मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: बुंदेलखंड को मिला बड़ा पैकेज, 30 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Amresh Kushwaha | Dec 09, 2025, 14:27 IST
Share
mp-mohan-cabinet-decisions-sagar-industrial-bundelkhand
mp-mohan-cabinet-decisions-sagar-industrial-bundelkhand

सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश कैबिनेट ने अहम फैसले लिए गए हैं। इस बैठक में बुंदेलखंड को बड़ा पैकेज मिला है। जानें मोहन कैबिनेट में क्या-क्या फैसले लिए गए हैं।

मध्यप्रदेश में आज, 09 दिसंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इसमें प्रदेश के विकास के लिए खजुराहोसे बुंदेलखंड के लिएकई बड़े फैसले लिए गए।

बैठक के बाद सीएम मोहन यादव, खजुराहोसेबीजेपी सांसद वीडी शर्मा और राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन फैसलों की जानकारी दी।

इस खास मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हो रहे सुधारों और योजनाओं पर जोर दिया, जो राज्य के विकास को नई दिशा देंगे।

सागर में बनेगा औद्योगिक क्षेत्र

मोहन कैबिनेट की बैठक में सागर जिले को एक बड़ी सौगात मिली है। गढ़पेरा क्षेत्र में 608 हेक्टेयर भूमि पर बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बनाने का फैसला लिया गया है। यह परियोजना युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर लाएगी।

मंत्री ने बताया कि ऐसे में छोटे उद्योगों से सागर का आर्थिक विकास होगा। इससे प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। 30 हजार लोगों को नौकरी और व्यवसाय के नए मौके मिलेंगे। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

दमोह को मिला फोरलेन सड़क का तोहफा

बैठक में दमोह को भी एक अहम योजना सौगात मिली है। सागर और दमोह को जोड़ने वाला 76 किलोमीटर लंबा फोरलेन मार्ग बनेगा। इसके लिए 2 हजार करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। इस सड़क से दमोह और आसपास के लोगों को बेहतर परिवहन मिलेगा। यह परियोजना क्षेत्र के विकास में अहम साबित होगी। इससे यातायात की सुविधा बढ़ेगी और यात्रा का समय कम होगा।

बुंदेलखंड में मेडिकल कॉलेजों का विस्तार

बैठक में बुंदेलखंड में चिकित्सा शिक्षा बढ़ाने के लिए अहम फैसले लिए गए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए दमोह, छतरपुर और बुधनी में नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। इसके लिए 990 नियमित और 615 आउटसोर्स पद बनाए जाएंगे। राज्य के 11 जिलों में 12 स्वास्थ्य संस्थानों का उन्नयन होगा। सिविल अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इन कार्यों पर हर साल 27 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

5ed4e992-158
5ed4e992-158


तीसरा चीता हैबिटेट बनेगा नौरादेही अभ्यारण्य

नौरादेही अभ्यारण्य को तीसरे चीता हैबिटेट के रूप में विकसित किया जाएगा। मध्य प्रदेश में फिलहाल 31 चीते हैं। भविष्य में बोट्सवाना से 8 और चीते लाए जाएंगे। इसके अलावा, दमोह के तेंदूखेड़ा में झापन नाला परियोजना पर सहमति बनी है। इस परियोजना से 17 गांवों के 3600 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलेगी।

अग्न‍िशमन सेवाओं के विस्‍तार को मिली हरी झंडी

बैठक में अग्निशमन सेवाओं के आधुनिकीकरण और विस्तार के लिए 397 करोड़ रुपए मंजूर किए गए है। इसके अलावा, 600 युवाओं को रोजगार देने के लिए उन्हें जापान और जर्मनी भेजा जाएगा।

17ed7202-6be
17ed7202-6be


बुंदेलखंड पैकेज के प्रमुख बिंदु-

  • अनुमानित निवेश: 24 हजार 240 करोड़ रुपए
  • रोजगार: लगभग 29 हजार 100 व्यक्तियों को
  • कुल भूमि: 608.93 हेक्टेयर
  • अधोसंरचना विकास व्यय: 539.54 करोड़ रुपए (पांच वर्षों में)
  • औद्योगिक यूनिट्स की स्थापना: 42

MP News: मोहन कैबिनेट की ये खबर भी पढ़िए...

मोहन कैबिनेट के अहम फैसले : वात्सल्य योजना में अनाथ बच्चों को हर महीने मिलेंगे 4 हजार, किसानों को भी बड़ी सौगात

मोहन कैबिनेट के फैसले: किसानों को 0% ब्याज पर मिलेगा लोन, अस्पतालों में बढ़ेंगे बेड, 810 नए पदों पर होगी भर्ती

मोहन कैबिनेट : दिवाली से पहले पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, मिलेगा छठवें और सातवें वेतनमान का लाभ

मोहन कैबिनेट बैठक: थर्मल पावर प्लांट और हेलीकॉप्टर टूरिज्म को हरी झंडी, रेजिडेंस डॉक्टर के 354 पद मंजूर

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...





Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार
  • वीडी शर्मा
  • मोहन कैबिनेट
  • कैबिनेट बैठक
  • मोहन कैबिनेट के अहम फैसले
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच