क्या दिवाली पर कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देगी मोहन सरकार?

Raj Singh | Oct 24, 2024, 14:36 IST
Share
diwali_da_mp_goverment
diwali_da_mp_goverment

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है। दिसंबर 2023 के बाद से एमपी सरकार ने अपने कर्मचारियों का डीए नहीं बढ़ाया है।

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों से 7 फीसदी कम महंगाई भत्ता ( DA ) मिल रहा है। अब खबर यह है कि मोहन सरकार राज्य के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर DA दे सकती है। बताया जा रहा है कि सरकार ने इसके लिए बजट तैयार कर लिया है, बस मुख्यमंत्री मोहन यादव की हरी झंडी का इंतजार है। अगर मोहन सरकार ऐसा करने में सफल हो जाती है तो यह दिवाली पर राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा।

महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाने की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य सरकार के कर्मचारी भी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान डीए की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान ही महंगाई भत्ता मिलना चाहिए। जानकारी की मानें तो मोहन सरकार मौजूदा महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। फिलहाल राज्य सरकार के कर्मचारियों को 46 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता है। अगर सरकार अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाती है तो यह 50 फीसदी पर पहुंच जाएगा।

Madhya pradesh के कर्मचारियों को DA का इंतजार। कब बनेगी बात ?

केंद्र ने दो बार बढ़ाए DA

बता दें कि पिछले साल यानी दिसंबर 2023 में मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर था। जनवरी 2024 और जुलाई में केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के DA में 4 और 3 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। इन दोनों को मिला दें तो ये 7 प्रतिशत हो जाता है। वहीं दिसंबर 2023 से मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में कोई बढ़ोतरी नहीं की है, लेकिन अब खबरें हैं कि मोहन सरकार DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है।

DA बढ़ने के इतंजार में कर्मचारी

मध्य प्रदेश और केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 7 फीसदी का अंतर है। अब देखना होगा कि मोहन सरकार दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों को कोई बड़ा तोहफा देती है या नहीं। वहीं, कर्मचारी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की उम्मीद में सरकार की ओर देख रहे हैं।

एमपी में कर्मचारियों को 4 फीसदी और डीए देने के मामले में सरकार पिछड़ी, राजस्थान- छत्तीसगढ़ में आचार संहिता में आयोग की मंजूरी

कांग्रेस का हमला

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कर्मचारियों का डीए नहीं बढ़ाने को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वेतन कर्मचारियों का अधिकार है, लेकिन उनकी दिवाली तभी रोशन होगी, जब उन्हें 7% डीए देने के आदेश मिलेंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • MP
  • एमपी सरकार
  • Mohan Yadav
  • मध्य प्रदेश
  • महंगाई भत्ता
  • केंद्रीय कर्मचारी
  • 4% तक बढ़ सकता है डीए
  • डीए
  • 4 प्रतिशत डीए
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा