चार मासूम बेटियों को मां ने बावड़ी में फेंका, 3 के शव बरामद, एक की तलाश जारी

Sandeep Kumar | Mar 12, 2026, 16:24 IST
Share
mother throws 4 daughters
mother throws 4 daughters

मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक मां ने अपनी चार बेटियों को बावड़ी में फेंक दिया। तीन बेटियों के शव मिल चुके हैं, जबकि पांच माह की मनीषा की तलाश जारी है।

News in Short

  • सागर जिले में मां ने अपनी चार बेटियों को बावड़ी में फेंका।
  • तीन बेटियों के शव मिल चुके हैं, पांच माह की बच्ची की तलाश जारी है।
  • महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
  • पति मजदूरी के लिए बाहर था, सास और ननद घर में सो रहे थे।
  • पुलिस घटना की जांच कर रही है, कारण का खुलासा होना बाकी है।

News in Detail

मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक महिला ने अपनी चार बेटियों को बावड़ी में फेंकने के बाद आत्महत्या कर ली। यह घटना गुरुवार दोपहर केसली थाना क्षेत्र के नन्ही देवरी खमरिया गांव में हुई। मृतकों की पहचान सविता बाई (28), अंशिका (7), रक्षा (5) और दीक्षा (3) के रूप में हुई है। तीन बेटियों के शव कुएं में मिले हैं। पांच माह की मनीषा की तलाश जारी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

परिजनों के अनुसार, महिला का पति चंद्रभान लोधी मजदूरी के लिए बाहर गया था। घर में उसकी सास और ननद मौजूद थीं, जो सो रही थीं। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों और पड़ोसियों को शक हुआ। महिला ने ऐसा क्यों किया इसका कारण जानने के लिए अधिकारी जांच कर रहे हैं।

एमपी में शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, खर्चे के नहीं थे पैसे तो पुजारी को किया किडनैप

फंदे से लटका मिला शव

दरवाजा खोलकर देखा गया तो महिला का शव फंदे से लटका मिला। बच्चियां घर में नहीं थीं। पुलिस को सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंची। आसपास तलाश करने पर बावड़ी में तीन बच्चियों के शव मिले।

सरकार की मंजूरी के लिए अटकी 8 अफसरों की करॅप्शन फाइल, EOW को 9 IFS के खिलाफ शिकायत की जांच की मनाही

घटना की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। महिला के इस कदम के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की असली वजह सामने आएगी।

2026 और 2027 में बड़े पर्दे पर शाहरुख खान का डंका, इन 4 फिल्मों से मचाने आ रहे तहलका

इंदौर बावड़ी हादसा में नया ट्विस्ट, वोटबैंक की राजनीति पर हावी आस्था

खरगोन में भी हो चुकी हैं ऐसी ही घटना

इससे पहले एमपी के खरगोन जिले में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को कुएं में धक्का दिया। इसके बाद 20 दिन के नवजात को लेकर खुद भी कुएं में कूद गई। तीनों बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई, जबकि महिला जिंदा बाहर निकाल ली गई। यह घटना सनावद थाना क्षेत्र की है। मृतकों में अर्जुन (4), करण (2) और एक 20 दिन का नवजात शामिल हैं। महिला का नाम नानी बाई है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है और मजदूरी से परिवार का गुजारा चल रहा था।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी
  • सागर
  • खरगोन
  • बावड़ी हादसा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज