बच्चे को जन्म देते ही कोरोना से मां की मौत, एमपी में कुल 134 और देश में 7 हजार से अधिक एक्टिव मामले

Amresh Kushwaha | Jun 16, 2025, 16:34 IST
Share
mother-dies-covid-19-after-delivery
mother-dies-covid-19-after-delivery

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक गर्भवती महिला की कोरोना वायरस से मौत हो गई। महिला स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। देशभर में कोरोना के 7264 एक्टिव मरीज हैं।

मध्य प्रदेश के मंडला जिले के नारायणगंज निवासी महिला की रविवार रात जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में कोरोना से मौत हुई। महिला गर्भवती थी और उसे डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था। मध्य प्रदेश में कोविड के कुल 134 एक्टिव मरीज (Active Cases) हैं। वहीं देशभर की बात करें तो कुल 7264 एक्टिव मरीज (Active Patients) हैं, जो 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं।

ये खबर भी पढ़िए...देशभर में कोविड के 7383 एक्टिव केस, एक ही दिन में दस मौत के बाद 97 पहुंचा मरने वालों का आंकड़ा

महिला का चल रहा था इलाज

महिला को नारायणगंज से रेफर कर जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। यहां सर्दी और खांसी के लक्षण देख उसे कोरोना का टेस्ट कराया गया, जो पॉजिटिव (Positive) आया। इसके बाद महिला की सर्जरी (Surgery) की गई और उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। फिर महिला को मेडिसिन वार्ड (Medicine Ward) में शिफ्ट किया गया, जहां देर रात उसकी मौत (Death) हो गई। बच्चे को फिलहाल चाइल्ड वार्ड (Child Ward) में भर्ती किया गया है।

प्रदेश में कोरोना से अब तक 4 मौतें

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों की स्थिति चिंता जनक बनी हुई है। 15 जून 2025 को 4 नए केस (New Cases) दर्ज किए गए हैं। इसके बाद प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 200 हो गई है। इनमें से 134 एक्टिव केस (Active Cases) हैं, जबकि 62 मरीज रिकवर हो चुके हैं (Recovered Patients)। अब तक कोविड से 4 मौतें (Deaths) हो चुकी हैं। इनमें से तीन पहले ही हो चुकी थीं।

ये खबर भी पढ़िए...देश में 7400 के पार पहुंची कोविड के एक्टिव केस की संख्या, बीते 24 घंटे में दो की मौत

एमपी में हो चुकी है 3 मौत

रतलाम: 52 वर्षीय महिला, जिन्हें टीबी, ब्रोंकाइटिस (TB, Bronchitis) और हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) जैसी बीमारियां थीं। मौत 11 जून को इंदौर में इलाज के दौरान हुई थी।

खरगोन: 44 वर्षीय महिला, जिन्होंने हाल ही में एमटीएच अस्पताल (MTH Hospital) में बच्चे को जन्म दिया था। 6 जून को एमआरटीबी अस्पताल (MRTB Hospital) में मृत्यु हुई थी।

इंदौर: 74 वर्षीय महिला, जिन्हें किडनी की बीमारी (Kidney Disease) थी। 27 अप्रैल को अरबिंदो अस्पताल (Arvind Hospital) में इलाज के दौरान उनकी मौत हुई थी।

ये खबर भी पढ़िए...MP में कोविड से तीसरी मौत से हड़कंप, देशभर में covid से 77 मौतें, टोटल 7154 केस एक्टिव

देश में कोरोना के कुल 7264 एक्टिव केस

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, देशभर में कोविड-19 (Covid-19) के कुल 7264 एक्टिव मरीज (Active Patients) हैं। जो 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं। केरल में सबसे अधिक 1920 एक्टिव मामले (Active Cases) हैं।

इसके बाद गुजरात में 1433 और पश्चिम बंगाल में 747 मामले हैं। जबकि बीते 24 घंटों में कोई नया केस (New Cases) सामने नहीं आया है। वहीं 119 मरीज रिकवर हुए हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि स्थिति कुछ हद तक नियंत्रण में है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

कोविड-19 केस | covid-19 in mp | कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या | Madhya Pradesh | Health Department

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या
  • Covid-19
  • कोविड-19
  • कोरोना वायरस
  • मध्य प्रदेश
  • Health Department
  • स्वास्थ्य विभाग
  • कोविड-19 केस
  • Coronavirus
  • कोविड
  • Active Patients
  • एक्टिव मरीज
  • covid-19 in mp
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा