दिवाली से पहले एमपी के पेंशनर्स को मिल सकता है बड़ा तोहफा, सोयाबीन किसानों को भी मिलेगी राहत!
Amresh Kushwaha | Oct 14, 2025, 11:24 IST
mohan-cabinet-meeting-diwali-gift-mp-pensioners-soybean-farmers-relief
सीएम मोहन यादव आज कैबिनेट में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दे सकते हैं। इससे मध्य प्रदेश के पेंशनर्स को महंगाई राहत में 2% की बढ़ोतरी मिल सकती है। साथ ही, सोयाबीन किसानों को भी बड़ी राहत मिल सकती है।
मध्य प्रदेश के पेंशनर्स (pensioners) के लिए एक खुशखबरी है। दीपावली से पहले, राज्य सरकार लगभग साढ़े चार लाख पेंशनर्स को महंगाई राहत देने पर विचार कर रही है। इस फैसले को लेकर आज, 14 अक्टूबर को सरकार मोहन कैबिनेट में फैसला कर सकती है। यदि यह प्रस्ताव मंजूर होता है, तो महंगाई राहत की दर 55 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। इसके अलावा एमपी के सोयाबीन किसानों को भी बड़ी राहत मिल सकती है। सोयाबीन खरीदी से जुड़े प्रस्ताव पर भी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: सीएम मोहन यादव आज करेंगे कैबिनेट बैठक, छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं उमंग सिंघार
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों के बीच एक विशेष समझौता है। चूंकि 1 नवंबर 2000 से पहले छत्तीसगढ़ राज्य भी मध्य प्रदेश का हिस्सा था। इसलिए पेंशन संबंधी फैसले दोनों सरकारों की सहमति से होते हैं। इसी कारण, छत्तीसगढ़ सरकार की सहमति (Chhattisgarh Government Approval) मिलने के बाद ही मध्य प्रदेश सरकार ने इस बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया।
![be indian-buy indian]()
ये खबर भी पढ़िए...सोयाबीन भावांतर योजना: एमपी में इस दिन से रजिस्ट्रेशन चालू, जानें प्रति क्विंटल कितना मिलेगी राशि
मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को जनवरी 2025 से 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, जबकि पेंशनर्स (pensioners) को मार्च से 53 प्रतिशत महंगाई राहत मिल रही है। लंबे समय से पेंशनर्स के संगठन ने कर्मचारियों की तरह महंगाई राहत बढ़ाने की मांग की थी। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखा गया था। अब छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government) की सहमति मिलने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि एमपी पेंशनर्स को जल्द राहत मिलेगी।
ये खबर भी पढ़िए...Ladli Behna Yojana : सीएम मोहन यादव ने श्योपुर से लाड़ली बहना के खातों में डाली 29वीं किस्त
इसके अलावा, कैबिनेट बैठक में सोयाबीन खरीदी से भी जुड़े प्रस्ताव पेश किए जा सकते हैं। बता दें कि, एक बार फिर से सोयाबीन किसानों के लिए भावांतर योजना शुरू की गई है। इस योजना में यदि उपज का मूल्य कम होता है, तो सरकार इस अंतर की भरपाई करेगी। वहीं, यह लाभ केवल पंजीकृत किसानों को मिलेगा।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर बैठक में सोयाबीन खरीदी की भावांतर योजना पर भड़का किसान संघ बोले फ्लॉप होगी, सफल बनाना है तो ये करो
आज मोहन कैबिनेट में होगा फैसला
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के वित्त विभाग (finance department) ने इस प्रस्ताव को तैयार किया है। इस प्रस्ताव में यह बताया गया है कि 2 प्रतिशत महंगाई राहत (inflation relief) बढ़ाने से सरकार को कितनी अतिरिक्त राशि की आवश्यकता होगी। यह प्रस्ताव छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government) की सहमति के बाद तैयार किया गया है। अब इसे कैबिनेट की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। यह कैबिनेट बैठक सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में 14 अक्टूबर 2025 को होगी। यहां इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ सरकार की सहमति का अहम पहलू
be indian-buy indian
ये खबर भी पढ़िए...सोयाबीन भावांतर योजना: एमपी में इस दिन से रजिस्ट्रेशन चालू, जानें प्रति क्विंटल कितना मिलेगी राशि
लंबे समय से चल रही पेंशनर्स को राहत देने की मांग
ये खबर भी पढ़िए...Ladli Behna Yojana : सीएम मोहन यादव ने श्योपुर से लाड़ली बहना के खातों में डाली 29वीं किस्त
सोयाबीन खरीदी से जुड़े प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर बैठक में सोयाबीन खरीदी की भावांतर योजना पर भड़का किसान संघ बोले फ्लॉप होगी, सफल बनाना है तो ये करो
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj