नाराजगी दूर! वीडी की बैठक में नहीं पहुंचे नाराज विधायक प्रदीप पटेल
Raj Singh | Oct 15, 2024, 15:04 IST
the sootr
हाल ही में भाजपा के तीन विधायकों ने पार्टी के खिलाफ बयानबाजी की थी। इसको लेकर सोमवार को भोपाल भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। इसमें मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल शामिल नहीं हुए।
हाल ही में मध्य प्रदेश में बीजेपी के तीन विधायक पार्टी लाइन से हटकर बयानबाजी कर रहे थे। इसी सिलसिले में एमपी बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को बैठक बुलाई थी, ताकि नाराज विधायकों को शांत किया जा सके। हालांकि मऊगंज से विधायक प्रदीप पटेल प्रदेश कार्यालय नहीं पहुंचे, लेकिन उन्हें भी बीजेपी कार्यालय बुलाया गया। नशे के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले विधायक प्रदीप पटेल हाल ही में मऊगंज के एएसपी अनुराग पांडे के सामने दंडवत हो गए थे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
दरअसल, नाराज विधायकों में मऊगंज से विधायक प्रदीप पटेल, बृज बिहारी पटेरिया और सागर जिले की देवरी विधानसभा सीट से प्रदीप लारिया शामिल हैं। प्रदीप पटेल बैठक में नहीं पहुंचे लेकिन बृज बिहारी पटेरिया और प्रदीप लारिया बैठक में पहुंचे। जहां सीएम मोहन यादव और वीडी शर्मा ने उनसे बात की। सूत्रों के मुताबिक बंद कमरे में हुई इस बैठक में दोनों विधायकों से कहा गया कि वे सरकार के खिलाफ खुलकर बयानबाजी न करें। इससे राज्य और देश में विपक्षी नेताओं को पार्टी पर हमला करने का मौका मिल जाता है। इससे पार्टी को संभालना मुश्किल हो जाता है।
सागर जिले की देवरी विधानसभा सीट से विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने FIR दर्ज न होने पर विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इतना ही नहीं, उन्होंने केसली थाने के बाहर धरना भी शुरू कर दिया था। विधायक पटेरिया ने कहा कि अगर प्रशासन उनकी बात नहीं सुनता तो विधायक बनने का क्या फायदा? बता दें कि यह पूरा मामला देवरी विधानसभा क्षेत्र के मेड़की गांव का था, जहां एक व्यक्ति की सांप के काटने से मौत हो गई थी। परिवार के लोग शव और सांप दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने सांप के काटने से मौत की रिपोर्ट लिखने के लिए 40 हजार रुपए की मांग की। जब पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया तो पीड़ित परिवार ने विधायक से गुहार लगाई। यह देख पटेरिया ने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया। हालांकि, उन्होंने कुछ घंटों बाद ही अपना इस्तीफा वापस ले लिया।
ये भी खबर पढ़िए... इस्तीफे की पेशकश करने वाले बीजेपी विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने लिया U-Turn, बोले- दुर्भाग्यपूर्ण कदम था
बैठक में शामिल नहीं हुए रीवा की मऊगंज विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल ने आरोप लगाया है कि शहर में खुलेआम शराब बिक रही है। इस मामले में उन्होंने थाना प्रभारी के सामने लेटकर दंडवत प्रणाम किया था। उन्होंने कहा था कि इलाके में खुलेआम शराब बिक रही है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जब सांसद और विधायक अवैध शराब के कारोबार का समर्थन नहीं करते हैं तो पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं करती? गौरतलब है कि प्रदीप पटेल सरकारी गाड़ी और सुरक्षा गार्ड लौटा चुके हैं। वे बाइक और बस में आम यात्रियों की तरह ही सफर कर रहे हैं।
नरियावली विधानसभा सीट से विधायक प्रदीप लारिया ने भी पुलिस से शिकायत की है कि उनके इलाके में खुलेआम अवैध शराब की बिक्री हो रही है और कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इन विधायकों के साथ बंद कमरे में बैठक की। बैठक में विधायकों से अपील की गई है कि वे सरकार के खिलाफ कोई सार्वजनिक बयानबाजी न करें।
विधायकों को दी गई हिदायत
क्यों नाराज थे पटेरिया?
ये भी खबर पढ़िए... इस्तीफे की पेशकश करने वाले बीजेपी विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने लिया U-Turn, बोले- दुर्भाग्यपूर्ण कदम था
शराब को लेकर विधायकों में नाराजगी
नरियावली विधानसभा सीट से विधायक प्रदीप लारिया ने भी पुलिस से शिकायत की है कि उनके इलाके में खुलेआम अवैध शराब की बिक्री हो रही है और कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इन विधायकों के साथ बंद कमरे में बैठक की। बैठक में विधायकों से अपील की गई है कि वे सरकार के खिलाफ कोई सार्वजनिक बयानबाजी न करें।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari