इंदौर के कपड़ा बाजार की दुकान में लगी भीषण आग, बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड कर रही मशक्कत

Sanjay Gupta | Oct 05, 2024, 11:32 IST
Share
कपड़ा बाजार में लगी भीषण आग
कपड़ा बाजार में लगी भीषण आग

इंदौर शहर के बीच स्थित एमटी क्लॉथ मार्केट की एक दुकान में आज सुबह भीषण आग लग गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के लिए मशक्कत शुरू की।

इंदौर शहर के बीच स्थित एमटी क्लॉथ मार्केट की एक दुकान में आज सुबह,( शनिवार )भीषण आग लग गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हडकंप मच गया, क्योंकि यहां आस-पास भी कपड़े की दुकानों में इसके फैलने की आशंका थी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के लिए मशक्कत शुरू की।

जानकारी के मुताबिक दुकान पंकज जवाहर सोमानी की है और इसकी तीसरी और चौथी मंजिल पर आग लगी है। फिलहाल आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड की टीम इसे बुझाने में जुटी है।

ये भी पढ़ें...इंदौर में श्री गुरुसिंघ सभा के चुनाव रुके, मोनू भाटिया को झटका लेकिन रिंकू भी मुश्किल में, तनखईया घोषित करने की उठी मांग

एक ही रास्ता होने से फायर ब्रिगेड के वाहनों को हुई मुश्किल

कपड़ा बाजार में एक ही रास्ता होने से फायर ब्रिगेड के वाहनों और टैंकरों को अंदर पहुंचने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। आग लगने की सूचना मिलते ही कई व्यापारी और रहवासी भी वहां पहुंच गए थे।

अन्य दुकानों में भी फैल सकती थी आग

यहां पर सभी कपड़े की दुकानें हैं। ऐसे में एक दुकान में आग लगने के बाद यह दूसरी दुकानों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी। समय रहते फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और इसे फैलने से रोकने की पूरी कोशिश की।

ये भी पढ़ें...इंदौर में IIT JEE कोचिंग की मनमानी, फीस नहीं लौटाई, उपभोक्ता फोरम ने पकड़ा कोचिंग का झूठ, दिया आदेश

दुकान में रखा सारा सामान जल गया

जिस दुकान में आग लगी उसमें रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। कपड़ा तुरंत आग पकड़ता है, ऐसे में कुछ ही देर में पूरी दुकान आग की लपटे उठने लगीं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • दुकान में लगी भीषण आग
  • hindi news
  • कपड़ा बाजार की दुकान में लगी भीषण आग
  • इंदौर कपड़ा बाजार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा