Mppsc : असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2024 के इंटरव्यू इसी साल, 1 जून को पीएससी की परीक्षा

Reena Sharma Vijayvargiya | Mar 20, 2025, 14:55 IST
Share
The sootr
The sootr

लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा-2024 के इंटरव्यू इसी साल होने वाले हैं। 1800 से ज्यादा पदों के लिए यह परीक्षा दो चरणों में 1 जून और 29 जुलाई को होगी।

MP News:लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा-2024 के इंटरव्यू इसी साल होने वाले हैं। 1800 से ज्यादा पदों के लिए यह परीक्षा दो चरणों में 1 जून और 29 जुलाई को होगी। इसके अलावा स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस सहित अन्य परीक्षाएं भी इसी साल होंगी। इन सभी के इंटरव्यू भी इसी वर्ष के अंत तक होने वाले हैं। पीएससी ने जून 2026 तक 100 फीसदी बैकलॉग खत्म करने पर काम शुरू कर दिया है। पीएससी की परीक्षा 1 जून को होनी है, लेकिन इसके पहले साल 2022 के सभी यानी 1669 पदों के इंटरव्यू होंगे।

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा-2022 के सभी 35 विषयों के इंटरव्यू 30 मई तक पूरे किए जाएंगे और चयन सूची भी जारी की जाएगी। राज्य सेवा परीक्षा-2023, 2024 और 2025 के इंटरव्यू भी इसी साल करवाने का शेड्यूल पीएससी पहले ही जारी कर चुका है।

ये खबर भी पढ़ें : APSC Recruitment 2025 : लोक सेवा आयोग में नौकरी का मौका, 1 लाख तक सैलरी

31 परीक्षाओं के इंटरव्यू के लिए जारी किया कैलेंडर

पीएससी ने इस साल कुल 31 परीक्षाओं के इंटरव्यू करने के लिए कैलेंडर जारी किया था, लेकिन लगातार नए इंटरव्यू जुड़ रहे हैं। करीब 50 इंटरव्यू इस साल के अंत तक होंगे। पहले कैलेंडर में असिस्टेंट प्रोफेसर-2024 के किसी भी इंटरव्यू का जिक्र नहीं था, न ही 2022 की परीक्षा के 27 विषयों का उल्लेख किया गया था। अन्य कई परीक्षाओं के इंटरव्यू के बारे में भी नहीं बताया गया था, लेकिन अब लगातार नए इंटरव्यू जुड़ रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें : MPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर में एक दिन में पांच विषयों के इंटरव्यू लिए

17 नवंबर को हुई थी परीक्षा

पीएससी 17 नवंबर को हुई परीक्षा के सभी 19 विषयों के इंटरव्यू आयोजित कर चुका है और कुछ की तिथि घोषित कर चुका है। पीएससी के ओएसडी डॉ. रवींद्र पंचभाई का कहना है कि पीएससी की पहली प्राथमिकता राज्य सेवा की तीनों परीक्षाओं की है। तीनों की ही चयन सूची इस साल जारी की जाएगी। इसके साथ ही 2024 की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के इंटरव्यू भी साल के अंत तक शुरू हो जाएंगे। बाकी परीक्षाओं के इंटरव्यू की योजना भी इसी साल पूरी करने की है।

ये खबर भी पढ़ें : गेस्ट फैकल्टी को 25% आरक्षण, MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में अतिथि विद्वानों को मिली बड़ी राहत

इस वर्ष ये होंगे इंटरव्यू:

  • राज्य सेवा परीक्षा-2023 के इंटरव्यू जुलाई में होंगे।
  • 2024 की परीक्षा के इंटरव्यू अगस्त और 2025 की परीक्षा के इंटरव्यू नवंबर में होंगे।
  • स्पोर्ट्स ऑफिसर परीक्षा-2022 और लाइब्रेरियन के इंटरव्यू सितंबर में होंगे।
  • राज्य वन सेवा परीक्षा-2024 के इंटरव्यू इसी माह होंगे।
  • मेडिकल ऑफिसर के इंटरव्यू दिसंबर 2025 में होंगे।
  • असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2022 के इंटरव्यू लगातार हो रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें : MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर हाईकोर्ट की मुख्य पीठ से लेकर खंडपीठ ने दिए दो बड़े आदेश

ये परीक्षाएं और उनके परिणाम व चयन सूची इसी वर्ष जारी होंगी:

  • सहायक संचालक उद्यान-2023
  • सहायक संचालक संस्कृति-2023
  • खाद्य सुरक्षा अधिकारी-2024
  • पुरालेख अधिकारी (संस्कृति विभाग)
  • मुद्राशास्त्री-2024
  • पुरालेखवेत्ता-2024
Tags:
  • PSC
  • MPPSC
  • madhyapradesh
  • INTERVIEW
  • mppsc
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा