MP में पहली बार जिले से बाहर अनुकंपा नियुक्ति, विदिशा के 10 युवा भोपाल में बने पंचायत सचिव
Vikram Jain | Jan 20, 2025, 23:13 IST
Madhya Pradesh compassionate appointment another district first time
मध्य प्रदेश में पहली बार पंचायत कर्मचारियों को दूसरे जिले में अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। भोपाल में सबसे पहली अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया की गई है। विदिशा जिले के 10 युवाओं को भोपाल में पंचायत सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश में पहली बार पंचायत कर्मियों को दूसरे जिले में अनुकंपा नियुक्ति (compassionate appointment) दी गई है। विदिशा जिले के 10 युवा पंचायत सचिव के रूप में भोपाल में नियुक्त हुए हैं। अब प्रदेश के अन्य जिला पंचायतों में भी इस प्रक्रिया को लागू किया जाएगा, जिससे पंचायत सचिव के पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया गया है। सरकार के गजट नोटिफिकेशन के बाद भोपाल जिला पंचायत दूसरे जिले से अनुकंपा नियुक्ति देने वाली पहली जिला पंचायत बन गई है।
दरअसल, विदिशा के 10 युवाओं को पंचायत सचिव के रूप में भोपाल जिले में नियुक्त किया गया है। इस प्रकार की नियुक्ति प्रदेश की अन्य जिलों में भी होने की संभावना जताई जा रही है, खासकर उन जिलों में जहां पंचायत सचिवों के पद खाली हैं। पिछले साल पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने दूसरे जिले में अनुकंपा नियुक्ति देने का रास्ता साफ किया था, जिसके बाद 21 जून 2024 को एक गजट नोटिफिकेशन जारी हुआ था। इस गजट नोटिफिकेशन के बाद प्रदेश की सभी जिला पंचायतों ने रिक्त पदों की जानकारी पंचायत राज संचालनालय को भेजी थी। यानी, जिन जिलों में पद खाली नहीं है और वहां अनुकंपा नियुक्ति की जानी है तो ये दूसरी जिला पंचायत में भी हो सकेगी।
शिफा-अजेंद्र की शादी को लेकर परिवार ने दी धमकी, हाईकोर्ट ने दिया सुरक्षा का आदेश
पहले यह प्रक्रिया इस प्रकार थी कि जहां पद खाली होते थे, अनुकंपा नियुक्ति वहीं दी जाती थी। इस वजह से युवाओं को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता था और कई बार वे बेरोजगारी के दौर से गुजरते थे। लेकिन अब यह प्रक्रिया बदली है और सरकार ने दूसरे जिले में भी अनुकंपा नियुक्तियों की अनुमति दे दी है। अब बड़े बदलाव के बाद कई जिलों में अनुकंपा नियुक्तियां दी जा रही है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत कई जिलों में पद रिक्त हैं।
IOC में शिकायत नहीं, MP के जूडो खिलाड़ी कपिल परमार ने 25 रुपए में चमका लिया मेडल
भोपाल जिला पंचायत ने इस पहल को शुरू किया और गजट नोटिफिकेशन के बाद यह पहला जिला बन गया जहां दूसरे जिले से अनुकंपा नियुक्ति दी गई। कुल 11 युवाओं को अनुकंपा नियुक्ति दी जानी थी, जिनमें से 10 युवाओं को ग्राम पंचायतों में सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। सोमवार को विदिशा जिले से हुई 10 अनुकंपा नियुक्ति को लेकर आदेश सौंपे गए।
महू रैली में शामिल होंगे राहुल गांधी, इससे पहले कांग्रेस चलाएगी स्पीक अप अभियान
सोमवार को विदिशा के 10 युवाओं को नियुक्ति आदेश सौंपे गए। नियुक्ति आदेश भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुंवर गुर्जर, सीईओ ऋतुराज सिंह और अन्य सदस्यों की मौजूदगी में सौंपे गए। इन युवाओं में अनुपमा तिवारी, नेहा गुप्ता, अनुराधा शर्मा, अरबाज खान, रूद्रेश रघुवंशी, प्रदीप कुमार रघुवंशी, शैलेंद्र बघेल, मनोज कुमार शर्मा, अभय बघेल, और प्रशांत बघेल शामिल हैं। आदेश पत्र सौंपने के दौरान सीईओ सीईओ ऋतुराज सिंह ने युवाओं से चर्चा भी की। इस कदम से अब युवाओं को अपने गृह जिले से बाहर जाकर भी रोजगार प्राप्त करने का मौका मिलेगा और उन्हें अधिक समय तक बेरोजगारी से जूझना नहीं पड़ेगा।
सीएम मोहन यादव ने की घोषणा: आयुर्वेदिक डॉक्टर अब 65 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
अब दूसरों जिलों में होगी ऐसी नियुक्तियां
शिफा-अजेंद्र की शादी को लेकर परिवार ने दी धमकी, हाईकोर्ट ने दिया सुरक्षा का आदेश
पहले यह थी नियुक्ति प्रक्रिया
IOC में शिकायत नहीं, MP के जूडो खिलाड़ी कपिल परमार ने 25 रुपए में चमका लिया मेडल
पंचायत सचिव बने विदिशा के 10 युवा
विदिशा जिले के पंचायत सचिव के आश्रितों को प्रदाय की गई अनुकम्पा नियुक्ति,
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रामकुंवर नौरंग सिंह गुर्जर एवं सी.ई.ओ. @riturajias ने जिला पंचायत सभाकक्ष में नवांगत सचिवों को प्रदाय किये नियुक्ति पत्र।@minprdd @CollectorBhopal @jdjsbhopal pic.twitter.com/swXRUYAUCd
— Zila Panchayat Bhopal (@BhopalCeo) January 20, 2025
इन युवाओं को मिली अनुकंपा नियुक्ति
सीएम मोहन यादव ने की घोषणा: आयुर्वेदिक डॉक्टर अब 65 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
सांगानेर में जहरीले पानी का तांडव, 30 साल में दर्जनों अदालती आदेश.. फिर भी घुट रहा जिंदगी का गला!
By Mukesh Sharma
महादेव सट्टा केस: 4 अफसरों को CBI का समन, दिल्ली में होगी पूछताछ, आज कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर
By Umeshwari Baghel
आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही स्मार्ट तकनीक, पोर्टल की गड़बड़ी से बिगड़ा बिजली बिलों का गणित
By Aman Vaishnav
दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल
By Aman Vaishnav
विशेष विमान से भोपाल जा रहे हैं मुख्यमंत्री साय, जानिए क्यों खास है आज का यह एक दिवसीय दौरा
By Umeshwari Baghel
वोटर लिस्ट से कट गया था नाम? घबराएं नहीं, अब फिर जुड़वाने का मौका, निर्वाचन आयोग ने दी राहत
By Aman Vaishnav
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26: मध्य प्रदेश के 9 शहरों ने जीते 8 अवॉर्ड, भोपाल इन कारणों से टॉप लिस्ट से हुआ बाहर...
By Aman Vaishnav