सनातनी विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष का देवास माता टेकरी पर भौकाल, पुजारी को गोली मारने की धमकी
Sanjay Gupta | Apr 12, 2025, 19:48 IST
MLA Golu
विधायक गोलू शुक्ला के चिरंजीवी रुद्राक्ष गोलू शुक्ला ने अब देवास में माता टेकरी पर कहर मचाया। दर्जन भर हूटर वाली कारों से वह कई लोगों के साथ जिसमें नामजद अपराधी भी थे...
Indore. इंदौर में कई बार अपने दादागिरी वाले कारनामों से भौकाल मचा चुके सनातनी विधायक गोलू शुक्ला के चिरंजीवी रुद्राक्ष गोलू शुक्ला ने अब देवास में माता टेकरी पर कहर मचाया। दर्जन भर हूटर वाली कारों से वह कई लोगों के साथ जिसमें नामजद अपराधी भी थे, उनके साथ रात करीब पौने एक बजे माता की टेकरी पर पहुंचे और मंदिर के पट खुलवाने की जिद की। छोटी माता चामुंडा मंदिर में वह रात को हो पूजा करने पर अड़ गया। नहीं मानने पर पुजारी को पीटा और गोली मारने तक की धमकी दी। लेकिन सत्ता के आगे बेबस पुलिस ने पुजारी की शिकायत के बाद रुद्राक्ष को छोड़कर एक अन्य आदतन अपराधी पर ही केस दर्ज किया।
![84a2135c-d8e]()
मामला शुक्रवार देर रात करीब एक बजे का है। रुद्राक्ष शुक्ला अपने समर्थकों के साथ हूटर वाली कारों के साथ टेकरी पर पहुंचे। पहले उन्होंने ताला खुलवा कर कारों को ऊपर ले जाने की जिद की और ऊपर ले गए। मंदिर रात 12 बजे बंद हो जाता है। उन्होंने पुजारी उपदेश नाथ पिता महेश से जिद की पट खोले जाएं। उपदेश ने मना कर दिया। इस पर उनके साथ आए लोगों ने गालियां देना शुरू कर दी और कहा कि जानते नहीं हम कौन है, इंदौर से आए हैं उठा ले जाएंगे। जब पुजारी नहीं माने तो पीटा और गोली से मारने की धमकी तक दी।
ये खबर भी पढ़िए... नल-जल योजना में गड़बड़ी को लेकर बीजेपी विधायक ने ही उठाए सवाल, मंत्री ने मांगी रिपोर्ट
![2168e738-9bd]()
इस मामले में पुजारी ने जाकर सिटी कोतवाली पर शिकायत आवेदन दिया, जिस पर पुलिस ने केवल जीतू रघुवंशी पर केस किया। यह देवास का आदतन अपराधी है और पहले भी आधा दर्जन इस पर केस है। लेकिन इस मामले में पुलिस ने गोलू शुक्ला के बेटे को बख्श दिया।
ये खबर भी पढ़िए... रिटायर्ड IAS आलोक श्रीवास्तव ने 60 की उम्र में थामी कूची, पेंटिंग्स ने मोहा दर्शकों का दिल
सीएसपी दिशेष अग्रवाल ने इस मामले में इंदौर के विधायक पुत्र के नाम आने की बात आने के सवाल पर जवाब घुमा दिया और कहा कि जीतू रघुवंशी पर केस हुआ है और मामले को जांच में लिया गया है। यह भी पूछा गया कि कारें ऊपर कैसे गई, इस पर यही कहा कि वहां 50-60 कैमरे लगे हैं, और यह जांच का विषय है, विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे, आगे कार्रवाई करेंगे। यानी साफ है कि पुलिस ने विधायक के बेटे को बख्श दिया है, दबाव आया तो कुछ और समर्थकों को आरोपी बना देंगे, इससे ज्यादा कुछ नहीं होगा।
ये खबर भी पढ़िए... कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, नई तबादला नीति आएगी, मई-जून में होंगे ट्रांसफर
पुजारी परिवार का कहना है कि माता चामुंडा व तुलजा भवानी पर लाखों रुपए की ज्वेलरी समर्पित रहती है, जिसकी जिम्मेदारी पुजारियों पर होती है। वहीं यह भी हुआ कि जब पुजारी शिकायत करने थाने पहुंचे तो उनके मोबाइल पर धमकाते हुए फोन आया, क्यों यह कर रहे हो छोड़ो बात खत्म करो, लेकिन पुजारी नहीं माने और कहा कि मैं आवेदन वापस नहीं लूंगा मैंने शिकायत कर दी है।
ये खबर भी पढ़िए... एमपी में वक्फ बिल पर सियासी घमासान, दिग्विजय सिंह के गद्दार वाले पोस्टर से गरमाई राजनीति
84a2135c-d8e
यह हुआ कांड
ये खबर भी पढ़िए... नल-जल योजना में गड़बड़ी को लेकर बीजेपी विधायक ने ही उठाए सवाल, मंत्री ने मांगी रिपोर्ट
2168e738-9bd
पुलिस सत्ताधारी विधायक के आगे बेबस
ये खबर भी पढ़िए... रिटायर्ड IAS आलोक श्रीवास्तव ने 60 की उम्र में थामी कूची, पेंटिंग्स ने मोहा दर्शकों का दिल
क्या बोल रही है पुलिस
ये खबर भी पढ़िए... कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, नई तबादला नीति आएगी, मई-जून में होंगे ट्रांसफर
पुजारी को थाने में जाने पर भी धमकाया
ये खबर भी पढ़िए... एमपी में वक्फ बिल पर सियासी घमासान, दिग्विजय सिंह के गद्दार वाले पोस्टर से गरमाई राजनीति
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA