एमपी में दिवाली के बाद जहरीली हुई हवा: इंदौर-सागर में AQI 340+ पार, सांस लेना मुश्किल!
Sanjay Dhiman | Oct 21, 2025, 14:00 IST
post-diwali-air-pollution-MP
दिवाली की रात आतिशबाजी के कारण मध्य प्रदेश में हवा काफी खराब हो गई। रात 9 बजे के बाद भोपाल, इंदौर, ग्वालियर जैसे कई शहरों में AQI 300 से ऊपर चला गया।
BHOPAL. दिवाली की रात मध्यप्रदेश के कई शहरों में देर तक पटाखे चले। शाम 5 बजे तक जो हवा ठीक थी, वह रात 9 बजे के बाद प्रदूषित हो गई। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, सागर और सिंगरौली जैसे शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार चला गया। AQI का यह स्तर खराब हवा की श्रेणी में आता है।
इंदौर में हवा सबसे ज्यादा जहरीली रही, यहां AQI 361 तक पहुंच गया। प्रदूषण इतना बढ़ गया कि मंगलवार सुबह लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी होने लगी। आतिशबाजी ने हवा को सांस लेने लायक नहीं छोड़ा।
दीपावली की रात (मंगलवार) आठ बजे से 12 बजे तक एमपी में जोरदार आतिशबाजी हुई। इस आतिशबाजी के कारण हवा का पीएम लेवल ( पर्टिकुलेट मैटर पीएम 2.5) चार गुना तक बढ़ गया। यह प्रदूषण के तत्व अगले दिन भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बने।
मंगलवार सुबह कई शहरों में लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पीएम लेवल उन छोटे प्रदूषण करने वाले कणों को कहा जाता है जो आंखों से दिखाई नहीं देते हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...
रेलवे का यात्रियों को तोहफा! दिवाली-छठ पर एमपी से चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : एमपी के 25 अफसरों की ड्यूटी, पहली बार पीएस और सेक्रेटरी स्तर के अधिकारी शामिल
इंदौर के छोटी ग्वालटोली एरिया में AQI 361 दर्ज हुआ। एयरपोर्ट एरिया में भी रिकॉर्डतोड़ बढ़त देखने को मिली। हवा इतनी खराब रही कि लोगों की आंखों में जलन और गले में सूखापन महसूस हुआ।
सागर में भी AQI 341 रहा जिससे सांस की तकलीफ और खांसी की दिक्कतें बढ़ गईं।
कोहेफिजा में 153 से 336 तक पहुंचकर प्रदूषण रेड ज़ोन में चला गया।
डीडी नगर और महाराज बाड़ा इलाका सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा।
औद्योगिक गतिविधियों के चलते यहां प्रदूषण और बढ़ा।
दीपावली की रात प्रदेश के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच बना रहा। इस दौरान ठंडी हवाएं भी चलीं। इन ठंडी हवाओं के कारण प्रदूषण के कण या पार्टिकल्स आसमान में नहीं जा पाए।
सर्द हवाएं जमीन के करीब बहती हैं, इन हवाओं में शामिल ये पॉल्यूशन पार्टिकल्स भी जमीन के आसपास बने रहे। इन हवाओं के कारण स्मॉग की मोटी परत सुबह तक देखी गई। हानिकारक गैसें और प्रदूषण के कण ठंडी हवा में घुल गए, जिससे लोगों को परेशानियां हुईं।
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी में खत्म होगा 5 डे वर्किंग कल्चर! कर्मचारियों की छुट्टियां घटाने पर सरकार कर रही विचार
एमपी में अब पेपर स्टाम्प का काम तमाम! जानें कैसे ई-स्टाम्प से होगी 30 करोड़ की बचत
पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, 200 से अधिक AQI वाली हवा सेहत के लिए खतरनाक मानी जाती है। विशेषज्ञ सुभाष पांडेय ने बताया कि 200 से अधिक AQI वाली हवा में लगातार सांस लेने से कई परेशानियां हो सकती हैं। आंखों में जलन, गले व त्वचा पर जलन या खुजली होना, सांस लेने में परेशानियाँ, सिरदर्द जैसी समस्याएं सामने आती हैं।
इंदौर में हवा सबसे ज्यादा जहरीली रही, यहां AQI 361 तक पहुंच गया। प्रदूषण इतना बढ़ गया कि मंगलवार सुबह लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी होने लगी। आतिशबाजी ने हवा को सांस लेने लायक नहीं छोड़ा।
4 घंटे की आतिशबाजी में पीएम 2.5 बढ़ा चार गुना
मंगलवार सुबह कई शहरों में लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पीएम लेवल उन छोटे प्रदूषण करने वाले कणों को कहा जाता है जो आंखों से दिखाई नहीं देते हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...
रेलवे का यात्रियों को तोहफा! दिवाली-छठ पर एमपी से चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : एमपी के 25 अफसरों की ड्यूटी, पहली बार पीएस और सेक्रेटरी स्तर के अधिकारी शामिल
बड़े शहरों में सबसे ज्यादा खतरा?
इंदौर – AQI 361
सागर – AQI 341
भोपाल – 336
ग्वालियर – 333
सिंगरौली – 306
एमपी में एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ने से हुए नुकसान को ऐसे समझें
|
ठंडी हवाओं ने और बढ़ा दी परेशानी
सर्द हवाएं जमीन के करीब बहती हैं, इन हवाओं में शामिल ये पॉल्यूशन पार्टिकल्स भी जमीन के आसपास बने रहे। इन हवाओं के कारण स्मॉग की मोटी परत सुबह तक देखी गई। हानिकारक गैसें और प्रदूषण के कण ठंडी हवा में घुल गए, जिससे लोगों को परेशानियां हुईं।
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी में खत्म होगा 5 डे वर्किंग कल्चर! कर्मचारियों की छुट्टियां घटाने पर सरकार कर रही विचार
एमपी में अब पेपर स्टाम्प का काम तमाम! जानें कैसे ई-स्टाम्प से होगी 30 करोड़ की बचत
200 से ऊपर एक्यूआई, खतरनाक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari