एमपी में शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, खर्चे के नहीं थे पैसे तो पुजारी को किया किडनैप

Aman Vaishnav | Mar 12, 2026, 16:02 IST
Share
bhopal gangster groom arrested illegal gang priest blackmarking
bhopal gangster groom arrested illegal gang priest blackmarking

भोपाल में पुलिस ने शादी के मंडप से एक दूल्हे को गिरफ्तार किया है। आरोपी आकाश बाजपेयी अपने गैंग के साथ मिलकर एक पुजारी को ब्लैकमेल कर रहा था। पूरी कहानी जानने के लिए खबर को आखिरी तक पढ़िए।

राजधानी भोपाल में अपराध का एक ऐसा फिल्मी किस्सा सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। अपनी ही शादी का आलीशान खर्च उठाने के लिए एक बदमाश ने खौफनाक रास्ता चुना। उसने एक पुजारी को अपना शिकार बनाया और उसे बदनामी के जाल में फंसा दिया। लेकिन कानून के हाथ उसकी गर्दन तक तब पहुंचे जब वह दूल्हा बनकर अपनी बारात निकालने वाला था।

यह मामला केवल एक साधारण लूट या अपहरण का नहीं है। यह शहर में पनप रहे इल्लीगल गैंग की काली करतूतों का है। इस गिरोह में कई सारे युवक और एक युवती शामिल हैं जो लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं।

क्या है पूरा मामला?

भोपाल पुलिस ने बुधवार 11 मार्च की दोपहर को एक गैंगस्टर दूल्हे को मंडप से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आकाश बाजपेयी (दूल्हा) एक गैंग का सरगना है।

अपने साथियों के साथ मिलकर उसने एक पुजारी को बंधक बना लिया था। जानकारी के अनुसार उसने पुजारी के साथ मारपीट भी की थी। साथ ही रेप केस में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपए की फिरौती मांगी थी। यह घटना कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है।

b174b717-a1e
b174b717-a1e


पुजारी से पैसों की मांग

पुलिस के मुताबिक गैंगस्टर दूल्हे के साथ उसके तीन और साथी भी पकड़े गए हैं। इन चारों ने मिलकर पुजारी को किडनैप किया था। शुरुआत में कुछ रुपयों की फिरौती ली थी फिर उसे छोड़ दिया था। बाकी पैसे को पांच किस्तों में देने की बात तय की थी।

दूल्हा बनकर बैठा था आरोपी

पीड़ित, आरोपी के गिरफ्त से छूटने के बाद सीधे कोहेफिजा थाने गया और घटना की शिकायत दर्ज करवाई। यह पूरी घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने मंगलवार रात एफआईआर दर्ज की।

इसके बाद पुलिस ने बुधवार, 11 मार्च को एयरपोर्ट रोड पर स्थित एक गार्डन में हो रही शादी के समारोह में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आरोपी मंडप में दूल्हा बनकर बैठा हुआ था।

e83c12d7-9f8
e83c12d7-9f8


आरोपी पर 35 आपराधिक मामले दर्ज

थाना प्रभारी केजी शुक्ला के मुताबिक पुजारी लालघाटी इलाके की एक कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। मुख्य आरोपी आकाश उर्फ भूरा हड्डी बाजपेयी नगर की मल्टी में रहता है। उसके खिलाफ पहले ही करीब 35 आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में वह गांधीनगर में हुई एक हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आया था।

पुलिस के अनुसार आकाश एक अपराधी गिरोह चला रहा है। इसका नाम इल्लीगल है। इस गिरोह में 15 से ज्यादा युवक और एक युवती शामिल हैं। आरोपी की शादी 12 मार्च को होनी थी।

शादी के खर्चे के लिए उसे पैसे की जरूरत थी। इस वजह से उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ब्लैकमेलिंग की साजिश रची थी।

90085800-0a5
90085800-0a5


पुजारी को फंसाने की साजिश

जानकारी के अनुसार पुजारी आकाश उपाध्याय का किराएदार था। पुजारी का रहन-सहन भी ठीक-ठाक था। यही मौका था उसे धमकाकर पैसे निकालने का। क्योंकि आरोपी ने सोचा वह बदनामी के डर से किसी को कुछ नहीं बताएगा।

इसके बाद आरोपियों ने मिलकर एक साजिश रची। गिरोह की एक युवती रहाना खान को पुजारी के घर भेजा गया था। सोमवार रात को युवती ने पुजारी के घर के दरवाजे को खटखटाया। जैसे ही गेट खुला वह अंदर घुस गई और शोर मचाने लगी थी।

पुजारी पर लगाया रेप की कोशिश का आरोप

इसके बाद कुछ ही देर में 10 से 15 युवक कमरे में घुस आए थे। उन्होंने पुजारी पर रेप की कोशिश का आरोप लगाया था। आरोपियों ने उसे जबरदस्ती एक गाड़ी में डाला और बुरी तरह पीटा। उन्होंने पुजारी को पुलिस के पास भेजने की धमकी दी थी।

8 लाख रुपए की मांग

डरे हुए पुजारी ने आरोपियों से उसे छोड़ने की मिन्नतें कीं। इसके बाद आरोपियों ने उसे छोड़ने के बदले 8 लाख रुपए की मांग की थी। पुजारी ने आरोपियों के मोबाइल से अपने भाई को फोन किया और पैसे देने की बात कही थी।

भाई ने इतनी बड़ी रकम तुरंत इकट्ठा करने में असमर्थता जताई। फिर आरोपियों ने कहा कि 50 हजार रुपए तुरंत दे दो। इसके बाद पुजारी के भाई ने आरोपी आकाश उपाध्याय के खाते में ऑनलाइन 50 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए थे।

पुलिस जांच में खुलासा

थाना प्रभारी केजी शुक्ला ने बताया कि जांच के दौरान पता चला आरोपियों ने पुजारी के घर में घुसते ही मारपीट की थी। युवती ने भी इस पर आरोप लगाया और झूमाझटकी की। इस घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल से रिकॉर्ड किया था।

आरोपी अब वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पुजारी को ब्लैकमेल कर रहे थे। हालांकि जिस मोबाइल फोन से वीडियो बनाया गया और कॉल की गई पुलिस अभी तक उसे जब्त नहीं कर पाई है।

जानकारी के अनुसार ये गिरोह 2018 से सक्रिय है। इसमें मल्टी बाजपेयी नगर के 50 से ज्यादा लड़के शामिल हैं। इन सभी ने अपनी पहचान बनाने के लिए अपने गले पर इल्लीगल गैंग का टैटू बनवाया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी लंबे समय से अपराधी हैं और ये सभी मल्टी बाजपेयी नगर ईदगाह हिल्स के रहने वाले हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...

शराब कारोबारी नवीन केडिया रांची में गिरफ्तार, गोवा से फरार होकर पुलिस की बढ़ाई थी टेंशन!

बलरामपुर में कुसमी के बाद कोरंधा में मिली अफीम की खेती, पुलिस पहुंची मौके पर

एमपी न्यूज: इंदौर में IAS के फार्महाउस पर कुख्यात आरोपी कूबड़ा चला रहा था संगठित जुआ अड्डा

एमपी में एलपीजी गैस की किल्लत, सिर्फ 15% गैस बची, घरेलू सिलेंडर के लिए सप्ताह भर की वेटिंग

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल पुलिस
  • मोबाइल फोन
  • गैंगस्टर
  • थाना प्रभारी
  • फिरौती
  • दूल्हा
  • पुजारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं