आपको सिम चालू करवाना है तो 'एक दबाइए'... और उड़ गए खाते से पैसे
Sandeep Kumar | Published:
MP CRIME
साइबर क्राइम और पुलिस की सख्ती के बावजूद भी धोखाधड़ी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। साइबर ठग, ठगी करने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है मैहर जिले में
मध्य प्रदेश में Cyber crime और पुलिस की सख्ती के बावजूद भी लगातार धोखाधड़ी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आरोपी साइबर ठगी करने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। एक ऐसा ही मामला प्रदेश के मैहर जिले से सामने आ रहा है। यहां सिविल अस्पताल में पदस्थ लैब टेक्नीशियन ( Lab Technician ) 85 हजार रुपए की ठगी का शिकार हो गया है। पीड़ित ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई है।
डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग को पुलिस ने पकड़ा
पीड़ित ने बताया कि मोबाइल में फोन पे और आधार कार्ड का मैसेज आया था। इसके बाद मेरी सिम बंद हो गई थी। कस्टमर केयर को हमने फोन लगाया। लेकिन, उस समय फोन नहीं लगा था। कुछ देर बाद हमने फोन लगाया तो उसने आधार कार्ड नंबर मांगा तो मेरे पास आधार कार्ड नहीं था। कुछ देर बाद फोन आया तो मैंने जैसे ही फोन उठाया तो ठगों ने कहा कि एक नंबर दबा दीजिए तो मैंने दबा दिया तो मेरे खाते से 85 हजार रुपए पार कर दिए गए।
गंदी फिल्म देखते हो, पैसे दो नहीं तो जेल, युवक को किया डिजिटल अरेस्ट
पीड़ित ने जैसे ही फोन उठाया तो ठगों ने एक दबाने को कहा। इसके बाद 1 दबाते ही युवक के खाते से 85 हजार रुपये एक झटके में उड़ गए। यह सब देखकर युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह तुरंत मैहर साइबर क्राइम पहुंचा। इसके बाद अमरपाटन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित अमरपाटन सिविल अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद पदस्थ है।
रेलवे ने X पर पोस्ट कर रुकवाई कनेक्टिंग ट्रेन, तब हुई दूल्हे की शादी
इतना ही नहीं ठगों ने सिम को ई-सिम ( E-Sim) में कन्वर्ट कर दिया। और युवक के नंबर से व्हाट्सअप चालू कर संपर्क के सभी व्यक्तियों को पीएम आवास ऐप के मैसेज भेजे गए। साथ ही लिंक पर क्लिक करने के लिये को कहा गया। आवास के लाभ का लालच लेने पर उनके साथ भी ठगी हो सकती थी। लोगों ने क्लिक नहीं किया और ठगी का शिकार होने से बच गए।
डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग को पुलिस ने पकड़ा
क्या है पूरा मामला
दरअसल ऑनलाइन ठगी (online fraud ) का मामला सामने आया है। ठगी का शिकार हुए पीड़ित ने शिकायत दर्ज करवाई की उसकी सिम बंद हो गई थी। इसके बाद उसने सिम चालू करने के लिए आवेदन किया था। तभी सिम चालू करने के नाम पर फ्राड एक्टिवेशन (Fraud activation ) कॉल आया और ठगी हो गई।
ऐसे उड़ गए खाते से पैसे
गंदी फिल्म देखते हो, पैसे दो नहीं तो जेल, युवक को किया डिजिटल अरेस्ट
लैब टेक्नीशियन के साथ ठगी
रेलवे ने X पर पोस्ट कर रुकवाई कनेक्टिंग ट्रेन, तब हुई दूल्हे की शादी
पीएम आवास योजना ऐप के भेजे मैसेज
Thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha