राज्यमंत्री नारायण सिंह भड़के, CEO को सस्पेंड करो, नहीं तो बैठ जाऊंगा धरने पर

Deeksha Nandini Mehra | Jun 28, 2024, 10:31 IST
Share
राज्यमंत्री नारायण सिंह
राज्यमंत्री नारायण सिंह

सर्किट हाउस में मंत्री नारायण सिंह सभी अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे थे। इसी दौरान गांव के सरपंच ने सीईओ को लेकर मंत्री से शिकायत कर डाली। इसके बाद मंत्री भड़क गए...

Minister Narayan Singh Statement : मैं कह रहा हूं सीईओ को सस्पेंड करो, नहीं तो कल सुबह 10 बजे सरपंचों के साथ मैं भी धरने पर बैठ जाऊंगा। यह बात सर्किट हाउस में मीटिंग के दौरान राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने भड़कते हुए कही है। इस मीटिंग में ब्यावरा जिले के कलेक्टर हर्ष दीक्षित सहित सभी बड़े अधिकारी मौजूद थे।

ये है पूरा मामला

दरअसल, ब्यावरा के सर्किट हाउस में मंत्री नारायण सिंह सभी अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे थे। इसी दौरान गांव के सरपंच नारेबाजी करते हुए सर्किट हाउस के बाहर आ गए। सरपंच ने मंत्री नारायण सिंह से शिकायत की कि जनपद सीईओ ईश्वर वर्मा विकास कार्यों का भुगतान करने के एवज में 7 प्रतिशत कमीशन मांगते हैं। ये सुनने के बाद मंत्री ने कलेक्टर से कहा, सीईओ को तत्काल सस्पेंड कीजिए।

कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने शिकायतों की जांच करने के बाद एक्शन लेने की बात कही।इस पर मंत्री नाराज हो गए। मंत्री नारायण सिंह ने कहा, शिकायत मेरी है मैं राज्यमंत्री हूं, इस प्रदेश का। मैं कह रहा हूं सीईओ को सस्पेंड करो। नहीं तो कल सुबह 10 बजे सरपंचों के साथ मैं भी धरने पर बैठ जाऊंगा।

ये खबर पढ़िए ...FIITJEE कोचिंग के जिम्मेदार 4 करोड़ की ठगी कर भागने की फिराक में, पालकों के फोन नहीं उठा रहे, पुलिस में शिकायत

सीईओ को जांच के बाद हटाया

मंत्री के आदेश के बाद कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने मीटिंग के बाद सीधे जनपद की तरफ का रूख किया। जनपद में सीईओ के खिलाफ जांच शुरू कराई। जांच के बाद सीईओ ईश्वर वर्मा को हटा कर राजगढ़ अटैच किया है।

ये खबर पढ़िए ...एक पेड़ मां के नाम : श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर रोपे जाएंगे 12 लाख पौधे

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • राज्यमंत्री नारायण सिंह
  • भड़के मंत्री नारायण सिंह
  • सीईओ ईश्वर वर्मा सस्पेंड
  • CEO Ishwar Verma suspended
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा