मंत्री परमार का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- देशभक्त नहीं हो सकता विदेशी मां का बेटा
Vikram Jain | Jan 20, 2025, 23:32 IST
उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का बड़ा बयान। Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। मंत्री परमार ने कहा कि विदेशी महिला का बेटा कभी भी देशभक्त नहीं हो सकता। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। परमार ने कहा कि एक विदेशी महिला का बेटा कभी भी देशभक्त नहीं हो सकता। उनका यह बयान राहुल गांधी के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया थी, जिसमें उन्होंने देश के राष्ट्रीय विचार के खिलाफ टिप्पणी की थी।
भोपाल में मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री इंदर सिंह परमार ने चाणक्य के समय के घटनाक्रम का हवाला देते हुए कहा कि चंद्रगुप्त मौर्य ने एक विदेशी महिला से विवाह किया था, लेकिन यह शर्त रखी गई थी कि उस महिला से जन्मा पुत्र कभी मगध का सम्राट नहीं बनेगा। परमार ने इस उदाहरण के जरिए राहुल गांधी के आचरण पर सवाल उठाए और कहा कि उनका रवैया देश विरोधी हो चुका है।
मंत्री परमार ने कहा कि ताजा बयान देख लिजिए इस देश के राष्ट्रीय विचार का विरोध करते-करते भारत राज्य के खिलाफ बोलने का साहस हो गया। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि विदेशी महिला का बेटा कभी देशभक्त नहीं हो सकता। कांग्रेस नेतृत्व को यह भी नहीं पता कि उन्हें देश के पक्ष में बोलना चाहिए या विदेशी विचारों का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी लगातार भारत के खिलाफ बोल रहे हैं, और पूरी दुनिया इसे देख रही है।
PCC चीफ जीतू पटवारी का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस में गुटबाजी का कैंसर!
कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी की स्थिति पर भी मंत्री परमार ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बंटी हुई है, और पार्टी के अंदर गांव और पंचायत स्तर पर भी गुटबाजी जारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान का समर्थन करते हुए, परमार ने कहा कि कांग्रेस अब खत्म होने की दिशा में बढ़ रही है।
अपने ही बयान में फंसे जीतू पटवारी, भाजपा के मीडिया सेल को ठहराया दोषी
ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय में निजी महाविद्यालयों को मान्यता दिए जाने के मामले में मंत्री परमार ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया जांच के तहत है। सरकार इस मामले में सख्त कदम उठाने की दिशा में है। उन्होंने यह भी बताया कि सभी निजी महाविद्यालयों का फिजिकल वेरिफिकेशन किया जा रहा है और मान्यता संबंधी नियमों में बदलाव किया जाएगा।
महू रैली में शामिल होंगे राहुल गांधी, इससे पहले कांग्रेस चलाएगी स्पीक अप अभियान
MP में पहली बार जिले से बाहर अनुकंपा नियुक्ति, विदिशा के 10 युवा भोपाल में बने पंचायत सचिव
उदाहरण देकर राहुल गांधी पर साधा निशाना
लगातार भारत के खिलाफ बोल रहे हैं राहुल गांधी
PCC चीफ जीतू पटवारी का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस में गुटबाजी का कैंसर!
गांव, पंचायत तक कांग्रेस में गुटबाजी
अपने ही बयान में फंसे जीतू पटवारी, भाजपा के मीडिया सेल को ठहराया दोषी
प्राइवेट कॉलेजों को लेकर बोले परमार
महू रैली में शामिल होंगे राहुल गांधी, इससे पहले कांग्रेस चलाएगी स्पीक अप अभियान
MP में पहली बार जिले से बाहर अनुकंपा नियुक्ति, विदिशा के 10 युवा भोपाल में बने पंचायत सचिव
सांगानेर में जहरीले पानी का तांडव, 30 साल में दर्जनों अदालती आदेश.. फिर भी घुट रहा जिंदगी का गला!
By Mukesh Sharma
महादेव सट्टा केस: 4 अफसरों को CBI का समन, दिल्ली में होगी पूछताछ, आज कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर
By Umeshwari Baghel
आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही स्मार्ट तकनीक, पोर्टल की गड़बड़ी से बिगड़ा बिजली बिलों का गणित
By Aman Vaishnav
दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल
By Aman Vaishnav
विशेष विमान से भोपाल जा रहे हैं मुख्यमंत्री साय, जानिए क्यों खास है आज का यह एक दिवसीय दौरा
By Umeshwari Baghel
वोटर लिस्ट से कट गया था नाम? घबराएं नहीं, अब फिर जुड़वाने का मौका, निर्वाचन आयोग ने दी राहत
By Aman Vaishnav
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26: मध्य प्रदेश के 9 शहरों ने जीते 8 अवॉर्ड, भोपाल इन कारणों से टॉप लिस्ट से हुआ बाहर...
By Aman Vaishnav