विधानसभा चुनाव के लिए आप ने मेयर रानी को सिंगरौली से बनाया प्रत्याशी, MP में आम आदमी पार्टी बड़ा खेला करने को तैयार
The Sootr | Oct 23, 2023, 24:00 IST
विधानसभा चुनाव के लिए आप ने मेयर रानी को सिंगरौली से बनाया प्रत्याशी, MP में आम आदमी पार्टी बड़ा खेला करने को तैयार
आम आदमी पार्टी ने रानी अग्रवाल को विधानसभा चुनाव में सिंगरौली सीट से प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि रानी सिंगरौली से आम आदमी पार्टी की महापौर भी हैं।
BHOPAL. आम आदमी पार्टी (AAP) ने रानी अग्रवाल को सिंगरौली विधानसभा सीट से आगामी चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। बता दें कि रानी अग्रवाल सिंगरौली से आम आदमी पार्टी की महापौर भी हैं। साथ ही रानी एमपी में आप की प्रदेश अध्यक्ष हैं और अब पार्टी ने उन्हें मध्यप्रदेश के चुनाव में भी पार्टी की उपस्थिति दर्ज करवाने की जिम्मेदारी सौंपते हुए सिंगरौली से प्रत्याशी बनाया है। वहीं मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आप अब तक कुल 70 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।
![WhatsApp Image 2023-10-23 at 2.35.31 AM.jpeg]()
आम आदमी पार्टी ने रानी को सिंगरौली विधानसभा सीट से आगामी चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। इसके बाद रानी ने अपने ट्विटर अकाउंट से आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम केजरीवाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि AAP के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल जी का बहुत-बहुत आभार एक बार फिर से मुझमें विश्वास रखने और इस बार एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए। साथ ही मध्यप्रदेश के सभी नेताओं और कार्यकर्ता साथियों को भी आभार जिन्होंने अपने आशीर्वाद और प्यार से मुझे सपोर्ट किया।
बता दें कि पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह ने बीजेपी के सभी पदों से आज इस्तीफा दे दिया है और इसके बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) जॉइन कर ली है। वे अपने बेटे राकेश सिंह के लिए मुरैना से टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने यहां से रघुराज कंसाना को मौका दिया है। कंसाना 2018 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने थे। इसके बाद उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ BJP जॉइन कर ली थी। वहीं रुस्तम सिंह के बेटे राकेश सिंह मुरैना से बसपा प्रत्याशी हैं।
यह खबर भी पढ़े..
टिकट नहीं मिलने से नाराज चांदनी भारद्वाज ने छोड़ी BJP, थामा JCCJ का दामन, पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप
WhatsApp Image 2023-10-23 at 2.35.31 AM.jpeg
रानी ने जताया केजरीवाल का आभार
पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह बीजेपी छोड़ बसपा में आए
यह खबर भी पढ़े..
टिकट नहीं मिलने से नाराज चांदनी भारद्वाज ने छोड़ी BJP, थामा JCCJ का दामन, पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari