सीएम मोहन यादव आज करेंगे कैबिनेट बैठक, छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं उमंग सिंघार

Amresh Kushwaha | Published:
Share
cm-mohan-yadav-cabinet-meeting-umang-singhar-chhattisgarh-tour
cm-mohan-yadav-cabinet-meeting-umang-singhar-chhattisgarh-tour

14 अक्टूबर 2025 को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की अहम कैबिनेट बैठक होगी। वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार छत्तीसगढ़ में कई धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज (14 अक्टूबर) का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। सुबह से लेकर रात तक सीएम कई अहम बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत एक अहम कैबिनेट बैठक से होगी। इसमें कई अहम फैसलों पर चर्चा और मुहर लग सकती है।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार छत्तीसगढ़ में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। आइए जानते हैं इनके आज के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से...

मोहन कैबिनेट में अहम प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी

सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में आज होने वाली कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। इन फैसलों में सोयाबीन किसानों के लिए कुछ खास कदम उठाए जा सकते हैं। इसके अलावा, सरकार पेंशनरों के लिए खास तोहफे का ऐलान कर सकती है।
ये खबर भी पढ़िए...Ladli Behna Yojana : सीएम मोहन यादव ने श्योपुर से लाड़ली बहना के खातों में डाली 29वीं किस्त

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

  • सुबह 10:45 बजे - CM Mohan Yadav मंत्रालय जाएंगे।
  • सुबह 11 बजे - मुख्यमंत्री मंत्रालय में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
  • बैठक के बाद, सीएम दोपहर 1 बजे - भाजपा कार्यालय (BJP office) में आयोजित कार्यशाला में हिस्सा लेंगे।
  • दोपहर 01:45 बजे - रवींद्र भवन में राज्य स्तरीय स्वच्छता सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
  • दोपहर 02:35 बजे - सीएम समन्वय भवन पहुंचेंगे। यहां आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम राज्य में नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
  • दोपहर 03:10 बजे - मुख्यमंत्री का समन्वय भवन से स्टेट हैंगर भोपाल आगमन होगा।
  • शाम 04:00 बजे - भोपाल से देवाश आगमन होगा। यहां सीएम कई अलग-अलग स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
  • शाम 05:50 बजे - सीएम का देवाश से वापस स्टेट हैंगर भोपाल आगमन होगा। यहां से वे अपने निवास जाएंगे।
  • रात्रि 08:30 बजे - मुख्यमंत्री वीसी के माध्यम से खण्डवा में आयोजित राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह से जुड़ेंगे।
be indian-buy indian
be indian-buy indian


ये खबर भी पढ़िए...MP News: दिवाली से पहले कर्मचारियों को होगा बड़ा फायदा, मोहन सरकार कर सकती है महंगाई भत्ते का ऐलान

छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं उमंग सिंघार

वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (Leader of Opposition Umang Singhar) आज भी छत्तीसगढ़ में ही रहेंगे। उनका कार्यक्रम आज राजधानी रायपुर में आयोजित होगा। बता दें कि उमंग सिंघार 10 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं।

ये खबर भी पढ़िए...सिवनी हवाला कांड में 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड, मामले में आयकर विभाग की एंट्री, उमंग सिंघार ने किए कई सारे सवाल

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आज का कार्यक्रम

  • सुबह 10:00 बजे - बिलासपुर से रायपुर जाएंगे। यहां उमंग सिंघार महामाया मंदिर में दर्शन करेंगे।
  • सुबह 11:30 बजे - सिंघार रतनपुर से तिबरता (कोरबा) आगमन होंगे। यहां वे गुरुदादा महाराज दुर्गो भगत के आश्रम में जाएंगे और दर्शन करेंगे।
  • दोपहर 01:00 बजे - तिबरता से रायपुर जाएंगे।
ये खबर भी पढ़िए...राजेश मेहता के इंदौर बीसीएम अस्पताल ने फायदा उठाने के लिए बदली बैलेंस शीट, RBI बैंकिंग लोकपाल की टिप्पणी

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • Leader of Opposition Umang Singhar
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • मोहन कैबिनेट
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आज का कार्यक्रम
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर