मोहन सरकार की पहली ई कैबिनेट आज, टैबलेट पर दिखेंगे 60 साल पुराने फैसले

Aman Vaishnav | Jan 06, 2026, 08:00 IST
Share
Aman vaishnav (87)
Aman vaishnav (87)

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार आज अपनी पहली ई-कैबिनेट बैठक करने जा रही है। इस बैठक में सभी मंत्री और सचिव डिजिटल माध्यम से शामिल होंगे। इसके लिए सभी को टैबलेट दिए गए हैं। पूरी खबर आखिरी तक पढ़ें।

पूरी खबर 5 पॉइंट में समझें...

  • मोहन सरकार की आज की बैठक ई-कैबिनेट के रूप में होगी।
  • सभी मंत्रियों और विभागीय सचिवों को टैबलेट दिए गए हैं।
  • ई-कैबिनेट एप्लीकेशन का प्रजेंटेशन और प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • अब मंत्री कहीं भी डिजिटल माध्यम से एजेंडा देख सकेंगे।
  • इस नई व्यवस्था से कागज और समय की भारी बचत होगी।

ई-कैबिनेट के रूप में होगी बैठक

मोहन सरकार की आज (6 जनवरी) होने वाली बैठक बहुद खास है। यह बैठक ई-कैबिनेट के रूप में आयोजित होगी। इसके लिए सभी मंत्रियों को टैबलेट दिए गए हैं। विभागीय सचिवों को भी टैबलेट उपलब्ध कराए गए हैं। यह डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा कदम है।

MP Politics Transfer policy may get approval in Mohan yadav cabinet meeting  today | Hindi News MP Politics: मोहन कैबिनेट बैठक में आज तबादला नीति को मिल  सकती है मंजूरी, नगर पालिका
MP Politics Transfer policy may get approval in Mohan yadav cabinet meeting today | Hindi News MP Politics: मोहन कैबिनेट बैठक में आज तबादला नीति को मिल सकती है मंजूरी, नगर पालिका

मंत्रियों और सचिवों को मिलेगी ट्रेनिंग

बैठक के दौरान प्रजेंटेशन दिया जाएगा। मंत्रियों को ई-कैबिनेट एप्लीकेशन के बारे में बताया जाएगा। इंचार्ज सेक्रेटरी को भी इस ऐप की ट्रेनिंग मिलेगी।। इसका उद्देश्य डिजिटल सिस्टम का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना है।

एजेंडा हुआ पूरी तरह डिजिटल

आज की बैठक का एजेंडा दो प्रारूपों में होगा। यह फिजिकली और डिजिटली दोनों तरह से उपलब्ध रहेगा। इसके बाद भविष्य में यह केवल डिजिटल भेजा जाएगा। मंत्री अब कभी भी कैबिनेट कार्यसूची देख सकेंगे। कहीं भी बैठकर एजेंडा पढ़ना आसान हो जाएगा।

Mohan Cabinet Meeting: मोहन कैबिनेट की बैठक में आज बड़ा फैसला, कई  प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी - RNI News
Mohan Cabinet Meeting: मोहन कैबिनेट की बैठक में आज बड़ा फैसला, कई प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी - RNI News

गैलेक्सी एस-11 टैबलेट मिलेंगे

कैबिनेट बैठक की शुरुआत शाम 4 बजे से होगी। इसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव, दोनों उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्लाव जगदीश देवड़ा समेत मंत्रिमंडल के सभी 31 सदस्यों को गैलेक्सी एस-11 टैबलेट प्रदान किए जाएंगे। साथ ही इन पर काम करने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

सुरक्षित और गोपनीय है प्रणाली

ई-कैबिनेट एप्लीकेशन एक आधुनिक तकनीक है। यह पूरी तरह पेपरलेस प्रोसेस है। यह सिस्टम काफी सुरक्षित और गोपनीय बनाया गया है। इसमें सूचनाओं की गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा गया है। इसके लिए मंत्रियों को अपनी सुविधा अनुसार पहुंच मिलेगी।

affaba9a-949
affaba9a-949

समय और कागज की होगी बचत

इस ई-कैबिनेट एप्लीकेशन को लागू करने से पहले राज्य सरकार ने 1960 से लेकर 2005 तक की सभी कैबिनेट बैठकों में लिए गए फैसलों को डिजिटलाइज करा लिया गया है। अब पुराने फैसलों को देखने के लिए फाइलें पलटने की जरूरत खत्म हो जाएगी। इससे कागज और समय दोनों बचेंगे। ऐप पर पुराने सारे रिकॉर्ड आसानी से मिल जाएंगे। पहले लिए गए फैसलों पर क्या काम हुआ, इसकी रिपोर्ट भी देखी जा सकेगी।

ये खबरें भी पढ़िए...

झारखंड मॉडल पर एमपी में ई-कैबिनेट सिस्टम होगी, सरकार का नया प्रयोग

23 जनवरी से लागू होगी पुलिस आयुक्त प्रणाली, साय कैबिनेट ने लिया फैसला

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: भोपाल मेट्रोपॉलिटिन एरिया के नए नक्शे को मंजूरी, इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: बुंदेलखंड को मिला बड़ा पैकेज, 30 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Tags:
  • मोहन सरकार
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • मोहन कैबिनेट
  • राज्य सरकार
  • कैबिनेट
  • जगदीश देवड़ा
  • उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला
  • ई-कैबिनेट सिस्टम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज