पशुपालकों को प्रति लीटर दूध खरीद पर मिलेगा बोनस, डेयरी कैपिटल बनेगा MP
Sourabh Bhatnagar | Updated:
Milk Dairy Government will give bonus on per liter of milk
सीएम मोहन यादव ने दूग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने कहा है कि मध्य प्रदेश को देश की डेयरी कैपिटल बनाया जाएगा। सरकार अब दूध बेचने वाले पशुपालकों को प्रति लीटर दूध पर बोनस देगी।
मध्य प्रदेश के पशुपालकों के लिए बड़ी खुशखबरी मिली है। बती दें सीएम मोहन यादव ने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए बड़ा ऐलान किया है। सीएम मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश को देश की डेयरी कैपिटल बनाया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार अब दूध बेचने वाले पशुपालकों को प्रति लीटर दूध पर बोनस देगी। सरकार ने ये कदम दुग्ध उत्पादन क्षेत्र को और मजबूत करने के लिए उठाया है।
गोवंश पालकों को मिलेगा क्रेडिट कार्ड, पालन-पोषण का खर्च उठाएगी सरकार
सीएम यादव ने कहा कि डेयरी टेक्नोलॉजी युवाओं के लिए नए अवसर प्रदान करेगी। भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय में अब डेयरी टेक्नोलॉजी की डिग्री कोर्स की शुरुआत भी हो रही है। सीएम ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादन देश है। खास बात ये है कि इसमें मध्य प्रदेश का योगदान 9 फीसदी है। वहीं मध्य प्रदेश दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में देश में तीसरे स्थान पर है।
दूध की उपलब्धता में पंजाब एक नंबर पर, एमपी कहां खड़ा, जानें
सीएम ने कहा मध्य प्रदेश की भौगोलिक स्थिति, जल संपदा और उर्वर भूमि को देखते हुए हम प्रदेश को देश का नंबर वन दुग्ध उत्पादक राज्य बनाएंगे। हमें अपनी मौजूदा उपलब्धियों से संतुष्ट नहीं होना चाहिए। यह एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें और अधुक सुधार और विकास की आवश्यकता है।
पशुपालकों को मिलेगा उचित सम्मान
सीएम ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य पशुपालकों की मेहनत का उचित सम्मान देना है और उनको आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है, इसके साथ व्यवसाय को भी बढ़ावा मिल सके। सीएम ने ये भी बताया कि सरकार पशुधन के लिए पर्याप्त रूप से भोजन सुनिश्चित करने के लिए 1 लाख हेक्टेयर सिंचाई रकबा भी बढ़ाएगी। इससे दुग्ध उत्पादन को और भी बढ़ावा मिलेगा।
डेयरी टेक्नोलॉजी के कोर्स की शुरुआत
दूध की उपलब्धता में पंजाब एक नंबर पर, एमपी कहां खड़ा, जानें
डेयरी क्षेत्र में नंबर वन बनाने का लक्ष्य
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
भोपाल सेंट्रल जेल में जेलर पर रेप का आरोप, महिला प्रहरी बोली-वॉशरूम में ले जाकर...
By Aman Vaishnav
भोपाल में आर्मी डे पर होगा खास आयोजन: थल-वायु सेना और नौसेना के जवान दिखाएंगे दमखम, टैंक-ड्रोन और एयर शो देखने का मिलेगा मौका
By Arohi Raj
राजस्थान में खाली प्लॉट को मकान बताकर नहीं करा सकेंगे रजिस्ट्री, सरकार ने लागू किया नया नियम
By Ashish Bhardwaj
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में तेजी, आदिवासी समाज में उबाल और ईडी की दस्तक, विकास के दावों के बीच सरकार के सामने तीन बड़ी चुनौतियां
By Arun Tiwari
दिसंबर में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: उत्तर पश्चिम रेलवे की 47 जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे 131 अतिरिक्त कोच, देखें पूरी सूची
By Jageshwar Prasad
सावधान! हॉलमार्क की मुहर लगाकर बेच रहे नकली सोना, कई लोग हो चुके शिकार, खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान...
By Aman Vaishnav
कांग्रेस की वोट बचाओ रैली भोपाल में आयोजित करने की तैयारी: पार्टी ने की लाल परेड ग्राउंड एलोकेशन करने की मांग, प्रशासन के फैसले का इंतजार
By Arohi Raj