गुड़ी पड़वा 2025: भगवान महाकाल को लगेगा पूरनपोली और श्रीखंड का भोग

Sandeep Kumar | Mar 23, 2025, 24:06 IST
Share
mahamandhir-hindu-new
mahamandhir-hindu-new

उज्जैन के महाकाल मंदिर में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा मेें हिन्दू नववर्ष उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस वर्ष, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, गुड़ी पड़वा पर 30 मार्च को ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में हिन्दू नववर्ष का उत्सव मनाया जाएगा।

सनातन धर्म के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को सृष्टि के आरंभ का दिन माना जाता है। इसी दिन से हिन्दू नववर्ष की शुरुआत होती है। इस दिन को लेकर पूरे देश में विभिन्न धार्मिक मान्यताओं का पालन किया जाता है। इस वर्ष, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, गुड़ी पड़वा पर 30 मार्च को उज्जैन ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में हिन्दू नववर्ष का उत्सव मनाया जाएगा।

महाकाल मंदिर में पूजन परंपरा

मंदिर में सुबह 10.30 बजे भोग आरती का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भगवान महाकाल को श्रीखंड और पूरनपोली का भोग अर्पित किया जाएगा। मंदिर के शिखर पर ध्वज और नैवेद्य कक्ष में गुड़ी आरोहण किया जाएगा, साथ ही नए पंचांग का पूजन भी किया जाएगा। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर की पूजा पद्धति में महाराष्ट्रीयन संस्कृति का प्रभाव देखा जाता है, जो सिंधिया स्टेट के समय से चली आ रही है।

ये खबर भी पढ़िए... AIIMS BHOPAL: डॉक्टर की जान बचाने के लिए सीएम मोहन यादव ने भेजी एयर एंबुलेंस

उत्सव का विशेष समय सारणी

सुबह 7.30 बजे बालभोग आरती के साथ उत्सव की शुरुआत होगी। इस दौरान मंदिर में भगवान महाकाल का नीम मिश्रित जल से अभिषेक और पूजा अर्चना की जाएगी। इसके बाद, मंदिर के शिखर पर नया ध्वज फहराया जाएगा और नैवेद्य कक्ष में गुड़ी आरोहण का आयोजन होगा। सुबह 10 बजे भोग आरती में भगवान महाकाल को केसरिया श्रीखंड और पूरनपोली का भोग अर्पित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए... रेस्टोरेंट में पिज्जा चखते ही शेफ की मौत, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

ये खबर भी पढ़िए... पटना के अस्पताल में ताबड़तोड़ फायरिंग : डायरेक्टर की हत्या से मचा हड़कंप

नव संवत्सर का स्वागत

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा सृष्टि के आरंभ का दिन है, और इस दिन की शुरुआत कालगणना की नगरी उज्जैन से हुई थी। इसलिए नवसंवत्सर का उत्सव सबसे पहले उज्जैन की पवित्र भूमि पर मनाया जाता है। इस दिन को लेकर विशेष रूप से सूर्य को अर्घ्य देकर नव संवत्सर का स्वागत किया जाता है।

ये खबर भी पढ़िए... अनोखी शादी: आत्महत्या करने गई महिला को शख्स ने बचाया, अब दोनों पति-पत्नी

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • महाकाल
  • Gudi Padwa
  • Hindu New Year
  • गुड़ी पड़वा
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • चैत्र प्रतिपदा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज