मेडिकल रीइंबर्समेंट बिलों में करोड़ों के घोटाले की जांच, अकाउंट सेक्शन से दस्तावेज जब्त

Neel Tiwari | Oct 16, 2025, 17:25 IST
Share
medical-reimbursement-scam
medical-reimbursement-scam

जबलपुर के जिला अस्पताल विक्टोरिया में EOW टीम ने छापामार कार्रवाई की। टीम ने अकाउंट सेक्शन से कई डॉक्यूमेंट्स जब्त किए हैं। यह कार्रवाई मेडिकल रीइंबर्समेंट बिलों में घोटाले की शिकायत पर की गई है।

JABALPUR. जबलपुर के जिला अस्पताल विक्टोरिया में EOW की टीम ने छापामार कार्रवाई की है। टीम ने अकाउंट सेक्शन से भारी मात्रा में दस्तावेज जब्त किए। कार्रवाई फिलहाल जारी है। यह छापा मेडिकल रीइंबर्समेंट बिलों में घोटाले की शिकायत पर मारा गया। घोटाले में करोड़ों रुपए का गड़बड़झाला शामिल है।

अकाउंट सेक्शन में चल रही है दस्तावेजों की जब्ती

डीएसपी स्वर्णजीत सिंह धामी की अगुवाई में ईओडब्ल्यू ने तलाशी ली। सिविल सर्जन नवीन कोठारी की मौजूदगी में यह कार्रवाई हुई। टीम ने 2009 से 2020 तक के रिकॉर्ड जब्त किए। कई फाइलें और बिल रजिस्टर भी जब्त किए गए। अस्पताल प्रशासन और अकाउंट स्टाफ से पूछताछ की जा रही है।

a941cceb-ecf
a941cceb-ecf

ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश पुलिस के दो चेहरे, SDOP पूजा पांडे ने किया विभाग को शर्मसार तो CSP हिना खान बनीं लॉ एंड ऑर्डर की मिसाल

17 बार मांगी गई थी जानकारी

ईओडब्ल्यू सूत्रों के मुताबिक, 2022 से 2025 के बीच स्वास्थ्य विभाग को 17 बार पत्र लिखकर जानकारी मांगी गई थी। लेकिन विभाग ने जवाब नहीं दिया। बार-बार की अनदेखी के बाद कार्रवाई की गई। अब टीम इन दस्तावेजों की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि रीइंबर्समेंट क्लेम में किस स्तर पर फर्जीवाड़ा हुआ।

9464b568-39b
9464b568-39b

ये भी पढ़ें...EOW की बड़ी कार्रवाई: सहकारी समिति के सहायक प्रबंधक के ठिकानों पर छापा, मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति

ये भी पढ़ें...48 करोड़ का भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला: EOW ने पेश किया 7600 पन्नों का चालान,10 लोगों का नाम शामिल

ये भी पढ़ें...इंदौर की गड्ढों वाली जर्जर सड़कों में भ्रष्टाचार पर EOW सक्रिय, निगम अपर आयुक्त व अन्य को जांच में लिया

251df67f-c6e
251df67f-c6e

जांच के घेरे में बड़े अधिकारी

73ac2806-94b
73ac2806-94b

सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि जांच का दायरा अस्पताल के बाहर तक जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग घोटाला में कई वरिष्ठ अधिकारी भी इसकी जद में आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि छापे के दौरान टीम ने कुछ ऐसी फाइलें भी देखी हैं जो फर्जी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर नियुक्तियों से जुड़ी हैं। फिलहाल ईओडब्ल्यू की कार्रवाई जिला अस्पताल में जारी है और दस्तावेजों की जब्ती देर शाम तक जारी रहने की संभावना है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • जबलपुर
  • स्वास्थ्य विभाग
  • EOW
  • जिला अस्पताल
  • स्वास्थ्य विभाग घोटाला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती