अब नहीं कटेंगे 29 हजार पेड़ , कहीं और बनेंगे मंत्री-विधायकों के बंगले

Shreya Nakade | Jun 17, 2024, 14:57 IST
Share
अब नहीं कटेंगे 29 हजार पेड़
अब नहीं कटेंगे 29 हजार पेड़

मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अब मंत्रियों और विधायकों के बंगले बनाने के लिए 29 हजार पेड़ों को नहीं काटा जाएगा। पर्यावरण प्रेमी लगातर पेड़ बचाने की गुहार लगा रहे थे।

मध्य प्रदेश सरकार ने 29 हजार पेड़ों को काटकर मंत्रियों और विधायकों के बंगले बनाने का निर्णय वापिस ले लिया है ( 29 thousand trees will not cut )। राजधानी के शिवाजी नगर और तुलसी नगर के सरकारी मकानों को तोड़कर यहां सरकारी बंगले बनाने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए 29 हजार पेड़ों को भी काटा जाना था।

आम जन लगातार इन पेड़ों को काटे जाने का विरोध कर रहे थे। लोगों को अब सफलता मिली है। इस मामले में अब प्रदेश सरकार ने अपना फैसला बदल दिया है। राज्य सरकार में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इसकी जानकारी दी। अब मंत्रियों और विधायकों के बंगलों के लिए किसी और जगह का चुनाव किया जाएगा।

क्या है प्रोजेक्ट ?

प्रदेश सरकार ने मंत्रियों और विधायकों के बंगले बनाने 2,378 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। यह बंगले तुलसी नगर-शिवाजी नगर की 297 एकड़ जमीन पर बनाए जाने थे। इस प्रोजेक्ट के लिए 29 हजार पेड़ों को काटना पड़ता। इसके अलावा 2,267 सरकारी मकानों को भी तोड़ा जाना था।

प्रोजेक्ट के अंतर्गत मंत्रियों के 30 बंगले, 16 फ्लैट और विधायकों के लिए 230 फ्लैट बनाने का निर्णय हुआ था। हालांकि अब यह निर्णय बदल दिया गया है। कैलाश विजयवर्गीय ने बताया पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों को न काटने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया है। बंगले बनाने के लिए किसी और स्थान का चयन होगा।

कैलाश विजयवर्गीय का एक्स पर पोस्ट-

ये खबर भी पढ़िए...

भोपाल में 29 हजार से ज्यादा पेड़ों की बलि की आशंका के विरोध में जुटे लोग

लगातार चल रहा था विरोध प्रदर्शन

पेड़ों को काटने के विरोध में लगातार राजधानी भोपाल में विरोध चल रहा था। 5 नंबर बस स्टॉप और नूतन कॉलेज के पास धरना दिया गया। इस दौरान महिलाएं पेड़ों से चिपक कर भावुक होती नजर आई।

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा समेत कांग्रेस के कई नेता इस विरोध में शामिल हुए। विरोध प्रदर्शन पिछले सप्ताह बुधवार (12 जून) से चल रहा था।

ये खबर भी पढ़िए...

लोकसभा चुनाव में नेताओं की परफॉर्मेंस पर BJP का मंथन आज, कोर ग्रुप भी जुटेगा

एबीवीपी प्रदर्शन में रहा शामिल

29 हजार पेड़ काटने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ( ABVP protest to save trees ) में शामिल हुआ। एबीवीपी के छात्रों ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया को रोककर पेड़ बचाने की गुहार लगाई थी। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा था- "जब तक मैं हूं, कोई पेड़ नहीं कटेगा।" सिंधिया ने भोपाल के 29 हजार पेड़ न काटे जाने की बात कही थी।

ये खबर भी पढ़िए...

चारधाम यात्रा के दौरान प्लास्टिक कूड़ा बन रहा था मुसीबत, नगर पालिका ने इसके निपटारे से कमा लिए 1 करोड़

भोपाल में विधायक सांसद के बंगले के लिए पेड़ काटने वाले मामले पर विजयवर्गीय ने कहा कि यह हवा में ही चला, ना सरकार ने उस पर विचार किया, सुझाव आते हैं, ऐसे ही एक सुझाव आया था, सुझाव पर ही लोग आंदोलन करने लगे, इसलिए हमने कहा कि इस पर सरकार ने किसी तरह का विचार ही नहीं किया। वहीं उन्होंने कहा कि दूसरी जगह देखेंगे।

Tags:
  • शिवराज सिंह चौहान
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • भोपाल के 29 हजार पेड़
  • 29 हजार पेड़
  • मंत्रियों और विधायकों के बंगले
  • एबीवीपी प्रदर्शन
  • ABVP protest to save trees
  • 29 thousand trees will not cut
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग