मध्यान्ह भोजन फर्जीवाड़ा : 23 जिलों के शाला प्रभारियों को नोटिस, द सूत्र ने उठाया था मामला

Jitendra Shrivastava | May 25, 2024, 16:30 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्‍य प्रदेश के 23 जिलों में मध्यान्ह भोजन को स्कूलों की अवकाश अवधि में शाला प्रभारियों ने बांट दिया। यहां तक की मॉनिटरिंग के बाद पोर्टल में भी इसकी एंट्री कर दी गई। 'द सूत्र' ने मामला उठाया उसके बाद 23 जिले के शाला प्रभारियों को नोटिस जारी किए हैं...

BHOPAL. मध्यान्ह भोजन फर्जीवाड़ा ( Mid Day Meal Fraud ) : मध्यप्रदेश के 23 जिलों के स्कूलों में मिलने वाले मध्यान्ह भोजन को अवकाश अवधि में भी बांट दिया गया। इसको लेकर जब 'द सूत्र' ने मामला उठाया तब अधिकारियों की नींद खुली। अब 23 जिलों के शाला प्रभारियों को जिला पंचायत सीईओ द्वारा नोटिस जारी किए गए हैं।

जिम्मेदारों पर कार्रवाई के लिए लिखा पत्र


मामला यह है कि प्रधानमंत्री पोषण कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन का वितरण बच्चों में किया जाता है। प्रदेश के 23 जिलों के स्कूलों में एक मई से 15 जून 2024 तक मध्यान्ह भोजन का वितरण करने की जानकारी ऑटोमेटिव मॉनीटरिंग सिस्टम (एएमएस) पोर्टल पर दर्ज की जा रही है, जबकि इस अवधि में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। पोर्टल की मॉनीटरिंग कर रहे अधिकारियों की नजर जब इस फर्जीवाड़े पर पड़ी तो उन्होंने 23 जिलों के स्कूलों में पदस्थ जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा था।

ये खबर भी पढ़ें...

मध्यप्रदेश के 23 जिलों में कागजों पर बंट गया मध्यान्ह भोजन

प्रभारी शिक्षकों को नोटिस दिए गए हैं


30 अप्रैल से स्कूलों में अवकाश घोषित हैं। अवकाश के दौरान भोपाल जिले के 23 जिलों के स्कूलों में मध्यान्ह भोजन बांटने का मामला सामने आया था। इसको लेकर 'द सूत्र' ने मामला उठाया तो अब कार्रवाई के नाम पर संबंधित शाला प्रभारियों को नोटिस दिए गए हैं। इसको लेकर 'द सूत्र' ने जब अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव से बात की तो उन्होंने बताया कि नोडल अधिकारियों और शाला प्रभारियों को नोटिस दिए गए हैं।

इन जिलों के स्कूलों में किया गया फर्जीवाड़ा


प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण के राज्य समन्वयक मनोज पुष्प के अनुसार प्रदेश के बड़वाही, सतना, रायसेन, भिंड, गुना, जबलपुर, आगर मालवा, झाबुआ, टीकमगढ़, मंडला, मंदसौर, बालाघाट, बैतूल, भोपाल, डिंडौरी, नरसिंहपुर, रतलाम, सागर, सिवनी, शहडोल, श्योपुर, शिवपुरी जिलों के स्कूलों में अवकाश अवधि के दौरान मध्यान्ह भोजन वितरण किया गया है।

केन्द्र सरकार ने पकड़ा मामला


स्कूलों में अवकाश अवधि के दौरान बच्चों को मध्यान्ह भोजन वितरण करने की जानकारी मॉनीटरिंग पोर्टल पर दर्ज की जा रही थी। इसकी खबर मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग को नहीं लगी। इस फर्जीवाड़े को केन्द्र सरकार की मॉनीटरिंग एजेंसी ने पकड़ा और मप्र स्कूल शिक्षा विभाग को जानकारी दी। इसके बाद प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण के राज्य समन्वयक एक्शन में आए और आनन फानन में 23 जिलों में हो रहे फर्जीवाड़े पर कार्रवाई करने की तैयारी की गई।

शाला प्रभारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई


मध्यान्ह भोजन में फर्जीवाड़ा करने वाले शाला प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई जाएगी। इसके लिए प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण के राज्य समन्वयक मनोज पुष्प ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र लिखा है।

thesootr links


  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्यान्ह भोजन फर्जीवाड़ा
  • मध्यप्रदेश के 23 जिलों के स्कूलों
  • प्रधानमंत्री पोषण कार्यक्रम
  • Mid Day Meal Fraud
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई