इंदौर के राजा और सोनम के परिजनों पर मानहानि का केस नहीं करेगी मेघालय सरकार, परिजनों ने मांगी थी माफी
Vishwanath Singh | Jun 19, 2025, 19:25 IST
S395
मंत्री अलेक्जेंडर लालू हेक ने बुधवार को कहा कि राजा और सोनम के परिवार के लोगों ने शुरूआत में मेघालय सरकार और मेघालय के लोगाें पर कई आरोप लगाए थे। इसके कारण हमने भी तब कहा था कि हम परिजनों के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराएंगे।
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिजनों ने मेघालय सरकार और मेघालय की जनता को लेकर काफी खरी-खोटी सुनाई थी। इस पर मेघालय सरकार ने परिजनों से माफी मांगने का कहा था। यह भी कहा था कि अगर वे माफी नहीं मांगेंगे तो हम मानहानि का केस करेंगे।
अब राजा के परिजनों और सोनम के भाई गोविंद ने मेघालय सरकार और मेघालय की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। ऐसे में मेघालय के मंत्रीअलेक्जेंडर लालू हेकने भी कहा है कि वे कोई केस नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि मेघालय में झगड़े नहीं होते। यहां के लोग आपस में कई बार झगड़ते हैं। हम क्राइम फ्री स्टेट का दावा नहीं करते, कोई अन्य सरकार भी अपने यहां क्राइम फ्री स्टेट होने का दावा नहीं कर सकती है।हालांकि हमारे यहां के कानून काफी कड़े हैं और उनका कड़ाई से पालन भी करवाया जाता है। यहां पर प्लांड क्राइम नहीं होते हैं। मेरे पास एक सागर शर्मा के नाम से कोई व्यक्ति आया था उसने मुझसे सर्च ऑपरेशन में भाग लेने की बात कही थी। इसी तरह के मदद करने वाले लोग मेघालय में रहते हैं।
राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी ने कहा था कि, मैं हाथ जोड़ कर मेघालय सरकार, वहां की जनता और सभी से जिन्हें इससे कष्ट पहुंचा, उनसे माफी मांगता हूं। साथ हीमैं मेघालय सरकार से माफी मांगना चाहता हूं कि सोनम रघुवंशी की वजह से मेघालय की छवि खराब हुई है। मेघालय पुलिस ने 17 दिनों में इस मामले को सुलझा लिया। मैं मेघालय सरकार को हमारे साथ खड़े होने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मेघालय सरकार अपने पर्यटकों की परवाह करती है।"
राजा के भाई विपिन ने भी मेघालय पुलिस से माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि, "हम मेघालय के सीएम और राज्य की पूरी जनता से अपनी गलतियों के लिए माफी मांगना चाहते हैं... इस मामले में और लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।"
सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने शिलांग से इंदौर लौटने के बाद कहा था कि जो सबूत मिल रहे हैं उससे यही लग रहा है कि सोनम दोषी है। मैं मेघालय सरकार से आग्रह करूंगा कि वह सोनम को कड़ी से कड़ी सजा दे। साथ ही मेघालय सरकार और वहां की जनता से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।
यह खबर भी पढ़ें...भारतीय रेलवे ने बदले रिजर्वेशन के नियम, जानिए क्या है जनरल कैटेगरी के लिए बना नया सिस्टम
राजा और सोनम के मेघालय में लापता होने के बाद जहां इंदौर के लोगों ने मेघालय सरकार, वहां की पुलिस और जनता को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आक्रोष दिखाया था। कुछ लोगों ने तो बायकॉट मेघालय टूरिज्म के लिए कैंपेन भी चलाए थे। उसके कुछ दिन बाद जब सोनम मिली और हत्यारे पकड़े गए तो फिर इंदौर के लोगों ने दोबारा माफी मांगने का कैंपेन शुरू किया था। जिसमें इंदौर के अलग–अलग लोगों ने मैसेज, वीडियो आदि के माध्यम से सोशल मीडिया पर मेघालय सरकार से माफी मांगी थी।
यह खबर भी पढ़ें...तीन शावकों को विदा कर दुनिया छोड़ गई बाघिन एरोहेड
यह खबर भी पढ़ें...स्कूल खुलते ही घर छोड़कर भागे बच्चे, नागपुर पहुंचकर लौटे वापस, जानें वजह
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
अब राजा के परिजनों और सोनम के भाई गोविंद ने मेघालय सरकार और मेघालय की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। ऐसे में मेघालय के मंत्रीअलेक्जेंडर लालू हेकने भी कहा है कि वे कोई केस नहीं करेंगे।
यह बोले मंत्री हेक
मंत्री अलेक्जेंडर लालू हेक ने बुधवार को कहा कि राजा और सोनम के परिवार के लोगों ने शुरूआत में मेघालय सरकार और मेघालय के लोगाें पर कई आरोप लगाए थे। इसके कारण हमने भी तब कहा था कि हम परिजनों के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराएंगे। उसके बाद राजा और सोनम के परिजनों ने नेशनल मीडिया और सोशल मीडिया पर मेघालय सरकार और मेघालय की जनता से माफी मांगी है। इस पर अब हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे।
बोले यहां प्लांड क्राइम नहीं होते
तब यह कहा था मंत्री ने
मेघालय के मंत्री अलेक्जेंडर लालू हेक ने 10 जून, 2025 को कहा था कि, "हम राजा रघुवंशी हत्या मामले की चल रही जांच में सफलता के लिए मेघालय पुलिस के आभारी हैं। अब हम सोनम और राजा रघुवंशी के परिवारों से मेघालय और उसके लोगों की छवि खराब करने के लिए माफी की मांग कर रहे हैं। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो हम मानहानि का मामला दर्ज करेंगे।
यह माफी मांगी थी परिजनाें ने
राजा के भाई विपिन ने भी मेघालय पुलिस से माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि, "हम मेघालय के सीएम और राज्य की पूरी जनता से अपनी गलतियों के लिए माफी मांगना चाहते हैं... इस मामले में और लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।"
सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने शिलांग से इंदौर लौटने के बाद कहा था कि जो सबूत मिल रहे हैं उससे यही लग रहा है कि सोनम दोषी है। मैं मेघालय सरकार से आग्रह करूंगा कि वह सोनम को कड़ी से कड़ी सजा दे। साथ ही मेघालय सरकार और वहां की जनता से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।
यह खबर भी पढ़ें...भारतीय रेलवे ने बदले रिजर्वेशन के नियम, जानिए क्या है जनरल कैटेगरी के लिए बना नया सिस्टम
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव यह बोले थे
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक कार्यक्रम में सोनम को लेकर कहा था कि बच्चों को पढ़ाना–लिखाना बहुत अच्छी बात है, लेकिन संस्कार भी देना। बिना संस्कार की बच्ची सोनम बन जाती है। हमारे इंदौर को कलंकित कर उस बेटी ने। हम कहीं पर भी जाते हैं तो इस पर बात करने में भी शर्म आती है। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर बच्चियों में संस्कार हों तो कभी वे कभी ऐसी काम नहीं करेंगी। इसलिए माताओं–बहनों एक रोटी कम खाना, पर बच्चियों को संस्कार जरूर देना। शिक्षा दे दी लेकिन संस्कार नहीं दिए तो वे पशु बन जाते हैं, पाश्विक जिंदगी जीते हैं।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सोनम की घटना पर कहा कि अगर इस घटना से मेघालय की छवि, पर्यटन या वहां की सिस्टरहुड संस्कृति प्रभावित हुई है, तो हम खेद प्रकट करते हैं। यह क्षेत्र अपने सौहार्द और शांति के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने मेघालय सरकार की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि जिस संवेदनशीलता और तत्परता के साथ मेघालय सरकार ने इस मामले की जांच को गति दी, वह प्रशंसनीय है।
इंदौर के लोगों ने भी सोशल मीडिया पर मांगी थी माफी
यह खबर भी पढ़ें...तीन शावकों को विदा कर दुनिया छोड़ गई बाघिन एरोहेड
यह कहा था मेघालय के गाइड ने
मावलखियात के गाइड अल्बर्ट पीडी ने कहा था कि , "मुझे खुशी है कि अपराधी आखिरकार सलाखों के पीछे हैं। हमें दोषमुक्त करार दिया गया है। जिन लोगों ने सोहरा और उसके लोगों की छवि को खराब करने की कोशिश की थी, अब उनका पर्दाफाश हो गया है," राहत महसूस करते हुए पीडी ने कहा।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA