कांग्रेस के रडार पर दीपक-सज्जन समेत कई नेता, बयानबाजी पर पार्टी सख्त

Jitendra Shrivastava | Feb 22, 2024, 19:21 IST
Share
congress
बयानबाजी को लेकर कांग्रेस के रडार पर दीपक-सज्जन समेत कई नेता।

कमलनाथ और नकुलनाथ के बीजेपी में जाने की अटकलों के साथ ही उनके समर्थकों के मुंह खुल गए। जीतू पटवारी ने इन बयानों को अनुशासनहीनता बताया है। कमलनाथ तो बीजेपी में शामिल नहीं हुए, लेकिन उनके समर्थन में बयान देने वालों ने अपनी मुश्किलें जरूर बढ़ा ली हैं।

अरुण तिवारी, BHOPAL. कमलनाथ एपीसोड पर भले ही फिलहाल विराम लग गया हो, लेकिन कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति उबल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने के मामले में बयानबाजी करने वाले नेताओं पर कांग्रेस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। ये वे नेता हैं जिन्होंने कमलनाथ के समर्थन में बयान दिया था। कुछ नेताओं ने कमलनाथ से मुलाकात की थी तो कुछ ने दिल्ली में ही डेरा डाल दिया था। कांग्रेस ने इसे अनुशासहीनता के दायरे में माना है। ये सारे नेता अब कांग्रेस की रडार पर आ गए हैं।

दीपक-सज्जन की खुलेआम बयानबाजी

कमलनाथ समर्थक पूर्व विधायक दीपक सक्सेना और सज्जन सिंह वर्मा के ये बयान खुलेआम कमलनाथ के समर्थन में दिए गए थे। ये नेता भी कमलनाथ के साथ बीजेपी में जाने की तैयारी कर रहे थे। इन बयानों ने ही इस बात को पुख्ता किया था कि कमलनाथ और नकुलनाथ अब बीजेपी जाने वाले हैं। कमलनाथ ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी और उनके समर्थक नेताओं के मुंह खुल गए। इस पूरे एपीसोड से कांग्रेस की भद पिट गई।

ये खबर भी पढ़ें...

सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने को लेकर जानिए क्या बोले दिग्विजय ?

सिंधिया घराने की पहचान ग्वालियर मेला को अब सीएम यादव के विक्रमोत्सव से मिलेगी चुनौती

झूठ और बेरोजगारी के मामा हैं शिवराज-जीतू पटवारी

MP में भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ सरकार की सख्ती, रिटायरमेंट से पहले कर्मचारियों की होगी विभागीय जांच

जीतू पटवारी ने बयानों को माना अनुशासनहीनता

नए-नए पीसीसी चीफ बने जीतू पटवारी के लिए ये उनके नेतृत्व पर सवाल खड़ा करने जैसी बात थी। यही कारण है कि जीतू पटवारी ने इन बयानों को अनुशासनहीनता की श्रेणी में लिया है। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कमलनाथ को समर्थन देने वाले नेता अब कांग्रेस की रडार पर हैं। कमलनाथ भले ही बीजेपी में शामिल न हुए हों, लेकिन नेताओं ने उनके समर्थन में बयान देकर अपनी मुश्किलें बढ़ा ली हैं। जिन नेताओं ने बयानबाजी की या जिन्होंने दिल्ली में डेरा डाला वे सब अब अनुशासनहीनता के दायरे में आ गए हैं।

ये नेता कांग्रेस की रडार पर...

  1. सज्जन सिंह वर्मा
  2. बाला बच्चन
  3. दीपक सक्सेना
  4. दीपक जोशी
  5. केपी सिंह कक्काजू
  6. सतीश सिकरवार
  7. शोभा सिकरवार
  8. शारदा सोलंकी
  9. कमलेश शाह
  10. सुनील उइके
  11. सुजीत मेर सिंह
  12. विजय चौरे
  13. सोहनलाल वाल्मीकि
  14. निलेश उइके
  15. संजय शुक्ला
  16. विशाल पटेल
  17. स्वप्निल कोठारी
  18. लखन घनघोरिया
  19. अरुणोदय चौबे
  20. रामू टेकाम

इनमें वे सभी नेता शामिल हैं जिनकी कमलनाथ के साथ जाने की तैयारी के कयास लगाए गए थे। हालांकि, बाद में इन सब नेताओं के बयान बदल गए।

पीसीसी अध्यक्ष ने दिया सख्ती बरतने के संकेत

कमलनाथ के बीजेपी में शामिल न होने और संगठन के कड़े तेवर देखते हुए इन सारे नेताओं ने यू टर्न ले लिया है। हालांकि, सवाल ये भी खड़ा होता है कि लगातार टूटने की कगार पर खड़ी कांग्रेस ऐन लोकसभा चुनाव के पहले क्या अपने बड़े नेताओं पर कोई कार्रवाई कर पाएगी। लेकिन जीतू पटवारी ने ये संदेश जरूर दे दिया है कि वे इस मामले से खुश नहीं हैं और सख्ती बरत सकते हैं।

Tags:
  • कांग्रेस
  • बयानबाजी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज