Reel death : रील के चक्कर में 11 साल के मासूम की मौत, देखते रह गए दोस्त
Ravi Singh | Jul 21, 2024, 17:53 IST
child death
11 साल के बच्चा रील बना रहा था। रील में वह पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर एक्टिंग कर रहा था और उसके अन्य साथी रील बना रहे थे। इसी दौरान उसका अचानक पैर फिसलने से वह फांसी के फंदे पर झूल गया और उसकी मौत हो गई।
जिले के अंबाह कस्बे में 11 साल के बच्चा रील बना रहा था। रील में वह पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर एक्टिंग कर रहा था और उसके अन्य साथी रील बना रहे थे। इसी दौरान उसका अचानक पैर फिसलने से वह फांसी के फंदे पर झूल गया और उसकी मौत हो गई।
7वीं क्लास का छात्र करन परमार (11) शनिवार 20 जुलाई शाम अपने दोस्तों के साथ घर के सामने खाली पड़े प्लाट में एक पेड़ पर फांसी लगाने के सीन की एक्टिंग कर रहा था। उसके दोस्त उसकी रील बना रहे थे। इसी दौरान पेड़ के नीचे बाउंड्री पर पैर फिसलने से रस्सी खिंच गई और बच्चा तड़पने लगा। दोस्त उसके तड़पने को एक्टिंग समझ रहे थे, तभी साथियों ने उसे पास जाकर देखा तो करन के शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही है। तब सभी दोस्त वहां से मोबाइल छोड़कर भाग गए।
हादसे की सूचना मिलते ही करन के पिता रवि परमार मौके पर पहुंचे और बच्चे को फंदे से उतारकर अंबाह के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और बालक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
ये खबर भी पढ़ें...
कृष्णपुरा छत्री में खुलेआम संबंध बनाते दिखे प्रेमी जोड़े
पुलिस हादसे की जांच कर रही है। पुलिस ने वह मोबाइल भी जब्त कर लिया है, जिससे उस बच्चे रील बना रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
खेल-खेल में लग गई फांसी
मध्य प्रदेश के मुरैना में गले में फंदा डाल बना रहा था रील, दम घुटने से बच्चे की मौत।
➡️ दोस्त समझे कर रहा है एक्टिंग।#morena #MadhyaPradesh #MorenaNews #ViralVideo #Reels #MPNews #TheSootr pic.twitter.com/Rr34gJEk06
— TheSootr (@TheSootr) July 21, 2024
बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे
ये खबर भी पढ़ें...
कृष्णपुरा छत्री में खुलेआम संबंध बनाते दिखे प्रेमी जोड़े
जब्त किया मोबाइल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari