जबलपुर में बन रहे CM Rise School पर अब मेडिकल कॉलेज डीन की आपत्ति

BP shrivastava | Feb 29, 2024, 22:47 IST
Share
Medical coolege
जबलपुर के बड्डा दादा ग्राउंड में बन रहे सीएम राइज स्कूल पर अब मेडिकल कॉलेज की डीन ने आपत्ति की है।

शहर का बड्डा दादा ग्राउंड में बन रहे सीएम राइज स्कूल (CM Rise School) के विरोध का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पार्षद के बाद अब मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. गीता गुइन ने भी स्कूल के निर्माण पर आपत्ति उठाई है।

नील तिवारी, JABALPUR. शहर का बड्डा दादा ग्राउंड में बन रहे सीएम राइज स्कूल (CM Rise School ) के विरोध का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पार्षद के बाद अब मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. गीता गुइन ने भी स्कूल के निर्माण पर आपत्ति उठाई है।
यहां बता दें जिस जगह पर सीएम राइज स्कूल बनाया जा रहा है, वह जमीन नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज की है। इससे पहले स्थानीय पार्षद ने भी इस स्कूल का निर्माण कार्य रुकवा दिया था।

डीन ने कहा- मेडिकल कॉलेज एक, स्कूल कई बनते हैं

नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. गीता गुइन ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। डीन ने कहा कि मेडिकल कॉलेज पूरे संभाग में मात्र एक ही बनता है वहीं स्कूल कई बनते हैं। इसलिए इस तरह के निर्माण कार्य के पहले मेडिकल कॉलेज के हितों को ध्यान में रखना आवश्यक है।

कलेक्टर दीपक सक्सेना पहुंचे मौके पर

लगातार हो रहे विरोध और आपत्तियों के बीच गुरुवार को जबलपुर जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी पक्षों को सुनने के बाद बताया कि स्कूल शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की फाइलों और प्रोजेक्ट को जांचने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा।

लगातार विवादों में है बड्डा दादा ग्राउंड

हाल ही में बड्डा दादा ग्राउंड में एक मेले के आयोजन के लिए यह मैदान लगभग 60 दिनों के लिए किराए पर दे दिया गया था। स्कूल शिक्षा विभाग की आपत्ति के बाद यह तथ्य सामने आया था कि इस जमीन का कुछ भाग सीएम राइज स्कूल को अलॉट कर दिया गया है।

मेडिकल कॉलेज परिषद ने लगाई थी व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक

नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में कार्य परिषद की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया था, कि इस मैदान में किसी तरह की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होगी। हालांकि, आयोजन समिति को मेले के लिए यह ग्राउंड पहले ही दे दिया गया था उनका आयोजन अभी भी सुचारू रूप से चल रहा है।
लगातार सामने आ रहे हैं विवादों के बाद सीएम राइज स्कूल का प्रोजेक्ट खटाई में पड़ता हुआ नजर आ रहा है। मामले में कलेक्टर के द्वारा आश्वास्त किया गया कि सीएम राइज स्कूल तो जरूर बनेगा, बस स्थान सुनिश्चित करना बाकी है।

Tags:
  • जबलपुर मेडिकल कॉलेज
  • CM Rise School
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा