मलेशिया में बंद झाबुआ के आदिवासी युवक ने भारत सरकार से लगाई गुहार

Ravi Singh | Oct 22, 2024, 24:03 IST
Share
Indian government
Indian government

सोशल मीडिया के जरिए एक युवक भारत सरकार से अपील करता नजर आ रहा है। वीडियो में उसने बताया है कि वह मलेशिया घूमने गया था। उसे तीन दिन से एक कमरे में नजरबंद करके रखा गया है।

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के एक युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य और भारत सरकार से अपील करते हुए दिख रहा है। वीडियो में वह कहा है कि वह मलेशिया घूमने गया था। लेकिन उसे तीन दिनों से एक कमरे में नजरबंद करके रखा गया है। जबकि वह पूरे वैधानिक दस्तावेजों के साथ मलेशिया घूमने गया था।

जीतू पटवारी ने किया वीडियो शेयर

युवक ने अपना नाम राहुल बामनिया बताया है। राहुल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग कमेंट कर राहुल के लिए मदद की गुहार लगा रहे हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी सोशल मीडिया के जरिए सरकार से राहुल की मदद की गुहार लगाई है।

ट्रैवल ब्लॉगर है राहुल

राहुल ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि वह मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले का रहने वाला है। वह एक ट्रैवल ब्लॉगर है। वह होटल टिकट, पासपोर्ट समेत सभी वैधानिक दस्तावेज के साथ मलेशिया पहुंचा था। उसे मलेशिया के इमिग्रेशन ऑफिस के पास हिरासत में लिया गया है। उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया है। युवक राहुल का यह भी कहना है कि उसके साथ एक और युवक जो सीरिया का रहने वाला है। उसे भी कमरे में रखा गया है।

झाबुआ का रहने वाला है राहुल

राहुल का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि मैं मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले का आदिवासी युवक हूं। मैं सभी दस्तावेजों के साथ मलेशिया पहुंचा लेकिन पता नहीं क्यों मुझे एक कमरे में बंद कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द वापस लौटना चाहते हैं, कांग्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए युवक की मदद करने की मांग भी उठाई। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि युवक का परिवार बेहद परेशान है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • जीतू पटवारी
  • मध्य प्रदेश
  • वीडियो वायरल
  • झाबुआ
  • मलेशिया
  • आदिवासी युवक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा