pratibha rana
मोहन भागवत के नाम पर फर्जी खबर, संघ ने खंडन किया
Pratibha ranaa | Published:
Mohan Bhagwat17 june
बीजेपी और संघ के संबंधों को लेकर मीडिया मनमर्जी से खबरें गढ़ रहा है। आज एक राष्ट्रीय स्तर के समाचार पत्र ने संघ प्रमुख के हवाले से एक खबर प्रकाशित कर दी, जिस पर हंगामा मचा हुआ है…
भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस के संबंधों को लेकर लोकसभा चुनाव के बाद से ही तरह- तरह की खबरें सामने आ रही हैं। संघ प्रमुख मोहन भागवत ( Mohan Bhagwat ) के बयान के बाद से यह सिलसिला और भी तेजी से बड़ा है।
हालत यह है कि बड़े- बड़े वीडियो समूह संघ के नाम पर फर्जी खबरें चला रहे हैं, जिनका कोई आधार नहीं है। आज भी एक राष्ट्रीय स्तर के मीडिया समूह ने संघ प्रमुख के हवाले से एक खबर प्रकाशित की, जिसका संघ को ट्वीट ( X ) कर खंडन जारी करना पड़ा।
आपको याद ही होगा कि लोकसभा चुनाव के बीच में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संघ को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। इसमें उन्होंने कहा था कि बीजेपी अब अपने स्तर पर सक्षम हो चुकी है और उसे अब आरएसएस की जरूरत नहीं है।
इस बयान पर संघ ने सीधे तौर पर कभी कोई जवाब नहीं दिया। इधर दो दिन से संघ प्रमुख मोहन भागवत उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में प्रवास पर है। यहां मीडिया में यह खबरें भी जोरों से चलाई गई कि संघ प्रमुख और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच मेल मुलाकात हो सकती है। जब मीडिया यह खबरें चल रहा था कि दोनों की मीटिंग हो सकती है, तब सूत्रों के हवाले से यह खबर भी निकल कर सामने आई कि दोनों ही बंद दरवाजे के भीतर दो बार मीटिंग है कर चुके हैं। हालांकि सच्चाई क्या है यह तो दोनों ही जानते हैं।
इधर आज एक राष्ट्रीय स्तर के मीडिया समूह ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के हवाले से यह खबर प्रकाशित की कि भागवत ने कहा है कि संघ को लेकर नड्डा के व्यक्तिगत विचारों से उसका कोई सरोकार नहीं है। इधर, खबर छपते ही संघ की अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर को ट्वीट कर स्पष्ट करना पड़ा कि समाचार पत्र में प्रकाशित खबर पूरी तरह फर्जी है और संघ प्रमुख ने इस तरह का कोई भी बयान सार्वजनिक तौर पर नहीं दिया है।
![pratibha rana]()
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

क्या है मामला ?

संघ को क्यों करना पड़ा खंडन ?
इधर आज एक राष्ट्रीय स्तर के मीडिया समूह ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के हवाले से यह खबर प्रकाशित की कि भागवत ने कहा है कि संघ को लेकर नड्डा के व्यक्तिगत विचारों से उसका कोई सरोकार नहीं है। इधर, खबर छपते ही संघ की अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर को ट्वीट कर स्पष्ट करना पड़ा कि समाचार पत्र में प्रकाशित खबर पूरी तरह फर्जी है और संघ प्रमुख ने इस तरह का कोई भी बयान सार्वजनिक तौर पर नहीं दिया है।
दैनिक जागरण में प्रकाशित यह समाचार पूर्णतः निराधार है। पूजनीय सरसंघचालक जी ने गोरखपुर में कोई सार्वजनिक वक्तव्य नहीं दिया है। वे वर्तमान में संघ के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु देशव्यापी प्रवास पर हैं।https://t.co/SHsJwdAcEt
— Sunil Ambekar (@SunilAmbekarM) June 17, 2024
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha