थानों में प्रतिनिधि नियुक्ति पर विवाद के बाद विधायक प्रीतम लोधी क्या बोले
Sandeep Kumar | Jan 23, 2025, 08:17 IST
mla-representatives-in-police
बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने अपने पिछोर विधानसभा क्षेत्र में थानों और एसडीओपी कार्यालयों सहित 27 विभागों में विधायक प्रतिनिधियों की नियुक्ति की है। विधायक ने थानों और विभागों में 27 प्रतिनिधि नियुक्त किए।
बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने अपने पिछोर विधानसभा क्षेत्र में थानों और एसडीओपी कार्यालयों सहित 27 विभागों में विधायक प्रतिनिधियों की नियुक्ति की है। इन नियुक्तियों ने प्रशासन और राजनीति दोनों में विवाद खड़ा कर दिया है। कांग्रेस ने इसे "थानों में दलाली का अड्डा" करार दिया और सरकार की नीयत पर सवाल उठाए हैं।
अंबेडकर के अपमान और BJP के भ्रष्टाचार पर निशाना, लेकिन नगर कांग्रेस पर चुप रहे जीतू पटवारी
प्रीतम लोधी का कहना है, "मैं चाहता हूं कि मेरे क्षेत्र का हर व्यक्ति खुद को विधायक महसूस करे। मैं खुद कभी अपनी विधायक कुर्सी पर नहीं बैठता। हर दिन किसी नए व्यक्ति को यह जिम्मेदारी देता हूं। इसी भावना से मैंने थानों और विभागों में प्रतिनिधि नियुक्त किए हैं।" अब वे कहते हैं कि मैं सभी विभागों में प्रतिनिधि बनाउंगा।
नाराज विधायकों से बात करेगी BJP, सीएम मोहन यादव ने बुलाया भोपाल
सरपट दौड़ रहा बुलडोजर... मोहन सरकार में 50 से ज्यादा कार्रवाई, शिवराज ने तुड़वाए थे 12 हजार अवैध निर्माण
विधायक प्रतिनिधि की वैधानिक स्थिति पर कई सवाल उठते हैं।
इन नियुक्तियों का कोई कानूनी आधार नहीं है।
सरकारी बैठकों में इनकी भूमिका विधायक की मौजूदगी पर निर्भर करती है।
जिला योजना समिति जैसी बैठकों में इनका काम मैसेंजर या मध्यस्थ के रूप में होता है।
राजनीतिक संदर्भ: पहले भी विवादों में घिरे प्रतिनिधि
यह पहली बार नहीं है जब विधायक या सांसद द्वारा प्रतिनिधियों की नियुक्ति विवाद का कारण बनी हो।
केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने 130 सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किए थे, जिसके चलते उन्हें विवादों का सामना करना पड़ा। इस प्रकार की नियुक्तियां अक्सर प्रशासन और राजनीतिक पारदर्शिता पर सवाल उठाती हैं।
भूमि घोटाले में विधायक संजय पाठक की ईओडब्ल्यू जांच शुरू
अंबेडकर के अपमान और BJP के भ्रष्टाचार पर निशाना, लेकिन नगर कांग्रेस पर चुप रहे जीतू पटवारी
विधायक की मंशा: हर नागरिक को 'विधायक' जैसा अनुभव दिलाना
थानों में प्रतिनिधि नियुक्ति पर विवाद के बाद विधायक प्रीतम लोधी क्या बोले...सुनें ⬇
पूरी जानकारी के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें⬇️https://t.co/pbzOgIi8uM #MadhyaPradesh #mla_representatives #policestation #PreetamLodhi #mppolitics #TheSootr | @Pritamlodhi5 pic.twitter.com/zbQmswTelE
— TheSootr (@TheSootr) January 23, 2025
क्या कहता है कानून?
पूर्व डीजीपी एस.के. राउत ने इसे गैरकानूनी और अनावश्यक करार देते हुए कहा, पुलिस प्रशासन कानून के हिसाब से चलता है। विधायक प्रतिनिधि की किसी कानून की किताब में कोई जगह नहीं है। 35 वर्षों के अपने करियर में मैंने कभी ऐसा नहीं देखा।
कानूनी मान्यता और वास्तविक प्रभाव
इन नियुक्तियों का कोई कानूनी आधार नहीं है।
सरकारी बैठकों में इनकी भूमिका विधायक की मौजूदगी पर निर्भर करती है।
जिला योजना समिति जैसी बैठकों में इनका काम मैसेंजर या मध्यस्थ के रूप में होता है।
राजनीतिक संदर्भ: पहले भी विवादों में घिरे प्रतिनिधि
यह पहली बार नहीं है जब विधायक या सांसद द्वारा प्रतिनिधियों की नियुक्ति विवाद का कारण बनी हो।
केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने 130 सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किए थे, जिसके चलते उन्हें विवादों का सामना करना पड़ा। इस प्रकार की नियुक्तियां अक्सर प्रशासन और राजनीतिक पारदर्शिता पर सवाल उठाती हैं।
भूमि घोटाले में विधायक संजय पाठक की ईओडब्ल्यू जांच शुरू
FAQ
- विधायक प्रतिनिधि नियुक्ति का कानूनी आधार क्या है?
इसका कोई कानूनी आधार नहीं है। यह केवल विधायक के व्यक्तिगत निर्णय और मंशा पर आधारित है। - विधायक प्रतिनिधि के क्या अधिकार होते हैं?
इन्हें कोई अधिकार नहीं होते। उनकी भूमिका सिर्फ सूचनाओं का आदान-प्रदान करना या विधायक की ओर से उपस्थित रहना होती है। - इस मामले में विवाद क्यों हो रहा है?
विपक्ष का आरोप है कि थानों और विभागों में प्रतिनिधियों की नियुक्ति से दलाली और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। - क्या पुलिस थानों में प्रतिनिधि नियुक्त हो सकते हैं?
पुलिस प्रशासन में प्रतिनिधियों की नियुक्ति का कोई प्रावधान नहीं है। - क्या ऐसी नियुक्तियां पहले भी हुई हैं?
हां, इससे पहले भी कई सांसद और विधायक ने प्रतिनिधियों की नियुक्ति की है, जो अक्सर विवादों में रही हैं।
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava