कांग्रेस ने की विस उपाध्यक्ष पद की मांग, कटारे ने स्पीकर को लिखा पत्र
Raj Singh | Jan 02, 2025, 09:59 IST
CONGRESS
मध्यप्रदेश विधानसभा में 2020 से उपाध्यक्ष का पद रिक्त पड़ा हुआ है। यह पद आमतौर पर विपक्ष को सौंपा जाता रहा है, लेकिन 2020 में हुए दलबदल के बाद से इस पद का भरना लंबित है।
मध्यप्रदेश विधानसभा में 2020 से उपाध्यक्ष का पद रिक्त पड़ा हुआ है। यह पद आमतौर पर विपक्ष को सौंपा जाता रहा है, लेकिन 2020 में हुए दलबदल के बाद से इस पद का भरना लंबित है। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष से उपाध्यक्ष पद को जल्द भरने की मांग की है।
कटारे ने अपने पत्र में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 178 का हवाला दिया, जिसमें प्रदेश विधानसभाओं में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के पद की व्यवस्था का उल्लेख है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार विधान सभा के द्वितीय सत्र तक उपाध्यक्ष पद का चयन होना चाहिए था, लेकिन अब तक यह पद खाली पड़ा है।
दतिया विधायक राजेंद्र भारती ने नरोत्तम मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप
कटारे ने आगे कहा कि मध्यप्रदेश में विधायी कार्यों को लोकतांत्रिक और स्वच्छ तरीके से संचालित करने के लिए उपाध्यक्ष का पद हमेशा विपक्ष को दिया जाता रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि लोकसभा में भी 18 में से 10 बार विपक्षी दल को उपाध्यक्ष का पद सौंपा गया।
VD शर्मा संभालेंगे कमान या किसी नए चेहरे को मिलेगी जिम्मेदारी? जानें
मध्यप्रदेश में 2018 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद, कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर विपक्ष को उपाध्यक्ष का पद नहीं दिया गया था। कांग्रेस विधायक हिना कांवरे को यह पद सौंपा गया था। 2020 में जब ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस विधायक बीजेपी में शामिल हो गए, तो शिवराज सरकार ने कांग्रेस को उपाध्यक्ष का पद नहीं दिया। तभी से यह पद रिक्त है।
कांग्रेस ने पत्र लिखकर उपाध्यक्ष पद विपक्ष को देने की उठाई मांग
कांग्रेस के उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र भेजकर उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को देने की अपील की है। उन्होंने इस पत्र की कॉपी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को भी भेजी है।
मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर संविधान और परंपरा के अनुसार विपक्ष को विधानसभा उपाध्यक्ष पद सौंपने की मांग की।@INCMP @jitupatwari @UmangSinghar @nstomar @OfficeOfKNath @DrMohanYadav51 #MPVidhansabha pic.twitter.com/aQ5JUesDfx
— Hemant Satyadev Katare (@HemantKatareMP) January 1, 2025
अनुच्छेद 178 का हवाला देते हुए की गई मांग
दतिया विधायक राजेंद्र भारती ने नरोत्तम मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप
लोकतांत्रिक परंपरा के अनुसार विपक्ष को ही मिले उपाध्यक्ष पद
VD शर्मा संभालेंगे कमान या किसी नए चेहरे को मिलेगी जिम्मेदारी? जानें
2018 से अब तक कांग्रेस को नहीं मिला उपाध्यक्ष का पद
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari