बेटियों की सुरक्षा को लेकर MP कांग्रेस रखेगी उपवास, ये नेता लेंगे भाग

Raj Singh | Oct 19, 2024, 09:40 IST
Share
the sootr
the sootr

मध्य प्रदेश कांग्रेस आज राजधानी भोपाल में सामूहिक उपवास रखने जा रही है। कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह भी मौजूद रहेंगे।

मध्य प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। अब इस मामले को देखते हुए एमपी कांग्रेस शनिवार को सामूहिक उपवास रखने जा रही है। दरअसल, शनिवार को भोपाल में कांग्रेस के तमाम नेता और पदाधिकारी सामूहिक उपवास रखेंगे। सामूहिक उपवास में पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। विधानसभा चुनाव के बाद यह पहला मौका होगा जब कांग्रेस के ये दोनों नेता किसी कार्यक्रम में एक साथ नजर आएंगे।

ये नेता होंगे शामिल

इन दोनों के अलावा एआईसीसी महासचिव और मप्र कांग्रेस के भंवर जितेंद्र सिंह, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ उपवास में शामिल होंगे। कार्यक्रम के लिए पीसीसी ने हर जिला अध्यक्ष को 100-100 कार्यकर्ता लाने का टारगेट दिया है। इसके साथ ही प्रदेश भर से पीसीसी के सभी पूर्व पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल, सेक्टर अध्यक्ष को भी उपवास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भोपाल बुलाया गया है। यह कार्यक्रम न्यू मार्केट स्थित रोशनपुरा चौराहे पर होगा, जो सुबह 11 बजे से शुरू होने वाला है।

ये भी खबर पढ़िए... युवती को जलाने के मामले को लेकर भड़के जीतू पटवारी, तालिबान से की तुलना

जीतू पटवारी ने क्या कहा?

जीतू पटवारी के कार्यालय से एक ट्वीट किया गया, जिसमें लिखा है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी जी, एमपी कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ 'बेटी बचाओ अभियान' के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय उपवास कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहीं महिलाओं और बच्चियों से दुष्कर्म पर जीतू पटवारी ने कहा कि हर दिन बच्चियों से दुष्कर्म की खबरें आ रही हैं, जो सरकार की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • भोपाल न्यूज
  • कमलनाथ
  • एमपी कांग्रेस
  • CONGRESS
  • दिग्विजय सिंह
  • MP
  • जीतू पटवारी
  • मध्य प्रदेश
  • उपवास
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा