Monsoon Update :दो दिन पहले मध्य प्रदेश पहुंचेगा मानसून, सामान्य से बेहतर बारिश होने का अनुमान

Sandeep Kumar | Jun 01, 2024, 15:30 IST
Share
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-01T152720.593.jpg
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-01T152720.593.jpg

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य प्रदेश में 15 जून तक पहुंचने की संभावना है, जो राज्य में अपने सामान्य आगमन से दो दिन पहले है।

नौतपा के आठवें दिन शनिवार यानी 1 जून 2024 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। यहां तापमान में गिरावट देखी जा रही है। दोपहर एक बजे के करीब भोपाल का तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि एक दिन पहले इसी समय 42 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया था। आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में ज्यादा परेशानी नहीं आ रही है। मौसम विभाग ( weather department ) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून ( Monsoon ) के मध्य प्रदेश में 15 जून तक पहुंचने की संभावना है, जो राज्य में अपने सामान्य आगमन से दो दिन पहले है।

प्रदेश में सामान्य से अधिक बरसेगा मानसून


पिछले साल मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh ) में मानसून ने 25 जून को दस्तक दे दी थी। वहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार 15 जून के आसपास मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री हो जाएगी। हालांकि इस बीच प्री मानसून की भी कुछ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। साथ ही मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मध्य प्रदेश में इस बार सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश में औसत बारिश 949 मिमी रही।

मानसून का एक साथ आना काफी दुर्लभ


आईएमडी भोपाल के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार को केरल और पूर्वोत्तर क्षेत्र में समय से पहले दस्तक दे दिया। केरल और पूर्वोत्तर में मानसून का एक साथ आना काफी दुर्लभ है और इससे पहले चार मौकों पर ऐसा हुआ है 2017, 1997, 1995 और 1991 में इस तरह मानसून आया था।

समय से पहले आया मानसून


मौसम वैज्ञानिक डॉ.वेद प्रकाश ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में समय से पहले दस्तक दे दी है। उन्होंने कहा कि अगर प्रगति सामान्य रही तो मानसून 17 जून से एक या दो दिन पहले दक्षिण मध्य प्रदेश में पहुंच सकता है। इससे पहले 2022 में मानसून अपने सामान्य समय से एक दिन पहले 16 जून को मध्य राज्य में पहुंचा था और 21 जून तक राज्य के 80 प्रतिशत हिस्से को कवर कर लिया।

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • Monsoon
  • weather Department
  • मानसून
  • दक्षिण-पश्चिम मानसून
  • आईएमडी भोपाल के मौसम वैज्ञानिक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा