मऊगंज सहकारी बैंक घोटाला में 7 करोड़ की राशि गायब, हजारों जमाकर्ता दर-दर भटक रहे
Abhilasha Saksena Chakraborty | Jun 09, 2025, 15:38 IST
Bank Fraud in MP
मध्य प्रदेश के मऊगंज सहकारी बैंक में 7 करोड़ रुपए की गड़बड़ी से हजारों जमाकर्ता परेशान भटक रहे हैं। विभागीय जांच में सामने आया कि ये रकम खातों में जमा ही नहीं की गई थी।
MP News: देशभर में सहकारी बैंकों में हो रहे गबन और वित्तीय अनियमितताओं के मामले अब आम हो चले हैं। मध्य प्रदेश के नवगठित मऊगंज जिले में सामने आया 7 करोड़ रुपए का सहकारी बैंक घोटाला (Cooperative Bank Scam) इस गंभीर स्थिति का ताजा उदाहरण है। मऊगंज के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रीवा की पहाड़ी शाखा में हर्दी, गौरी, देवरा पटेहरा, टटिहरा और हटवा सहकारी समितियों के खातों से करोड़ों रुपये की रकम रहस्यमय तरीके से गायब हो चुकी है। विभागीय जांच के अनुसार यह रकम संबंधित खातों में कभी जमा ही नहीं हुई। मऊगंज जिले के सहकारी बैंक घोटाले में जिन समितियों की जमा राशि गायब हुई है, उनमें सबसे अधिक नुकसान सेवा सहकारी समिति हर्दी को हुआ है, जहां से करीब 4 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि गायब बताई जा रही है। इसके अलावा गौरी समिति से 1 करोड़ 50 लाख रुपए, देवरा पटेहरा समिति से 45 लाख रुपए, टटिहरा समिति से 35 लाख रुपए, और हटवा समिति से 16 लाख रुपए की धनराशि रहस्यमय रूप से लापता है।इस घोटाले की कुल रकम 7 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है, जिससे हजारों जमाकर्ताओं की मेहनत की कमाई पर संकट मंडरा रहा है। करीब 3500 खाताधारकों द्वारा जमा कराई गई राशि आज उनके बैंक खातों में नहीं दिख रही है। ये लोग पिछले दो साल से लगातार कलेक्टर कार्यालय, बैंक मुख्यालय और शासन-प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। ये भी पढ़ें: जिला सहकारी बैंक में 28 करोड़ का घोटाला, अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल ने 19 जून 2023 को डीआर कार्यालय के सामने धरना भी दिया था। मुख्यमंत्री के आदेश पर जांच समिति जरूर बनाई गई थी। हर्दी समिति के सहायक सेवक राजीव लोचन शुक्ला को हटा दिया गया। लेकिन इसके बाद जांच और कार्रवाई ठंडे बस्ते में चली गई। ये भी पढ़ें: Betul: बैंक फ्रॉड मामले में क्रिकेटर नमन ओझा के पिता को जमानत अपेक्स बैंक को कई बार शिकायत भेजी गई है, परंतु अब तक न तो कोई फाइनेंशियल रिकवरी हुई है और न ही दोषियों पर एफआईआर या गिरफ्तारी जैसी सख्त कार्रवाई की गई है।
मऊगंज सहकारी बैंक घोटाला न सिर्फ एक वित्तीय अपराध है, बल्कि यह लोगों की मेहनत की कमाई पर किया गया विश्वासघात है। यदि समय रहते सरकारी कार्रवाई नहीं होती, तो ऐसे मामलों से न केवल बैंकिंग प्रणाली की छवि धूमिल होती है, बल्कि आम आदमी का विश्वास भी टूटता है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
करोड़ों की रकम गायब
कहां-कहां कितनी राशि हुई गायब
जमाकर्ता भटक रहे, राशि वापसी की कोई उम्मीद नहीं
किनका गया पैसा
- कृष्ण दास गुप्ता - 3.13 लाख रुपए नकद, 78 हजार रुपए की एफडी
- रहसकली गुप्ता - 8 लाखरुपए नकद, 4 लाखरुपए की एफडी
- संकर्षण प्रसाद गौतम - 1.16 लाखरुपए की एफडी पूरी हो गई पर भुगतान नहीं
- रामपति प्रजापति, कपूर चंद्रगुप्त, नीरज कुशवाहा, रामस्वरूप - सभी की एफडी पूरी हो चुकी लेकिन एक रुपया नहीं मिला।
जांच के बाद भी ठोस कदम नहीं
शासन की चुप्पी
मऊगंज सहकारी बैंक घोटाला न सिर्फ एक वित्तीय अपराध है, बल्कि यह लोगों की मेहनत की कमाई पर किया गया विश्वासघात है। यदि समय रहते सरकारी कार्रवाई नहीं होती, तो ऐसे मामलों से न केवल बैंकिंग प्रणाली की छवि धूमिल होती है, बल्कि आम आदमी का विश्वास भी टूटता है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari