मध्यप्रदेश के स्टूडेंट्स को मोबाइल से दूर रखने मोहन यादव सरकार बना रही खास योजना, परीक्षा पर चर्चा में पीएम मोदी ने किया था जिक्र

Jitendra Shrivastava | Feb 05, 2024, 24:19 IST
Share
मध्यप्रदेश के स्टूडेंट्स को मोबाइल से दूर रखने मोहन यादव सरकार बना रही खास योजना, परीक्षा पर चर्चा में पीएम मोदी ने किया था जिक्र
मध्यप्रदेश के स्टूडेंट्स को मोबाइल से दूर रखने मोहन यादव सरकार बना रही खास योजना, परीक्षा पर चर्चा में पीएम मोदी ने किया था जिक्र

प्रधानमंत्री ने बच्चों को गैजेट्स से दूर रहने की सलाह दी है। पीएम मोदी की इसी सलाह को अब मप्र की मोहन सरकार अमल में ला रही है।

BHOPAL. आज के समय में गैजेट्स और स्मार्टफोन के अधिक प्रयोग से स्टूडेंट्स में कई समस्याएं आ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों परीक्षा पर चर्चा में इस समस्या का हल बताया था। प्रधानमंत्री ने बच्चों को गैजेट्स से दूर रहने के लिए सलाह दी है। पीएम मोदी की इसी सलाह को अब मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार अमल में ला रही है।

स्मार्टफोन ने किताबों की ओर

मध्यप्रदेश में नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने प्लान तैयार किया है। जिसे एक अभियान के रूप में लागू किया जाएगा। बच्चों को स्मार्टफोन से कुछ समय के लिए दूर करके उन्हें किताबों की ओर लाने की प्लानिंग शुरू कर दी गई है। विभाग के कमिश्नर भारत यादव ने बताया कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जो अपील की गई थी, उस दिशा में मध्य प्रदेश आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन और नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में विभाग द्वारा प्लान तैयार किया जा रहा है।

413 नगरीय निकायों में बनाई जाएगी लाइब्रेरी

मध्यप्रदेश में इस प्लान के तहत प्रदेश के 413 नगरीय निकाय के परिसर में कम से कम एक लाइब्रेरी तैयार की जाएगी। यहां बच्चों-युवाओं को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। यह लाइब्रेरी नगरीय निकाय परिसर में होगी। आमजनों के लिए यह उपलब्ध होगी। हाल की विभागीय बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा हुई थी। विभाग जल्द ही इस प्लान पर काम करने की योजना बना रहा है। इस व्यवस्था के लिए लिए बजट विभाग ही वहन करेगा।

पहले से चल रही लाईब्रेरी को बेहतर किया जाएगा

कमिश्नर भरत यादव ने आगे बताया कि कई निकायों में पहले ही लाइब्रेरी संचालित हैं, उन्हें और बेहतर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर लाइब्रेरी में कुछ अखबार और पत्रिकाएं रखी जाएंगी। ऐसी व्यवस्था की जाएगी ताकि लाइब्रेरी में आने वाले लोग स्मार्टफोन को न चला पाएं। नगरपालिका, नगरपरिषद जैसे छोटे निकायों में एक लाइब्रेरी तैयार की जाएगी। वहीं, भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जैसे बड़े नगर निगमों में अधिक लाइब्रेरी बनाए जाने का प्लान है।

भोपाल में अभी यह है व्यवस्था

भोपाल नगर निगम द्वारा वर्तमान में 6 लाइब्रेरी संचालित की जा रही हैं। जल्द ही 6 और लाइब्रेरी शुरू की जा सकती हैं। एमपी नगर, अशोका गार्डन, कोलार, करोंद और मिसरोद क्षेत्र में ये लाइब्रेरी अगले 6 महीनों में बनकर तैयार होने का अनुमान है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Mohan government of Madhya Pradesh
  • efforts to keep students away from mobile
  • Mohan government is making special plan
  • Mentioned in discussion on exam
  • मध्यप्रदेश की मोहन सरकार
  • स्टूडेंट्स को मोबाइल से दूर रखने कवायद
  • मोहन सरकार बना रही खास योजना
  • परीक्षा पर चर्चा में किया था जिक्र
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा