एमपी के 21 पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति पदक, 4 को मिलेगा विशिष्ट सेवा पदक

Sandeep Kumar | Jan 25, 2026, 21:45 IST
Share
mp 21 police officers
mp 21 police officers

मध्य प्रदेश के 21 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। 4 अधिकारियों को प्रेसिडेंट मेडल और 17 को मेडल फॉर मेरीटोरियस सर्विस मिलेगा।

News in Short

  • मध्यप्रदेश के 21 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।
  • 4 वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेसिडेंट मेडल फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस मिलेगा।
  • 17 अधिकारियों को मेडल फॉर मेरीटोरियस सर्विस दिया जाएगा।
  • इन अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त 2026 को पदक प्रदान किए जाएंगे।
  • इस बार किसी पुलिस अधिकारी को वीरता पदक नहीं मिला है।

News in Detail

मध्य प्रदेश पुलिस के लिए यह गर्व का क्षण है। राज्य के 21 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 4 वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेसिडेंट मेडल फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस (PSM) मिलेगा। 17 अधिकारियों को मेडल फॉर मेरीटोरियस सर्विस (MSM) मिलेगा। यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट निष्ठा, अनुशासन, मानव सेवा और सराहनीय कार्यों के लिए दिया जाएगा। राष्ट्रपति पदक देश के सर्वोच्च पुलिस सम्मान में शामिल है। इन अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त 2026 को पदक प्रदान किए जाएंगे।

पद्म पुरस्कार 2026: एमपी से भगवानदास और पंत, सीजी से गोडबोले को मिलेगा सम्मान, देखें लिस्ट

इनको विशिष्ट सेवा पदक

इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, नर्मदापुरम आईजी मिथिलेश कुमार शुक्ला, भोपाल के एडिशनल पुलिस कमिश्नर अवधेश कुमार गोस्वामी और निरीक्षक शिव कुमार पटेल को प्रेसिडेंट मेडल फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस (PSM) से सम्मानित किया जाएगा।

राजस्थान की इन तीन हस्तियों को मिलेगा पद्मश्री सम्मान, जानिए कौन हैं यह

इन पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक

सराहनीय सेवा के लिए 17 पुलिस अधिकारियों को मेडल फॉर मेरीटोरियस सर्विस (MSM) मिलेगा। इनमें पुलिस महानिरीक्षक कृष्णावेणी देसावतु, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय, गीतेश कुमार गर्ग, दुर्गेश कुमार राठौर, निरीक्षक प्रवीण सिंह, निधि श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ठाकुर, निरीक्षक शफ्फाली टाकलकर, हेड कांस्टेबल श्रीराम मिश्रा, कांस्टेबल सुशील कुमार चौबे, उप निरीक्षक प्रेम कुमार व्यास, उप निरीक्षक महेंद्र सिंह नेगी, सहायक उप निरीक्षक संतोष मेहरा, कांस्टेबल रविंद्र मिश्रा और निरीक्षक राजू गुराने शामिल हैं।

कैलाश चंद्र पंत को मिला पद्म श्री अवार्ड, हिंदी भाषा के लिए रहा सराहनीय योगदान

बैतूल के शिक्षाविद मोहन नागर को पद्म सम्मान, आदिवासी बच्चों को शिक्षित करने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

किसी को नहीं मिला वीरता पदक

गणतंत्र दिवस से पूर्व घोषित पदकों की सूची में इस बार मध्य प्रदेश के किसी पुलिस अधिकारी को वीरता पदक नहीं मिला है। 2025 में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कई पुलिस अधिकारियों और जवानों ने नक्सलियों से मुठभेड़ की थी। इस दौरान एक सब-इंस्पेक्टर शहीद भी हुए थे।

17 पुलिस अधिकारियों को मेडल फॉर मेरिटॉरियस सर्विस

राज्यवार जारी आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश के चार पुलिस अफसरों को 'प्रेसिडेंट्स मेडल फॉर डिस्टिंग्विशड सर्विस' मिलेगा। यह पदक उत्कृष्ट और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। इसके अतिरिक्त, 17 पुलिस अफसरों को 'मेडल फॉर मेरिटॉरियस सर्विस' मिलेगा। यह पदक निष्ठावान सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

यह सम्मान मध्य प्रदेश पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पण को रेखांकित करता है। राष्ट्रपति पदक असाधारण सेवा प्रदान करने वालों को दिया जाता है। सराहनीय सेवा पदक उन लोगों को मिलता है जिन्होंने निरंतर उत्कृष्टता दिखाई है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • गणतंत्र दिवस
  • मध्य प्रदेश पुलिस
  • राष्ट्रपति पदक
  • इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती