मिल गए मध्यप्रदेश के लापता कर्मचारी, डेटा अपडेट न होने से थी गफलत

Sanjay Sharma | Jun 10, 2025, 20:24 IST
Share
THE SOOTR
मंत्रालय Photograph: (THE SOOTR)

मध्यप्रदेश में जिन लापता सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों की तलाश हो रही थी आखिर उनका पता चल गया है। चार से छह माह से वेतन नहीं निकालने के बाद कर्मचारियों के लापता होने से प्रदेश में खलबली मची हुई थी।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में जिन लापता सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों की तलाश हो रही थी आखिर उनका पता चल गया है। चार से छह माह से वेतन नहीं निकालने के बाद कर्मचारियों के लापता होने से प्रदेश में खलबली मची हुई थी। इस मामले में कोष एवं लेखा विभाग के आयुक्त के आदेश पर कोषालय अधिकारियों और वेतन आहरण अधिकारियों की जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। इस पड़ताल में प्रदेश में विभागीय स्तर पर जारी भर्राशाही भी उजागर हुई है। अब सरकार गैरजिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

विपक्ष ने लगाए थे गड़बड़ी के आरोप

बीते माह वित्त विभाग के आईएफएमआईएस पोर्टल के डेटा से गड़बड़ी की आशंका सामने आई थी। इस डेटा से करीब 50 हजार ऐसे कर्मचारी सामने आए थे जिनका कहीं पता नहीं लग रहा था। पोर्टल के डेटा पर इन कर्मचारियों के एम्पलाई कोड के सामने उनकी सेवानिवृत्ति, प्रतिनियुक्ति, सेवा छोड़ने या दिवंगत होने का भी उल्लेख दर्ज नहीं किया गया था। इस वजह से कोष एवं लेखा विभाग में हड़कंप मच गया था। अधिकारियों द्वारा वेतन के नाम पर बड़ी गड़बड़ी की आशंका भी जताई जा रही थी। वहीं विपक्ष में बैठे कांग्रेस नेताओं द्वारा भी कर्मचारी लापता होने की आड़ में बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम देने के आरोप सरकार पर लगाए गए थे।

ये खबरें भी पढ़िए :

मध्यप्रदेश में एकसाथ 59 तहसीलदार और 160 नायब तहसीलदारों के तबादले, देखें लिस्ट

राजस्थान लोक सेवा आयोग में दस महीने बाद नए अध्यक्ष नियुक्त, IPS यूआर साहू को मिली जिम्मेदारी

कोषालय की पड़ताल में सामने आई वजह

आयुक्त कोष एवं लेखा विभाग के निर्देश के बाद जिला स्तर पर कोषालय और विभागों के वेतन आहरण अधिकारियों के जरिए आईएफएमआईएस पोर्टल के डेटा का सत्यापन कराया जा रहा था। इसकी पड़ताल में कई जानकारियां सामने आई है जिससे साफ हो गया है कि जिन 50 हजार कर्मचारियों को लापता बताया जा रहा था वे दरअसल विभिन्न वजहों से अब शासकीय सेवा में नहीं हैं। ये गड़बड़ी विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण हुई थी। विभागों द्वारा पोर्टल पर दर्ज की जाने वाली कर्मचारी संबंधी जानकारी बीते कई महीनों से अपडेट ही नहीं की गई थी।पोर्टल पर नए सिरे से जानकारी दर्ज कर संशोधन करने का काम भी शुरू कर दिया गया है।

ये खबरें भी पढ़िए :

हजारों लोगों का एकसाथ धर्म परिवर्तन! हिंदू देवी-देवताओं को न मानने की दिलाई शपथ

ऑपरेशन हनीमून से पकड़ी गई सोनम रघुवंशी, हत्या के बाद गुपचुप प्रेमी राज से मिलने इंदौर भी आई

ऐसे चला लापता कर्मचारियों का पता

दरअसल कोषालय एवं वेतन आहरण अधिकारियों की पड़ताल में सामने आया है कि जिन 44918 अधिकारी_कर्मचारियों द्वारा दिसम्बर 2024 के बाद वेतन नहीं निकाला गया उनमें से 21461 दिवंगत हुए हैं। वहीं 4654 अब प्रतिनियुक्ति पर दूसरे विभाग में कार्यरत हैं। इनमें से 483 कर्मचारियों पर विभिन्न अनियमितताओं की वजह से निलंबन की कार्रवाई की गई है। जबकि 10985 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं या फिर त्याग पत्र देकर सेवा से बाहर हो चुके हैं। जबकि कुछ की सेवा समाप्ति के आदेश भी जारी किए गए हैं। 1656 अधिकारियों_ कर्मचारियों का वेतन शासन के आदेश पर रोका गया है। वहीं फ्री_पूल के कारण 2342 और अन्य तकनीकी कारणों से 3269 कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • कर्मचारी
  • विपक्ष
  • पोर्टल
  • वित्त
  • आयुक्त कोष एवं लेखा विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती