MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की पीजी डिग्री और 55 फीसदी विवाद पर यह अहम जवाब
Sanjay Gupta | Mar 21, 2025, 12:39 IST
thesootr
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 को लेकर दो बड़ी समस्याएं सामने आई हैं। जिन्हें यहां हम विस्तार से समझेंगे।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 को लेकर दो अहम सवाल लगातार उठ रहे हैं। पहला सवाल पीजी डिग्री के अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत उम्मीदवारों का है, जो आवेदन करना चाहते हैं, लेकिन विज्ञापन की शर्तों के अनुसार, आवेदन भरने के दौरान उनकी डिग्री पूरी होनी चाहिए। इसको लेकर उम्मीदवारों में विरोध देखा जा रहा है, वहीं कुछ उम्मीदवारों को हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत दी है। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि वे आवेदन कैसे कर सकते हैं?
इंदौर और जबलपुर हाईकोर्ट ने ऐसे कुछ केसों में सशर्त याचिकाकर्ताओं के फार्म स्वीकार करने के लिए कहा है, जो पीजी डिग्री के अंतिम सेमेस्टर में हैं। इस मामले में अगली सुनवाई अप्रैल में होनी है। इंदौर हाईकोर्ट ने आदेश में कहा है कि यदि याचिका अलाउ होती है तो इसका लाभ सभी को मिलेगा। लेकिन इस सुनवाई के पहले 26 मार्च निकल जाएगी जो आवेदन की अंतिम तारीख है।
सवाल 1- जिन्हें हाईकोर्ट में फार्म भरने की मंजूरी दी है वह फार्म कैसे भरें
जवाब- आयोग के ओएसडी डॉ. रविंद्र पंचभाई ने बताया कि इन उम्मीदवारों को आयोग में रिप्रेजेंटेशन देना होगा हाईकोर्ट के आदेश के साथ। इसके बाद उनके फार्म लिए जाएंगे।
सवाल 2- जो हाईकोर्ट नहीं गए। लेकिन वह भी यह राहत चाहते हैं तो क्या करें
जवाब- इसमें अधिवक्ता जयेश गुरनानी ने बताया कि उन्हें हाईकोर्ट में याचिका ही लगाना होगी, अभी कोई विकल्प नहीं है। संभव है कि जब याचिका अलाउ हो और हाईकोर्ट आदेश जारी करे तो सभी को राहत मिल जाए और तब यह बात उठने पर हाईकोर्ट इनके लिए अलग से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती एप्लिकेशन विंडो खोलने के लिए भी कह सकता है, लेकिन ऐसा ही होगा यह तय नहीं, जब तक सुनवाई नहीं होती। ऐसे में अभी राहत चाहिए तो हाईकोर्ट ही जाना होगा।
असिस्टेंट प्रोफेसर 2024 के भर्ती विज्ञापन में एसटी, एससी, ओबीसी वर्ग (असंपन्न वर्ग), निशक्त, दृष्टिबाधित और कम दृष्टि, सुनने में असमर्थ व कम सुनने वाले, लोको मोटर डिसेबिलिटी व अन्य को पीजी अंकों में 5 फीसदी की छूट है। यानी वह 50 फीसदी अंक में भी इस भर्ती के लिए पात्र है।
![eligiblity]()
इसे लेकर द सूत्र के पास लगातार उम्मीदवारों को फोन, मैसेज आ रहे हैं कि उनके 50 से 55 फीसदी के बीच अंक है लेकिन ऑनलाइन उनका फार्म स्वीकार ही नहीं हो रहा है। इसमें रेड अलर्ट आ रहा है कि आवेदक कृपया पीजी के अंक की जांच करें जो 55 से कम है। और उनका फार्म स्वीकार नहीं हो रहा है।
![mppsc candidate]()
इस मामले में द सूत्र ने ओएसडी पीएससी डॉ. रविंद्र पंचभाई से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने साफ कहा कि 5 फीसदी की छूट है लेकिन यह मप्र के मूल निवासी के लिए है। संभव है कि जो आवेदक है वह या तो मूल निवासी नहीं हो या फिर फार्म भरने में किसी तरह की त्रुटि की जा रही है। इसे लेकर हमारे पास कुछ इशू आए थे तो हमने इसे चेक कराया, लेकिन इसमें कोई समस्या नहीं आ रही है। उम्मीदवर संभवत: फार्म भरते समय कोई गलती कर रहे हैं। विज्ञापन में बताए गए वर्ग को 5 फीसदी अंक की छूट दी जा रही है।
![mppsc eligibility criteria]()
उधर एक जून से पीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 के पहले चरण की परीक्षा होना है। इसे लेकर अब उम्मीदवार इसे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इनका कहना है कि इसे आगे बढ़ाया जाए, ताकि तब तक हमारी पीजी की डिग्री भी पूरी हो जाएगी। इससे यूजीसी नेट क्वालीफाइड को मौका मिलेगा। इन्होंने 24 मार्च को आयोग चलो का नारा दिया है, वहां जाकर सुबह 11 बजे यह ज्ञापन देंगे।
यह भी पढ़ें: Mppsc : असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2024 के इंटरव्यू इसी साल, 1 जून को पीएससी की परीक्षा
आवेदन नहीं हो रहा स्वीकार
दूसरा सवाल पीजी डिग्री में 55% अंकों की अनिवार्यता को लेकर है, जिसमें एसटी, एससी, ओबीसी को 5% की छूट दी गई है यानी वे 50% अंकों पर भी पात्र हैं। लेकिन कई उम्मीदवारों की शिकायत है कि उनका आवेदन स्वीकार नहीं हो रहा है।
सुनवाई के पहले निकल जाएगी आवेदन की तारीख
पीजी डिग्री वाले कैसे करें आवेदन
जवाब- आयोग के ओएसडी डॉ. रविंद्र पंचभाई ने बताया कि इन उम्मीदवारों को आयोग में रिप्रेजेंटेशन देना होगा हाईकोर्ट के आदेश के साथ। इसके बाद उनके फार्म लिए जाएंगे।
सवाल 2- जो हाईकोर्ट नहीं गए। लेकिन वह भी यह राहत चाहते हैं तो क्या करें
जवाब- इसमें अधिवक्ता जयेश गुरनानी ने बताया कि उन्हें हाईकोर्ट में याचिका ही लगाना होगी, अभी कोई विकल्प नहीं है। संभव है कि जब याचिका अलाउ हो और हाईकोर्ट आदेश जारी करे तो सभी को राहत मिल जाए और तब यह बात उठने पर हाईकोर्ट इनके लिए अलग से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती एप्लिकेशन विंडो खोलने के लिए भी कह सकता है, लेकिन ऐसा ही होगा यह तय नहीं, जब तक सुनवाई नहीं होती। ऐसे में अभी राहत चाहिए तो हाईकोर्ट ही जाना होगा।
अब 55 फीसदी अंक को लेकर इश्यू
eligiblity
उम्मीदवारों के पास आ रहा रेड अलर्ट
mppsc candidate
इस मामले में आयोग का जवाब
mppsc eligibility criteria
इधर फिर लगा आयोग चलो का नारा
यह भी पढ़ें: Mppsc : असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2024 के इंटरव्यू इसी साल, 1 जून को पीएससी की परीक्षा
इन प्रमुख मांगों पर देंगे ज्ञापन
- मांग है कि एक जून से हो रही असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को पोस्टपोन किया जाए।
- इससे नेट क्वालीफाइड को भी मौका मिलेगा।
- 9 से 14 जून तक राज्य सेवा परीक्षा 2025 मेंस भी है।
- सीएसआईआर नेट के रिजल्ट नहीं आए हैं।
- अभी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2022 की भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava