MP के मथाना गांव में लौटेगी शादी की रौनक, 15 साल बाद आएगी बारात

Reena Sharma Vijayvargiya | Apr 28, 2025, 13:38 IST
Share
The sootr
The sootr

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के मथाना गांव में लगभग 15 वर्षों से रुके हुए शादी समारोह एक बार फिर शुरू होने वाले हैं। पंचायत के वरिष्ठों और ग्रामीणों की एकजुट कोशिशों से गांव में 30 अप्रैल को पहली बारात आएगी।

मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले के मथाना गांव से एक बेहद खुशी की खबर आई है। लगभग 15 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद गांव में फिर से शादियों की रौनक लौटने वाली है।

पंचायत के वरिष्ठों और ग्रामीणों की एकजुट पहल से 30 अप्रैल को गांव में पहली बारात आएगी।

दरअसल, एक कुप्रथा के चलते गांव में पिछले डेढ़ दशक से शादियां नहीं हो रही थीं। अब पंच परमेश्वरों की पहल और ग्रामीणों के सामूहिक निर्णय से इस परंपरा की जंजीर तोड़ी जा रही है। जल्द ही गांव में शादी की रौनक लौटेगी और वर्षों बाद फिर से शहनाइयां गूंजेंगी।

ये खबर भी पढ़ें : शादी के बाद आने वाली परेशानियों को सुलझाएंगी Post Marriage Relationship Tips

फिर गुंजेंगी शहनाई

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के मथाना गांव में पिछले 15 वर्षों से रुकी हुई शहनाइयों की गूंज एक बार फिर सुनाई देगी। गांव में प्रचलित एक कुप्रथा के चलते लंबे समय से शादी-विवाह पूरी तरह बंद थे। अब पंचायत के वरिष्ठों और ग्रामीणों ने मिलकर इस बंधन को तोडऩे का ऐतिहासिक फैसला लिया है।

ये खबर भी पढ़ें : Happy Marriage Tips: अपने शादीशुदा जिंदगी को बनाना है मजबूत, तो न करें ये गलतियां

गांव में आएगी पहली बारात

30 अप्रैल को गांव में पहली बारात आएगी, जो इस नए युग की शुरुआत का प्रतीक होगी। ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास और पंच परमेश्वरों की पहल ने इस पुराने अंधविश्वास को खत्म करने का रास्ता खोला है। जल्द ही गांव में फिर से शादी-ब्याह की रौनक लौटेगी और वर्षों बाद शहनाइयों की मधुर धुन गूंजेगी।

ये खबर भी पढ़ें : Marriage Registration Process : शादी का रजिस्ट्रेशन करवाना क्यों जरूरी ? कानूनी सुरक्षा और अधिकार

सामाजिक बदलाव की रखी नींव

रविवार को पंच परमेश्वर मथाना गांव पहुंचे, जहां सभी ग्रामीणों की उपस्थिति में यज्ञ-अनुष्ठान, गौ माता पूजन, कन्या पूजन और सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के जरिए गांव में सामाजिक बदलाव की नींव रखी गई और मांगलिक कार्यों की नई शुरुआत हुई। इसी कड़ी में गांव में 30 अप्रैल को पहली शादी संपन्न होगी, जिसमें बारात भी आएगी।

ये खबर भी पढ़ें : Love Marriage : 64 साल की जर्मन महिला 35 साल के भारतीय से करेगी शादी

इसलिए नहीं हुआ था सालों से विवाह

यादव महासभा के जिलाध्यक्ष केपी यादव ने जानकारी दी कि करीब 20 साल पहले गांव में आपसी झगड़े के चलते एक व्यक्ति घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद गांव में एक कुप्रथा शुरू हो गई थी, जिसके तहत विवाह कार्यक्रम बंद कर दिए गए थे। हालांकि कुछ समय के लिए शादियां फिर शुरू हुईं, लेकिन पिछले 15 वर्षों से यहां पूरी तरह से विवाह समारोह नहीं हो रहे थे।

आपसी सहयोग से होगा खर्चा

अब जब गांव वालों ने मिलकर इस कुप्रथा को समाप्त करने का निर्णय लिया, है तो 30 अप्रैल को गांव में पहला विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का सारा खर्चा ग्रामीण आपसी सहयोग से उठा रहे हैं।

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • पंचायत
  • Marriage
  • विवाह
  • अशोक नगर
  • कुप्रथा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज