ब्राह्मण सम्मेलन में विधायक गोपाल भार्गव बोले जाति के आगे पार्टी कुछ नहीं, यही असली राजनीति

Aman Vaishnav | Apr 19, 2026, 13:43 IST
Share
mla gopal bhargav brahmin samaj sammelan
mla gopal bhargav brahmin samaj sammelan

रहली के ब्राह्मण समाज सम्मेलन में विधायक गोपाल भार्गव बोले जाति के आगे पार्टी (बीजेपी) कुछ नहीं... उन्होंने कहा कि कई पार्टियों ने आजादी के लिए संघर्ष किया। आज हम आजाद तो हैं लेकिन संघर्ष फिर भी जारी है।

News In Short

  • विधायक गोपाल भार्गव ने कहा कि आज समाज की संपन्नता आपके वोट से ही निकलती है।
  • विधायक ने संपन्न ब्राह्मण परिवारों से गरीब बच्चों को मुफ्त कोचिंग देने की अपील की।
  • पूर्व मंत्रीनरोत्तम मिश्रा बोले कि ब्राह्मणों को अपनी विरासत का महत्व समझना होगा।
  • देश के कुल 15 प्रधानमंत्रियों में से 6 ब्राह्मण समाज के रहे हैं।
  • अब तक कुल 48 भारत रत्न में से 24 ब्राह्मणों को मिले हैं।

News In Detail

सागर के रहली में शनिवार 18 अप्रैल को ब्राह्मणों का प्रांतीय सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव ने कहा कि कई पार्टियों ने आजादी के लिए संघर्ष किया था। आजादी के बाद भी संघर्ष जारी है।

उन्होंने कहा कि आजकल नौकरी, रोजगार, अधिकार और संपन्नता सब कुछ वोट से मिलता है। समाज को एकजुट होने का समय अब आ गया है, क्योंकि अब जाति के मुकाबले पार्टी कुछ नहीं है। यही असली राजनीति है।
df67425f-763
df67425f-763

ब्राह्मण परिवार गरीब परिवारों की मदद करें

विधायक गोपाल भार्गव ने आगे कहा कि संपन्न ब्राह्मण परिवारों को गरीब परिवारों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कोचिंग और अन्य सुविधाएं निःशुल्क प्रदान करें, ताकि समाज का विकास हो सके और सभी लोग एकजुट होकर समाज को आगे बढ़ा सकें।

bf78aa67-7d8
bf78aa67-7d8

भारत के 15 प्रधानमंत्री में से छह ब्राह्मण समाज के

अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मणों को सबसे ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत है। आदिकाल से हमारे ऊपर ही सबसे ज्यादा हमले हुए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपने बच्चों को अपनी विरासत का महत्व बताना चाहिए। भारत के 15 प्रधानमंत्री में से छह ब्राह्मण समाज के थे। इसके अलावा अब तक 48 लोगों को भारत रत्न सम्मान से नवाजा गया है, जिनमें से 24 ब्राह्मण हैं।

f45f7b41-5bb
f45f7b41-5bb

पहले भी चर्चा में रह चुके गोपाल भार्गव

इससे पहले भी विधायक गोपाल भार्गव चर्चा में रह चुके हैं। सागर में ब्राह्मण समाज के मेधावी सम्मान समारोह में प्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव ने कहा था कि सारे नियम ब्राह्मणों के खिलाफ बन रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि संवैधानिक व्यवस्था में हम पीछे धकेले जा रहे हैं।

हम बिखरे हुए हैं, वोट बैंक नहीं हैं ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल भार्गव ने कहा था कि, आज समाज और वर्ग एकजुट हैं। इस कारण उनकी आवाज सुनी जाती है। हम बिखरे हुए हैं, वोट बैंक नहीं हैं, इसलिए संवैधानिक व्यवस्था में हम पीछे धकेले जा रहे हैं।

ब्राह्मण की भलाई में कोई सरकार नहीं

ब्राह्मण सम्मेलन में एसकेवीएन विवि के संस्थापक कुलपति डॉ. अनिल तिवारी ने कहा था कि, ब्राह्मण समाज हमेशा सबकी भलाई का ठेका लेता है। लेकिन उनका हित चिंतन न कोई सरकार करती है, न राजनीतिक दल।

डॉ. तिवारी ने कहा था कि विवाह स्मारिका और सम्मान समारोह सरकार को चेताने का माध्यम है। उन्होंने ऐसे आयोजनों और एकता प्रदर्शन की आवश्यकता जताई।

पहले भी ब्राह्मणों के लिए हो चुकी हैं बयानबाजी

मध्यप्रदेश में ब्राह्मणों पर टिप्पणी करने में अधिकारियों में होड़ सी लगी है। आईएएस संतोष वर्मा ने ब्राह्मण की बेटियों पर विवादित कमेंट किया था जिससे हंगामा मच गया था।

ये खबरें भी पढ़िए...

गोपाल भार्गव के बयान से BJP में हलचल, क्या अटेंशन सीकर बने भार्गव या कुछ और है रणनीति?

एमपी न्यूज: बीजेपी नेता गोपाल भार्गव का बड़ा बयान: ब्राह्मणों के खिलाफ बन रहे नियम-कानून

लड़कियों के शॉर्ट्स से भटकता है ध्यान, त्रिची नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के वीसी के बयान पर मच गया हंगामा

मध्यप्रदेश न्यूज: कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, कपिल सिब्बल की दलीलें नाकाम

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • सागर
  • नरोत्तम मिश्रा
  • ब्राह्मण समाज
  • पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा
  • विधायक गोपाल भार्गव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग