ड का बन सके।

महाकाल मंदिर डिप्टी कलेक्टर सिम्मी यादव ने बताया कि मंदिर में आने वाली हर महिला भक्त को सुरक्षित वातावरण देने के लिए यह 15 दिन की ट्रेनिंग दी जा रही है। यह प्रोजेक्ट मंदिर के इमेज को ग्लोबल लेवल पर सुधारेगा।

ये खबर भी पढ़ें...

कैसे हुई काल के काल बाबा महाकाल की उत्पत्ति? पढ़ें महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की अद्भुत कहानी

क्या है महाकाल भस्मारती की सदियों पुरानी परंपरा का वैज्ञानिक रहस्य, जानें इसका महत्व

Tags:
  • Mahakal Temple
  • महाकाल मंदिर
  • Madhya Pradesh Tourism Board
  • मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड
  • महाकालेश्वर मंदिर
  • madhya pradesh tourism
  • Mahakal temple New Rule
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच