Morena Blast : 20 घंटे बाद मलबे में दबे मिले मां-बेटी के शव

Raj Singh | Updated:
Share
the sootr
the sootr

मुरैना में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। एक मकान में विस्फोट होने से मलबे में दबकर मां-बेटी की मौत हो गई। मौत के 20 घंटे बाद शव बरामद किए गए।

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां कल एक घर में जोरदार धमाका हुआ था। अब इस धमाके के 20 घंटे बाद मां-बेटी के शव मलबे से बाहर निकाले गए हैं। मां-बेटी के शव रविवार सुबह करीब 8 बजे बरामद किए गए। बचाव दल पूरी रात दो जेसीबी की मदद से मलबा हटाने में लगा रहा ताकि उन्हें बचाया जा सके, लेकिन मलबे में दबने से दोनों की मौत हो गई।

कब का मामला?

बता दें कि यह घटना इस्लामपुरा में शनिवार दोपहर को हुई, जब एक दो मंजिला मकान में अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे आसपास के चार मकान भी जमींदोज हो गए। धमाका इतना जोरदार था कि मकान का मलबा करीब 300 मीटर के दायरे में बिखर गया। इस मामले को लेकर मुरैना प्रशासन ने कहा कि सिलेंडर फटने से धमाका हुआ, लेकिन मौके से पटाखों के रैपर भी मिले हैं। जबकि स्थानीय लोगों का दावा है कि यह धमाका बारूद की वजह से हुआ है।

मुरैना में ट्रैक्टर समेत उफनती नदी में बहे 3 लोग, रपटे को पार करते समय हुआ हादसा

मलबा करीब 300 मीटर दूर गिरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाके की वजह से घर की छत के साथ-साथ उसके खपरैल भी उड़ गए। घर के कंकड़ और मलबा करीब 300 मीटर दूर स्थित पीपल वाली माता मंदिर के पास जा गिरा। धमाके की वजह से आसपास के घरों की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए। लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि ऐसा लगा जैसे कोई बहुत बड़ा एटम बम गिरा हो।

मुरैना की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई लोगों के दबे होने की आशंका

किराए पर था मकान

जानकारी के अनुसार जिस मकान में भीषण विस्फोट हुआ है, वह गजराज सिंह राठौर के नाम पर है। करीब तीन साल पहले मकान मालिक ने इसे जमील नाम के व्यक्ति को किराए पर दिया था। धमाके के वक्त जमील घर में मौजूद नहीं था, जबकि उसकी पत्नी अंजुम बेगम रसोई में खाना बना रही थी और बेटी साहिबा बानो भी घर पर थी, जो मलबे में दब गई। इसके अलावा उनके दो बेटे अरबाज और आर्य भी हैं जो धमाके के वक्त घर पर मौजूद नहीं थे, वे स्कूल गए हुए थे। इस वजह से उनकी जान बच गई।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • Morena
  • मुरैना न्यूज
  • मुरैना पुलिस
  • मुरैना हादसा
दो दिन भोपाल में रहे CEC ज्ञानेश कुमार, कांग्रेस विधायक संग खिंचाई फोटो, उनके जाने के बाद जागे कांग्रेसी, पुतला लेकर इधर-उधर दौड़े

By Aman Vaishnav

दो दिन भोपाल में रहे CEC ज्ञानेश कुमार, कांग्रेस विधायक संग खिंचाई फोटो, उनके जाने के बाद जागे कांग्रेसी, पुतला लेकर इधर-उधर दौड़े
परिवहन विभाग में बिना डिवाइस लगाए जारी हो गए परमिट, सॉफ्टवेयर पर दिखती रही फर्जी लाइव लोकेशन

By Jageshwar Prasad

परिवहन विभाग में बिना डिवाइस लगाए जारी हो गए परमिट, सॉफ्टवेयर पर दिखती रही फर्जी लाइव लोकेशन
80.15 करोड़ के बैंक घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, उदयपुर-मुंबई में 6 ठिकानों पर छापेमारी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

80.15 करोड़ के बैंक घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, उदयपुर-मुंबई में 6 ठिकानों पर छापेमारी
540 करोड़ के कोयला घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

By Harrison Masih

540 करोड़ के कोयला घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
राजस्थान में नारी शक्ति का राज: 37 में से 26 जिलों की कमान महिलाओं के हाथ, सात प्रमुखों की उम्र 30 से कम

By Jageshwar Prasad

राजस्थान में नारी शक्ति का राज: 37 में से 26 जिलों की कमान महिलाओं के हाथ, सात प्रमुखों की उम्र 30 से कम
सावधान! 3 दिसंबर से पहले निपटा लें बैंक के जरूरी काम, MP के आठ हजार कर्मचारी करेंगे हड़ताल

By Aman Vaishnav

सावधान! 3 दिसंबर से पहले निपटा लें बैंक के जरूरी काम, MP के आठ हजार कर्मचारी करेंगे हड़ताल
आज मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन, शाम को संविधान गौरव दिवस संगोष्ठी में शिरकत करेंगे सीएम विष्णुदेव साय

By Harrison Masih

आज मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन, शाम को संविधान गौरव दिवस संगोष्ठी में शिरकत करेंगे सीएम विष्णुदेव साय