मोहन सरकार ने एक साल में किए 438 IAS-IPS के तबादले

Sourabh Bhatnagar | Dec 14, 2024, 12:08 IST
Share
thesootr
thesootr

मुख्यमंत्री मोहन यादव का कहना है कि प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू और जवाबदेह बनाने के लिए कदम उठाए गए हैं। 2023 में पीडब्ल्यूडी को 3 मुखिया मिल चुके हैं। सुखबीर सिंह को (7 नंवबर 2023) पीडब्ल्यूडी का प्रमुख सचिव बनाया गया था। वे 82 दिन ही रह पाए।

छोटे से लेकर बड़े अधिकारियों तक, सब पर समान नियम लागू करने की बात करने वाले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने अपने पहले वर्ष में 438 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें 79% IAS और 73% IPS शामिल हैं। सरकार ने 22 जिलों के कलेक्टर और 39 जिलों के एसपी बदले। इनमें से कई तबादले आधी रात को हुए।

क्यों हुए इतने तबादले?

मुख्यमंत्री मोहन यादव का इस बारे में कहना है कि प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू और जवाबदेह बनाने के लिए ये कदम उठाए गए हैं।

PWD और खनिज विभाग पर रहा फोकस

PWD विभाग : पिछले एक साल में तीन प्रमुख सचिव बदले गए।

2023 में पीडब्ल्यूडी को 3 मुखिया मिल चुके हैं। सुखबीर सिंह को (7 नंवबर 2023) पीडब्ल्यूडी का प्रमुख सचिव बनाया गया था। वे 82 दिन ही रह पाए। उन्हें 28 जनवरी 2023 को हटाकर डीपी आहूजा की पोस्टिंग की गई। आहूजा भी छह महीने ही पदस्थ रह पाए। अगस्त में केसी गुप्ता को उच्च शिक्षा विभाग से हटाकर पीडब्ल्यूडी की कमान सौंपी गई, लेकिन चार महीने में ही उन्हें राजभवन भेज दिया गया। जबकि एक आईएएस अफसर नियाज खान को इस विभाग में बतौर उप सचिव 5 साल चार महीने हो गए हैं। खान को अगस्त 2019 में पीडब्ल्यूडी में पदस्थ किया गया था। तब वे राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे। दिसंबर 2022 में वे आईएएस प्रमोट हो गए। इसके बाद भी उन्हें अब तक इसी विभाग में रखा गया है। शायद वे एक मात्र आईएएस अफसर हैं, जो एक ही विभाग में इतने लंबे समय से पदस्थ हैं।

राजभवन में पहली बार ACS स्तर के अधिकारी की नियुक्ति

राजभवन में भी तीन प्रमुख सचिव बदले गए। जनवरी 2024 में संजय शुक्ला और हाल ही में केसी गुप्ता को नियुक्त किया गया।

अन्य विभागों में भी बदलाव

ऊर्जा और MSME विभाग में भी तीन-तीन बार प्रमुख सचिव बदले गए। इन बदलावों को विशेषज्ञ अस्थिरता का कारण मानते हैं।

चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर तबादले

लोकसभा चुनाव से पहले 22 में से 11 जिलों के कलेक्टर और 15 जिलों के एसपी बदले गए। इनमें सीधी, रतलाम, ग्वालियर, पन्ना, और दमोह जैसे जिले शामिल हैं। जानकारों का कहना है कि मतदाता सूची का काम पूरा होने के बाद जनवरी 2025 में और भी तबादले हो सकते हैं। मुख्यमंत्री पहले ही परफॉर्मेंस आधारित समीक्षा की बात कह चुके हैं।

भोपाल-इंदौर समेत 22 जिलों के कलेक्टर बदले

महीना

जिला

1

जनवरी शाजापुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, भोपाल, इंदौर
2

फरवरी हरदा, छिंदवाड़ा
3

मार्च सीधी, उमरिया, रतलाम, झाबुआ, विदिशा, दमोह, ग्वालियर, गुना, पन्ना, शहडोल, सिंगरौली
4

जुलाई कटनी, मंदसौर
5

अगस्त सागर, छतरपुर

39 जिलों के एसपी बदले, इनमें से 4 जिलों में दो बार ट्रांसफर

महीना

जिला

1जनवरी गुना
2फरवरी हरदा, बैतूल, दतिया, उज्जैन, नीमच, झाबुआ, व दतिया
3मार्च ग्वालियर, छतरपुर, दमोह, अशोकनगर, खंडवा,, शिवपुरी, खरगोन, राजगढ़
4जून सिवनी व इंदौर देहात
5अगस्त सागर, मऊगंज, मुरैना, पांढुर्णा, रायसेन, अनूपपुर, मंदसौर
6सितंबर रतलाम व नरसिंहपुर
7अक्टूबर टीकमगढ़, सीहोर, विदिशा, बड़वानी, जबलपुर व देवास
8नवंबर शहडोल, छिंदवाड़ा

10 महीने में 171 IPS 267 IAS के तबादले

महीना IPS तबादलेIAS तबादले
जनवरी
फरवरी
मार्च 49 36
जून 05 04
जुलाई 0009
अगस्त 2436
सितंबर 1812
अक्टूबर 1103
नवंबर1042
दिसंबर 0415
कुल 171 267

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • MP Government
  • मोहन सरकार
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • आईएफएस अधिकारियों के तबादले
  • IAS transfer
  • IPS transfer
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • CM मोहन यादव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा