ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने गिरफ्तारी वारंट पर ली हाईकोर्ट की शरण, सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

Neel Tiwari | Nov 12, 2025, 19:56 IST
Share
Abhishek Banerjee
Abhishek Banerjee

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की 12 नवंबर को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। उन्होंने गिरफ्तारी वारंट को चुनौती दी है। यह वारंट भोपाल की एमपी/एमएलए कोर्ट ने जारी किया था।

JABALPUR. टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में 12 नवंबर को सुनवाई हुई। फैसला हर्ड एंड रिजर्व रखा गया है। दरअसल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने गिरफ्तारी वारंट को चुनौती दी है। यह वारंट भोपाल की एमपी/एमएलए कोर्ट ने जारी किया था। अभिषेक बार-बार पेशी में अनुपस्थित रहे। 12 नवंबर को सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है।

2020 के बयान से जुड़ा विवाद

पूरा मामला नवंबर 2020 का है। अभिषेक ने कोलकाता में एक जनसभा के दौरान भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश को गुंडा कहा था। इस बयान को लेकर आकाश विजयवर्गीय ने 2021 में मानहानि का मुकदमा दायर किया था। मामला भोपाल की एमपी/एमएलए कोर्ट में 1 मई 2021 से लंबित है। लेकिन अभिषेक अब तक किसी भी सुनवाई में उपस्थित नहीं हुए।

e51beeba-ce2
e51beeba-ce2

ये भी पढ़ें...बीजेपी नेताओं का बाहर यूनिटी मार्च और अंदर झगड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सरकार पर आरोप

कोर्ट ने जारी किया वारंट

लगातार अनुपस्थिति के बाद 26 अगस्त 2024 को भोपाल सेशन कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। इसके बाद अभिषेक बनर्जी ने इस वारंट को चुनौती देते हुए जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की। यह याचिका 5 नवंबर को रजिस्टर्ड हुई थी। 10 नवंबर को प्रतिवादियों को नोटिस जारी किए गए। 10 नवंबर के आदेश के अनुसार ही इस मामले की सुनवाई 12 नवंबर तय की गई थी।

b7efc66b-6f2
b7efc66b-6f2

ये भी पढ़ें...RBI CMS Portal Guide: बैंक से जुड़ी समस्याओं का तुरंत समाधान कैसे पाएं, जानें स्टेप-बाय-स्टेप

जस्टिस प्रमोद अग्रवाल की बेंच ने फैसला सुरक्षित रखा

इस मामले की सुनवाई 12 नवंबर को जस्टिस प्रमोद अग्रवाल की एकल पीठ के समक्ष हुई। जहां बहस पूरी होने के बाद अदालत ने मामले को हर्ड एंड रिजर्व कर लिया है।

ये भी पढ़ें...ब्लिंकिट कर्मियों की हड़ताल से रायपुर में डिलीवरी सेवाएं ठप, नई नीतियों के खिलाफ भड़का विरोध

ये भी पढ़ें...Rajasthan VDO Answer Key 2025 आज हो सकती है जारी, यहां जानें चेक करने का आसान तरीका

लेकिन सुनवाई से पहले ही खबर कैसे छप गई?

इस पूरे घटनाक्रम में एक दिलचस्प मोड़ यह रहा कि 11 नवंबर को ही कई अखबारों और मीडिया में यह खबर छप गई थी। कि हाईकोर्ट ने मामले को हर्ड एंड रिजर्व कर लिया है। जबकि वास्तविक सुनवाई 12 नवंबर को हुई। यह तथ्य अदालत के रिकॉर्ड और रिपोर्टों के बीच तारीखों के अंतर पर सवाल खड़ा करता है। सवाल है कि सुनवाई से पहले ही फैसले की स्थिति की खबर कैसे प्रकाशित की गई?

अब निगाहें हाईकोर्ट के फैसले पर हैं, जो तय करेगा कि अभिषेक बनर्जी को गिरफ्तारी वारंट से राहत मिलेगी या नहीं। यह मामला न केवल राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि मीडिया रिपोर्टिंग की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़ा कर रहा है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • मध्यप्रदेश हाईकोर्ट
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • ममता बनर्जी
  • अभिषेक बनर्जी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती