बीजेपी नेता मनोहर धाकड़ का वीडियो वायरल करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, 3 NHAI कर्मचारी

Rohit Sahu | Jun 15, 2025, 09:59 IST
Share
manohar lal dhakad.videojpg
manohar lal dhakad.videojpg

मंदसौर हाईवे कांड में बड़ा खुलासा हुआ है। बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़ का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर25 हजार की वसूली के आरोप में 5 लोग गिरफ्तार हुए हैं।

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से गुजरने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ को एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा गया था। यह वीडियो वायरल होते ही पूरे प्रदेश की राजनीति गरमा गई थी। अब इस मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो इस वीडियो के जरिए मनोहर धाकड़ को ब्लैकमेल कर रहे थे।

क्या है पूरा मंदसौर हाईवे वीडियो कांड

पिछले महीने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें मनोहर लाल धाकड़ को महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए देखा गया था। इस वीडियो ने प्रदेश की राजनीति में तूफान ला दिया था। विपक्ष ने इस वीडियो को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला था। हालांकि बीजेपी ने साफ किया कि मनोहर धाकड़ पार्टी के प्राथमिक सदस्य नहीं हैं।

धमकाया, फिर मांगे 50 हजार रुपये

भानपुरा थाना पुलिस के मुताबिक, यह घटना 13 मई की है। मनोहर धाकड़ ने पुलिस को बताया कि वे अपनी कार से सुबह 10 बजे मंदसौर से घूमने निकले थे। शाम को जब वे भानपुरा 8 लाइन पर पहुंचे, तो एम्बुलेंस स्टाफ ने CCTV फुटेज से उनका वीडियो बना लिया। कुछ देर बाद एंबुलेंस उनकी कार के आगे खड़ी हुई और उसमें से उतरे चार लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। बने सिंह नामक युवक ने वीडियो दिखाकर 50 हजार रुपये की मांग की।

25 हजार रुपए दिए

पुलिस को मनोहर धाकड़ ने बताया कि उनके पास उस समय 20 हजार रुपये कैश थे, जो उन्होंने दे दिए। इसके बाद बने सिंह ने कहा कि इतने में काम नहीं चलेगा। अगर बाकी रुपये नहीं दिए, तो जान से मार देंगे। धाकड़ ने बने सिंह के बताए नंबर पर 5 हजार रुपये UPI से भेजे। इस तरह उन्होंने कुल 25 हजार की रकम आरोपियों को दी।

यह भी पढ़ें...हाइवे पर महिला संग सेक्स करने वाले BJP नेता मनोहरलाल जमानत मिलते ही गायब! वकील ने किया ये दावा

मुखबिर की सूचना पर एक्शन

मामले की शिकायत 12 जून को भानपुरा थाने में की गई। पुलिस ने धारा 294, 309(4) बीएनएस और IT एक्ट 67 के तहत केस दर्ज किया। 14 जून को मुखबिर की सूचना पर बने सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। बने सिंह ने अपने साथियों अजय मीणा, कमलेश मेघवाल, रोहित नागर और सांवरलाल माली के नाम बताए। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि तीन आरोपी एनएचएआई कर्मचारी हैं।

बता दें इस मामले में मनोहर धाकड़ के खिलाफ पहले ही IPC की धारा 296, 285, 3(5) समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज है। नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। नेताजी को एक दिन बाद ही जमानत मिल गई थी। वहीं वीडियो में दिख रही महिला अब भी फरार है।

यह भी पढ़ें...भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ के वायरल वीडियो कांड में नया मोड़, तीन कर्मचारी बर्खास्त

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

मनोहरलाल धाकड़ | बीजेपी नेता का वीडियो | वायरल वीडियो | NHAI | MP News | Mandsaur

Tags:
  • MP News
  • वायरल वीडियो
  • Mandsaur
  • NHAI
  • बीजेपी नेता का वीडियो
  • मनोहरलाल धाकड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा