मंत्री विजयवर्गीय की विस में कैसे हटे 12 हजार वोटर के नाम, होगी सुनवाई

Sanjay Gupta | Oct 22, 2024, 21:05 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-22T204917.779
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-22T204917.779

मतदाता सूची में हुए बदलाव को लेकर पूर्व पार्षद दिलीप कौशल की लगी याचिका पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 23 अक्टूबर बुधवार को सुनवाई होने जा रही है।

INDORE. नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला को 57 हजार वोट से हराया था। इस मामले में मतदाता सूची में हुए बदलाव को लेकर पूर्व पार्षद दिलीप कौशल की लगी याचिका पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 23 अक्टूबर बुधवार को सुनवाई होने जा रही है।

WhatsApp Image 2024-10-22 at 20.33.53(1)
WhatsApp Image 2024-10-22 at 20.33.53(1)

मंत्री विजयवर्गीय बोले- कमलनाथ योग्य व्यक्ति, चुनाव के समय कहा था बुढ़ऊ

यह है मामला

कौशल ने चुनाव के पहले मतदाता सूची को लेकर आपत्ति लगाई थी। मतदाता सूची में नाम हटाने और जोड़ने के लिए हुए सुधार कार्यक्रम के दौरान इंदौर जिले में 36596 नाम जोड़े गए थे, 1.36 लाख नाम हटे थे और 23 हजार 362 नाम में संशोधन हुआ था। इस तरह कुल 1.96 लाख मतदाता नामों में बदलाव हुए थे। इसे दौरान पूर्व पार्षद दिलीप कौशल द्वारा सूचना के अधिकार में जानकारी ली गई थी कि जो भी नाम हटे या जुड़े वह किन दस्तावेजों के आधार पर हुए हैं। इसकी जानकारी दी जाए। लेकिन यह जानकारी नहीं मिली। मामला हाईकोर्ट गया।

BJP सदस्यता अभियान : इंदौर में BJP ने देश में बनाए सबसे ज्यादा सदस्य

विधानसभा एक को लेकर आया फैसला

इस मामले में इंदौर विधानसभा एक की मतदाता सूची को लेकर भी आपत्ति लगी, जिसमें कहा गया कि इंदौर एक विधानसभा में 12102 नाम हटे थे, यह किस आधार पर हुआ यह दस्तावेज नहीं बताए गए हैं। अधिवक्ता जयेश गुरनानी ने बताया कि इस मामले में हाईकोर्ट ने 20 जून को आदेश दिया था कि अपीलीय अधिकारी व कलेक्टर इंदौर इसमें संबंधित पक्ष को सुनकर मामले का निराकरण 45 दिन में करें। अब इसी मामले में कलेक्टर ने सूचना जारी की है कि इस मामले में 23 अक्टूबर को पक्ष सुना जाएगा।

इंदौर में भूतिया पार्टी कांग्रेस से BJP में आए इस नेता के कहने पर हुई

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती