मुरैना मर्डर केस: जिससे शादी करने के लिए परिवार से लड़ा उसी ने प्रेमी संग मिलकर उतारा मौत के घाट
Aman Vaishnav | Mar 09, 2026, 18:13 IST
morena sihoniya wife killed husband
मुरैना के सिहोनिया में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला। चार साल पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी। अपने बेटे से मिलने आए पिता की दर्दनाक मौत का पूरा मामला जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़िए।
जिस पत्नी को लवकुश नाम के युवक ने अपनी पलकों पर बिठाया, उसी ने उसकी जान ले ली। मुरैना की इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है। चार साल पहले जिस प्यार की कसमें खाई गई थीं वही नफरत में बदल गई।
मध्य प्रदेश केमुरैना जिले के सिहोनिया में हुई इस हत्या का पुलिस ने चार दिन बाद खुलासा कर दिया है। सिहोनिया पुलिस ने मृतक की पत्नी खुशी माहौर और उसके पड़ोसी विक्रम परमार को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए कट्टे को भी बरामद कर लिया है। साथ ही दोनों को जेल भेज दिया है।
जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पता चला कि लवकुश की पत्नी खुशी माहौर का मोहल्ले के ही युवक विक्रम परमार से अफेयर चल रहा था। दोनों एक साथ रहना चाहते थे। लवकुश उनके रिश्ते के बीच आ रहा था। इसलि दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच दी थी।
3 मार्च की रात जब लवकुश सो रहा था तब विक्रम छत से उसके घर में घुसा गया था। इसके बाद उसे कट्टे से गोली मार दी थी। इसके बाद पूरी वारदात को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई थी। मृतक की बहन ने आरोपी को भागते हुए देख लिया था। इसके बाद मोबाइल चैट समेत अन्य सबूतों के आधार पर साजिश का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
लवकुश माहौर के भाई के मुताबिक लवकुश और उसकी पत्नी खुशी माहौर की शादी (31 मई 2022) एक लव मैरिज थी। खुशी और लवकुश की पहली मुलाकात एक रिश्तेदारी की शादी में हुई थी। वहीं से दोनों की बातचीत शुरू हुई थी। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। बाद में खुशी के परिवार ने लवकुश के परिवार से संपर्क किया। कुछ समय बाद दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार हो गए और उनकी शादी कर दी गई।
शादी के बाद लवकुश माहौर रोजगार की तलाश में गुजरात के सूरत गया था। वहां उसने हीरा बनाने वाली एक फैक्ट्री में काम शुरू किया था। काम के कारण वह ज्यादातर सूरत में ही रहता था। बीच-बीच में अपने गांव सिहोनिया भी आता था। कभी-कभी उसकी पत्नी खुशी भी सूरत अपने पति के पास चली जाती थी। इसी दौरान खुशी का संपर्क अपने पड़ोस में रहने वाले युवक विक्रम परमार से हो गया था। पहले तो दोनों के बीच मोबाइल पर बातें होती थीं लेकिन धीरे-धीरे उनका अफेयर हो गया।
जानकारी के अनुसार जब खुशी अपने पति के पास सूरत जाती थी तो विक्रम भी उसके साथ वहां चला आता था। लवकुश दिनभर फैक्ट्री में काम करता था। खुशी विक्रम को अपने पास बुला लेती थी।
खुशी माहौर ने 18 फरवरी को एक बेटे को जन्म दिया था। इस खुशी के मौके पर लवकुश सूरत से अपने गांव सिहोनिया आया था। बेटे के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल था। लवकुश ने तय किया कि वह होली के बाद सूरत वापस चला जाएगा। उससे पहले ही खुशी ने अपने पति की हत्यासाजिश रच दी थी।
लवकुश माहौर 3 मार्च की रात संदिग्ध हालत में गोली लगने से मरा हुआ पाया गया था। उस वक्त लवकुश अपनी पत्नी खुशी माहौर के साथ कमरे में सो रहा था। घटना के बाद पत्नी खुशी ने इसे आत्महत्या बताया था। वहीं घर के आंगन में सो रही लवकुश की बहन ने देखा कि पड़ोसी युवक विक्रम परमार छत के रास्ते भाग रहा था। उसने यह बात परिवार और पुलिस को बताई थी। घटनास्थल की स्थिति देखकर पुलिस को भी मामला संदिग्ध लगा और उन्होंने जांच शुरू कर दी। धीरे-धीरे सारी बातें सामने आने लगीं। लगभग चार दिन बाद पुलिस ने इस मर्डर का खुलासा कर दिया है।
जांच के दौरान पुलिस ने विक्रम परमार को उसके घर पर सोते हुए पाया था। इसलिए शुरू में उस पर ज्यादा शक नहीं किया गया। मृतक की बहन लगातार विक्रम का नाम ले रही थी। इसके बाद पुलिस ने विक्रम का मोबाइल चेक किया था। तो मोबाइल में मृतक की पत्नी खुशी माहौर के साथ वॉट्सऐप चैट मिली थी।
चैट में खुशी ने विक्रम को रात में अपने कमरे में बुलाने के लिए कहा था। इसके अलावा दोनों की कुछ सेल्फी भी मिलीं। इससे यह साबित हुआ कि दोनों के बीच नजदीकी संबंध थे।
मृतक की बहन नंदनी ने बताया कि 3 मार्च को वह अपने घर के आंगन में सो रही थी। तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर वह जागी और देखा कि उनका पड़ोसी विक्रम परमार उनके भाई-भाभी के कमरे से निकलकर छत से पीछे की ओर भाग रहा है। नंदनी ने तुरंत शोर मचाया जिससे बाकी घरवाले भी जाग गए और सभी कमरे की ओर दौड़े। जब वे कमरे में पहुंचे तो देखा कि भाई को गोली लगी थी और वह मर चुका था।
ये खबरें भी पढ़िए...
350 किमी दूर प्रेमी-प्रेमिका की दर्दनाक कहानी, कॉल के बाद दोनों ने की आत्महत्या
क्राइम न्यूज: इंदौर में भाई बताकर प्रेमी को घर लाई पत्नी, शिलॉन्ग ट्रिप पर पति को दिया जहर
एमपी न्यूज: नाबालिग की हत्या के बाद खून पिया, मांस खाया, ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ा आरोपी
जहरीला कफ सिरप कांड : जांच में मिले सबूत, परासिया के दो डॉक्टर गिरफ्तार
क्या है पूरा मामला?
जांच में चौंकाने वाला खुलासा
सोते वक्त मारी गोली
8b42e530-bf3
मुलाकात के बाद हुई शादी
गुजरात में काम करता था लवकुश
जानकारी के अनुसार जब खुशी अपने पति के पास सूरत जाती थी तो विक्रम भी उसके साथ वहां चला आता था। लवकुश दिनभर फैक्ट्री में काम करता था। खुशी विक्रम को अपने पास बुला लेती थी।
कुछ दिन पहले ही बेटे को दिया जन्म
पत्नी ने बताई आत्महत्या
मोबाइल में मिली चैट
चैट में खुशी ने विक्रम को रात में अपने कमरे में बुलाने के लिए कहा था। इसके अलावा दोनों की कुछ सेल्फी भी मिलीं। इससे यह साबित हुआ कि दोनों के बीच नजदीकी संबंध थे।
आंगन में सो रही बहन ने मचाया शोर
मृतक लवकुश के दादा ने कहा कि जिस लड़की की जिद पर परिवार ने उसे बहू बना कर घर लिया था, उसी ने हमारे पोते की हत्या करवा दी। गोली की आवाज सुनकर जब हम अंदर पहुंचे तो लवकुश मृत पड़ा हुआ था।
350 किमी दूर प्रेमी-प्रेमिका की दर्दनाक कहानी, कॉल के बाद दोनों ने की आत्महत्या
क्राइम न्यूज: इंदौर में भाई बताकर प्रेमी को घर लाई पत्नी, शिलॉन्ग ट्रिप पर पति को दिया जहर
एमपी न्यूज: नाबालिग की हत्या के बाद खून पिया, मांस खाया, ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ा आरोपी
जहरीला कफ सिरप कांड : जांच में मिले सबूत, परासिया के दो डॉक्टर गिरफ्तार
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA