17 दिन बाद नजर आए मंत्री विजय शाह, खंडवा दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचे, बोले-पीड़िता मेरी बेटी जैसी

Rohit Sahu | Jun 03, 2025, 16:07 IST
Share
vijay shah khandwa
vijay shah khandwa

17 दिन बाद मंत्री विजय शाह खंडवा पहुंचे। गैंगरेप पीड़िता के घर जाकर आर्थिक सहायता दी। कर्नल विवाद के बाद वह अपने क्षेत्र में पहली बार निकले।

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान के बाद से मंत्री विजय शाह सार्वजनिक रूप से नहीं दिख रहे थे। आलोचना झेल रहे जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह आखिरकार 17 दिन बाद अपने विधानसभा क्षेत्र हरसूद लौटे। सोमवार शाम वे खंडवा पहुंचे और गैंगरेप पीड़िता के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की।

गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से की दो घंटे लंबी मुलाकात

23 मई को हरसूद विधानसभा क्षेत्र में महिला के साथ हुए गैंगरेप और हत्या मामले में मंत्री विजय शाह ने परिजनों से करीब दो घंटे तक बात की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार इस दुखद घड़ी में उनके साथ खड़ी है।

परिवार को आर्थिक मदद की घोषणा की

मंत्री शाह ने परिवार को 60 हजार रुपये का चेक दिया। इसके साथ ही उनके कच्चे मकान की छत के लिए 30 टीन और एंगल पाइप भी उपलब्ध कराए। संबल योजना के अंतर्गत 4 लाख रुपये की सहायता का आश्वासन भी दिया गया।

बेटी की पढ़ाई का लिया जिम्मा

परिवार की एक बेटी, जिसने कक्षा सातवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी, उसे फिर से स्कूल भेजने की व्यवस्था मंत्री ने खुद की। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की मासिक निगरानी बैठकें हों, जिसमें अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पटवारी और जनप्रतिनिधि शामिल हों।

यह भी पढ़ें....खंडवा गैंगरेप: पोस्टमार्टम में सामने आई दरिंदगी, 6 फीट तक बाहर थी प्राइवेट पार्ट से आंतें

बयान विवाद के बाद अब सार्वजनिक रूप से दिखे

14 मई के बाद मंत्री शाह सार्वजनिक मंचों से दूर रहे। कर्नल कुरैशी पर दिए विवादित बयान ने देशभर में विरोध खड़ा कर दिया था। अब 17 दिन बाद मंत्री विजय शाह ने फिर से क्षेत्र में गतिविधियां शुरू कर दी हैं।

यह भी पढ़ें...SIT ने मंत्री शाह का विवादित वीडियो उस लैब में भेजा, जहां जांच की सुविधा ही नहीं!

बता दें कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने के मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ एसआईटी जांच कर रही है, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने गठित किया था। इस मामले की अगली सुनवाई जुलाई में होगी। एसआईटी ने 28 मई को अपनी रिपोर्ट कोर्ट में पेश की थी और जांच के लिए और समय मांगा था, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

MP News | Vijay Shah | विजय शाह सोफिया कुरैशी बयान | विजय शाह का विवादास्पद बयान

Tags:
  • MP News
  • खंडवा
  • Vijay Shah
  • मंत्री विजय शाह
  • विजय शाह का विवादास्पद बयान
  • विजय शाह सोफिया कुरैशी बयान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा