मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए सूची जारी, जानें सीटों की संख्या?
Jitendra Shrivastava | Aug 15, 2024, 17:36 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने नीट यूजी काउंसलिंग के लिए सीट चार्ट जारी कर दिया है। 15 अगस्त को आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। मध्य प्रदेश में 30 मेडिकल कॉलेज हैं इनमें प्रतिवर्ष करीब 5 हजार डॉक्टर तैयार होंगे...
मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए बुधवार, 14 अगस्त की देर रात लिस्ट जारी की है। चिकित्सा विभाग के अनुसार इसके लिए 15 अगस्त को आपत्तियां बुलाई गई हैं। प्रदेश के 30 मेडिकल कॉलेज में 17 सरकारी कॉलेज और 13 प्राइवेट कॉलेज हैं। इनसे हर साल करीब 5 हजार डॉक्टर तैयार होंगे।
मध्य प्रदेश में 30 मेडिकल कॉलेजों में 13 प्राइवेट और 17 सरकारी कॉलेज कॉलेज हैं। सरकारी कॉलेजों में MBBS की 2488 सीटें और प्राइवेट कॉलेजों में 2450 सीटें यानी कुल 4938 सीटें हैं। हालांकि, ऑल इंडिया का कोटा और एनआरआई कोटे में 773 सीटें आरक्षित हैं इससे प्रदेश के छात्रों को 4,165 सीटों पर ही दाखिल मिल सकेगा।
प्रदेश में कुल 17 सरकारी कॉलेजों में 2488 सीटें हैं। इनमें 370 ऑल इंडिया कोटा, 29 जीओआई कोटा है। एमपी के छात्रों के लिए 2089 सीटें हैं, जबकि जीएस/पीडब्ल्यू/कोटा 334 और ओपन 1755 सीटें हैं। ऐसे ही प्राइवेट कॉलेजों की संख्या 13 है, इनमें कुल सीटें 2450 हैं। मेडिकल सीट में एनआरआई कोटा 374, मध्य प्रदेश के लिए 2076 सीटें, जीएस/पीडब्लयू/कोटा 208 और ओपन टू ऑल सीटें 1868 हैं।
मध्य प्रदेश में 13 निजी डेंटल कॉलेज भी हैं। इसके लिए की जाने वाली काउंसलिंग में एमबीबीएस के साथ बीडीएस में भी एडमिशन दिया जाएगा। प्रदेश में 13 प्राइवेट डेंटल कॉलेज में बीडीएस की कुल 1220 सीटें हैं इनमें सामान्य कोटे की 1067 सीटें होंगी।
एनआरआई कोटे में 773 सीटें आरक्षित
सीटों की पोजिशन इस प्रकार है
बीडीएस में भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman